पुरोहित को दिया दान दक्षिणा
अनंत देव सृष्टि के रचयिता भगवान विष्णु के रूप माने जाते हैं
पाकुड़ निसं। शुक्रवार को शहर समेत जिला के सभी प्रखंड क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी की पूजा अर्चना को लेकर लोगों में उत्साह देखी गई। पर्व के मौके पर हिन्दु श्रद्धालुओं ने उपवास रख कर अनंत भगवान की पूजा अर्चना किया। शहर के ठाकुरबाड़ी मंदिर समेत अनेक मंदिरों में पुरोहित ने अनंत चतुर्दशी व्रत कथा सुन कर भोजन ग्रहण किया। पर्व को लेकर बाजार में काफी रौनक देखी गई। हाट बाजार में जमकर फलों की ब्रिकी हुई। पर्व के महत्व को लेकर पुरोहित ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, भादो मास के शुक्ल पक्ष के चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी मनाए जाते हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन अनंत देव की पूजा की जाती है। अनंत देव सृष्टि के रचयिता भगवान विष्णु के रूप माने जाते हैं। इस व्रत को विपत्ति से उबारने वाला भी व्रत कहा जाता है। इस पूजा में अनंत सूत्र का विशेष महत्व है।
वहीं जिला के हिरणपुर, पाकुड़िया व महेशपुर प्रखंड में भी लोगों ने अनंत चतुदर्शी का पर्व किया। साथ ही मंदिरों मंे कथा का श्रवण किया। पाकुड़िया के रामसीता मंदिर में पुरोहित ने कथा सुनाया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।