साहिबगंज। संवाददाता शहर के पुरानी साहिबगंज निवासी आईआरबी के जवान सुशील कुमार चौधरी का शव शुक्रवार की अहले सुबह बोकारो से साहिबगंज पहुंचा। शव के पहुंचते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजन शव के साथ लिपट कर दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे। वहीं शव के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके उपरांत नाम आंखों से सुशील की अंतिम यात्रा निकाली गयी। शव यात्रा पुरानी साहिबगंज होते हुए पूर्वी फाटक के रास्ते कॉलेज रोड़ होते हुए मुक्तेश्वर घाट पहुंचा। भाई गोपाल चौधरी मुखाग्नि दी। ज्ञात हो कि बोकारो में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सुशील की ड्यूटी में रांची जाने से पहले गोली लगने से मौत हो गयी थी।