• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक घायल

September 3, 2022

विकास योजनाओं में उप मुखिया और वार्ड सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित हो

March 21, 2023

दुनिया के सभी मजहब अमन व सुकून का ही पैगाम देता है : उलेमा

March 21, 2023

बुनियादी विद्यालय में हुई लिखित परीक्षा

March 21, 2023

शरीर के अंगों के साथ मुंह की देखभाल जरूरी : सिविल सर्जन

March 21, 2023

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का किया पुतला दहन

March 21, 2023

खसरा अभियान कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर नगर स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

March 21, 2023

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों का सीएस ने किया वित्तीय और भौतिक समीक्षा

March 21, 2023

मुंह की सफाई अन्य अंगों की सफाई की तरह ही बहुत जरूरी : एएनएम

March 21, 2023

बारिश के कारण बाधित हुई मैच, गोड्डा की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

March 21, 2023

सारठ, मोहनपुर व सारवां थाना क्षेत्र से आठ साइबर अपराधी गिरफ्तार

March 21, 2023

लखराज भूमि के निबंधन की मांग पर आमरण अनशन छठे दिन भी जारी

March 21, 2023

निगम में शामिल गांवों में अब तक कोई सुविधा नहीं : आदर्श

March 21, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, March 21, 2023
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    विकास योजनाओं में उप मुखिया और वार्ड सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित हो

    दुनिया के सभी मजहब अमन व सुकून का ही पैगाम देता है : उलेमा

    बुनियादी विद्यालय में हुई लिखित परीक्षा

    शरीर के अंगों के साथ मुंह की देखभाल जरूरी : सिविल सर्जन

    कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का किया पुतला दहन

    खसरा अभियान कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर नगर स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों का सीएस ने किया वित्तीय और भौतिक समीक्षा

    मुंह की सफाई अन्य अंगों की सफाई की तरह ही बहुत जरूरी : एएनएम

    बारिश के कारण बाधित हुई मैच, गोड्डा की टीम पहुंची सेमीफाइनल में

  • Politics
  • Education

    अनुबंध पर बहाल टिचिंग स्टॉफ के भरोषे चल रहा विवि का सेंट्रल लाइब्रेरी

  • Sports
  • Health
  • Business
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Deoghar

अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक घायल

by admin
September 3, 2022
in Deoghar
0
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

देवघर/संवाददाता। सारवां थाना क्षेत्र के मड़वा मोड़ के पास बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम तुलसी दास है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के तिरनगर तुम्बाबेल गांव का रहने वाला है।उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की बाबत परिजनों ने बताया कि वह बाइक से सारवां जा रहा था। उसी दौरान सामने से एक मैजिक वाहन आ रहा था। संकरी सड़क होने के कारण मैजिक वाहन को साइड देने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गया और वह सड़क किनारे गिर पड़ा। आसपास के लोंगो के द्वारा उसे पहले इलाज के लिए मोहनपुर स्थित सीएचसी केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कर दिया।

सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज

  • मामला अंबेदकर की प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में भीम आर्मी ने किया था सड़क जाम
    देवघर/संवाददाता। कुंडा थाना क्षेत्र के बसवरिया गावं में असामाजिक तत्वों ने अंबेदकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। उसके बाद भीम आर्मी के सदस्यों ने स्थानीय लोगों की मदद से कुंडा मधुपुर मुख्य मार्ग को चांदडीह के पास घंटों जाम कर दिया था। जाम की सूचना पर देवघर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार यादव व कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सदलबल पहुंचे। जाम लगभग दो घंटे तक किया गया। प्रशासन ने समझाने का का प्रयास किया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। प्रशासन के द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि दोषी को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और क्षतिग्रस्त प्रतिमा को ठीक कर दिया जाएगा उसके बाद जाम स्थल से लोग उठे।
    थाना प्रभारी के बयान पर मामला दर्ज : कुंडा थाना में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के बयान पर सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है । जिसमे सड़क जाम करने के मामले में प्रकाश दास गुगलीडीह मधुपुर, राजेश दास साकिन गौनेया, जयदेव मेहरा दुधवाजोरी थाना पथरड्डा, श्रवण कुमार, ज्ञानरंजन एवं कृष्ण कुमार दास काशीडीह थाना कुंडा सहित 20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुरानी पेंशन योजना लागू होने से कर्मचारियों व पदाधिकारियों ने सरकार का जताया आभार

