देवघर/संवाददाता। नगर थाना में पदस्थापित एक एएसआई की दूसरी पत्नी बताकर एक महिला अपने बच्चे के साथ न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंची। लेकिन वहां उपस्थित पुलिस वालों ने उसे एसपी ने नहीं मिलने दिया गया और वापस लौट गयी। महिला एसपी कार्यालय के बाहर कर्मियों से मिन्नत कर रही थी कि उक्त एएसआई ने झांसे में लेकर उसे दूसरी शादी कर ली और बुढ़ई में डेरा दिलाकर रखने लगा। उससे उसे एक लड़का भी है। उसी का इलाज कराने के लिये उससे रूपये मांगते है तो वह नहीं दे रहा है और कहता है कि तुमसे शादी नहीं किये हैं। बच्चा बीमार रहने के कारण उसके इलाज के लिये इधर-उधर भटक रही है। महिला का कहना था कि वह एसपी साहब के पास इंसाफ का गुहार लगाने आयी है। उसका कहना था कि जब उक्त एसआई से ने शादी किया था तो उस वक्त कहा था कि उसकी पत्नी इस दुनिया में नहीं है। इसी का झांसा देकर उसने उससे शादी कर ली। कुछ दिनों तक तो खर्चे का वहन किया लेकिन अब कहता है कि उसकी पत्नी जिंदा है।
आर्मी अधिकारी बनकर साड़ी खरीदने का झांसा देकर उड़ाया एक लाख पांच हजार
- मॉल के वाट्सएप नंबर पर कॉल कर फोन पे नंबर मांगकर किया साइबर अपराध
देवघर/संवाददाता। शहर के एक मॉल के वाट्स एप नंबर पर कॉल कर अपने आपको आर्मी का अधिकारी बताकर ऑन लाइन साड़ी खरीदने के नाम पर कैशियर के खाता से एक लाख पांच हजार रूपये उड़ा लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर मॉल के कैशियर देवीपुर थाना क्षेत्र के घोघाडीह निवासी अमित कुमार सिंह ने साइबर थाना में शिकायत किया है। मामले में कहा है कि मॉल के वाट्स एप नंबर दो नंबर से कॉल आया और कुछ साड़ी खरीदने की बात कही। कॉल करने वाले ने अपने आपको आर्मी का अधिकारी बताया। वह उसके झांसे में आ गया। वॉटसएप पर उसने चार साड़ी पंसद किया और नंदन पहाड़ रोड बरमसिया में डिलवरी देने की बात कही। उसके उपरांत कॉल करने वाले ने उससे फोन पे नंबर मांगा तो उसने दे दिया। उसके बाद उसके द्वारा क्यूआर स्कैन कोड का स्क्रीन सार्ट भेजा तो उसके वाट्स एप पर स्कैन नहीं हुआ। उसके उपरांत उसका नंबर मांगा जिसमें दो फोन पे चलता था। उसके उपरांत उसके यूनियन बैंक एवं बैंक ऑफ इंडिया के खाता से एक लाख पांच हजार की अवैध निकासी कर ली गयी।
सदर अस्पताल के कर्मचारियों ने जिला अध्यक्ष का मनाया जन्मदिन
- रक्तदान से बड़ा परोपकार कुछ नहीं है : मनोज
देवघर/नगर संवाददाता। झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के जन्मदिवस पर सदर अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा जिलाध्यक्ष का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। साथ ही जन्मदिन पर कर्मचारियों के द्वारा बधाइयों का तांता लगा रहा। श्री मिश्रा ने अपने जन्मदिन के पर रक्त केन्द्र में जाकर रक्तदान किया। मौके पर संजीव कुमार मिश्र, अरूण कापरी, रवि रंजन, विभुति कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, पारसनाथ अंबे, रीना कुमारी, देवेन्द्र कुमार, बुद्धिनाथ झा, निर्मल बेरा, नवजीवन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा कि सबसे बड़ा धर्म और पुन्य परोपकार है और रक्तदान से बड़ा परोपकार कुछ नहीं है। लोगों को जीवन दान देने के लिए अपने घर के किसी भी शुभ कार्य में रक्तदान अवश्य करना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
रेडक्रॉस सोसायटी के शिष्टमंडल ने पूर्वी सिंहभूम शाखा के कार्यों का किया अवलोकन
- देवघर में आधुनिक सुविधाओं से लैस टीकाकरण केंद्र खोलने का पहल करेंगे : जीतेश
देवघर/नगर संवाददाता। मंगलवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा चैयरमैन जितेश राजपाल की अगुवाई में और सचिव निरंजन कुमार सिंह के नेतृत्व में रेड क्रॉस पूर्वी सिंहभूम के कार्यों का अवलोकन कर जमशेदपुर रेड क्रॉस भवन तथा उसमें संचालित टीकाकरण केंद्र तथा डायलिसिस केंद्र का भ्रमण किया गया। मौके पर कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, नरेन्द्र कुमार झा, देवनंदन झा भी उपस्थित थे। रेडक्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के सचिव विजय कुमार सिंह ने शिष्टमंडल को जानकारी देते हुए बताया कि आज हमारे लिए यह बहुत सुखद अनुभूति है कि हमारे द्वारा किए गए कार्यों को अन्य जिलों के लोग देखने आ रहे हैं। इस मॉडल को अपने जिले में लागू करने की बात कर रहे हैं। हमारे यहां समाज के विभिन्न लोगों के सहयोग से रेड क्रॉस द्वारा प्रत्येक माह रक्तदान शिविर, नेत्र जांच परीक्षण शिविर एवं आपरेशन, फर्स्ट एड ट्रेनिंग, डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग का आयोजन किया जाता है। रेड क्रॉस भवन में बच्चों एवं बड़ों हेतु अलग अलग टीकाकरण केंद्र शुरु किए गए हैं। जहां उनको कुशल एवं प्रशिक्षित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बिल्कुल किफायती दरों में टीकाकरण किया जाता है। इसके साथ ही साथ हमारे द्वारा एक डायलिसिस यूनिट भी संचालित किया जाता है। जहां मरीजों का काफी किफायती दरों एवं सरकारी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए डायलिसिस किया जाता है। ताकि यहां और आसपास के मरीजों को किसी समस्या का सामना न करना पड़े। मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी देवघऱ शाखा के चैयरमैन जितेश राजपाल ने कहा कि हमलोग बार-बार सुन रहे थे कि पूरे झारखंड में पूर्वी सिंहभूम सबसे बेहतर कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य से देवघऱ से 5 सदस्यीय टीम यहां के रेड क्रॉस की गतिविधियों को देखकर सीखने के उद्देश्य से आई एवं बहुत कुछ सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। हमलोग बहुत जल्द भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघऱ शाखा के अध्यक्ष सह उपायुक्त से सलाह लेकर कार्यकारिणी की बैठक में विचार करके देवघऱ में भी आम जनमानस के सुविधा हेतु बच्चों एवं बड़ों हेतु आधुनिक सुविधाओं से लैस टीकाकरण केंद्र खोलने की पहल करेंगे। जहां लोगों को किफायती दरों में टीका उपलब्ध हो सकेगा। मौके पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम सचिव विजय कुमार सिंह, देवघऱ शाखा के कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, देवनंदन झा, नरेंद्र झा की उपस्थित थे।