  • मुख्यमंत्री ने पूरा किया अपना वादा : मनोज
    देवघर/नगर संवाददाता। पुरानी पेंशन योजना को एक सितंबर 2022 से झारखंड में लागू किए जाने की मंत्री परिषद की स्वीकृति मिलने से झारखंड में वर्ष 2004 के बाद नियमित नियुक्ति में आए सभी विभागों के लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलने वाला है। पूरे राज्य के कर्मचारियों में जश्न का माहौल है। मंत्री परिषद की स्वीकृति के बाद ही हजारों की संख्या में पहुंच कर कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री सहित झारखंड सरकार के सभी मंत्रियों का आभार व्यक्त किया। राज्य में सभी विभाग के कर्मचारी जश्न मनाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त कर रहे हैं। उक्त बातें झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में सदर अस्पताल देवघर में झासा तथा झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा दोपहर दो बजे सभा आयोजित कर आभार व्यक्त करते हुए झारखंड सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में नारेबाजी कर खुशियां मनाई गई। ज्ञात हो कि झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ देवघर शाखा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के आवाहन पर झासा के पदाधिकारियों द्वारा समर्थन प्रदान करते हुए सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन, डॉ दिवाकर पासवान, डॉ एहसान उत तोहिद, डॉ चितरंजन कुमार पंकज, डॉ नाजीर हैदर सहित कर्मचारी संघ के अरुण कापरी तथा पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के जिला सहसंयोजक संजीव मिश्रा तथा विश्वनाथ बक्शी, पारसनाथ अंबे, रवि रंजन, अनिल गुप्ता, विभूति कुमार, आलोक कुमार, मोहम्मद आसिफ, सौरभ कुमार, निर्मल बैरा, अमित कुमार, पोचू राम, चंदन कुमार, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, सरला कुमारी सिन्हा, रीना चौधरी, रीना कुमारी, उषा कुमारी, अर्चना भारती, अनिता कुमारी, बबीता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पूनम कुमारी, सीता कुमारी, गीता मरांडी, उर्मिला कुमारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि जहां केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2004 से पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया गया था। उसके बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद चंद रुपए सौंप दिए जाते थे। जिससे सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारी काफी दुखी थे। अपना महत्वपूर्ण समय सरकारी सेवा में देने के बाद बुढ़ापे में कर्मचारियों को दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर कर दिया गया था। परंतु हेमंत सोरेन ने कर्मचारियों से वादा किया था कि झारखंड में पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू की जाएगी और विषम परिस्थितियों तथा अपनी कुर्सी के खतरे में पड़ने के बावजूद उनके द्वारा प्राथमिकता के आधार पर 1 सितंबर 22 से सभी कर्मचारियों पदाधिकारियों के लिए झारखंड में पुरानी पेंशन योजना को पुन: लागू कर दिया गया। कर्मचारियों को बुढ़ापे का सहारा प्रदान किया गया झारखंड राज्य के सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारी हमेशा हेमंत सोरेन के आभारी रहेंगे उनका यह एहसान झारखंड के कर्मचारी कभी नहीं भूलेंगे। झारखंड सरकार के साथ ही श्री मिश्रा ने पुरानी पेंशन वापसी आंदोलन के राज्य प्रमुख विक्रांत कुमार, देवघर जिला संयोजक आलोक राज, सह संयोजक विश्वनाथ बक्शी, संजीव मिश्रा सहित इस आंदोलन में प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष रूप से शामिल होने वाले सभी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
Share196Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएस कार्यालय का किया घेराव

September 10, 2022

हंसडीहा के रास्ते पटना के लिए भी नयी साप्ताहिक ट्रेन

September 11, 2022

पहाड़िया महिला से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

December 19, 2022

विकास योजनाओं में उप मुखिया और वार्ड सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित हो

0

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

0

मरियम ने लोन लेकर पशुपालन से आर्थिक स्थिति की सुदृढ़

0

विकास योजनाओं में उप मुखिया और वार्ड सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित हो

March 21, 2023

दुनिया के सभी मजहब अमन व सुकून का ही पैगाम देता है : उलेमा

March 21, 2023

बुनियादी विद्यालय में हुई लिखित परीक्षा

March 21, 2023
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Warning: Error while sending QUERY packet. PID=2678070 in /home/indigaga/indianpunch.com/wp-includes/wp-db.php on line 2169
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store