देवघर/वरीय संवाददाता। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनंत मिश्रा एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जसीडीह स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उक्त स्वास्थ्य केंद्र की सारी व्यवस्था को काफी अच्छा और समुचित पाया। मरीजों से बात करने पर भी उन लोगों ने यहां कि व्यवस्था को काफी सुदृढ़ और संतोषजनक बताया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अवधेश कुमार सिंह से बातचीत करने पर पता चला कि यहां पानी की समस्या काफी गंभीर है। उक्त समस्या को सुनने के पश्चात कांग्रेस के दोनों नेताओं ने डॉ अवधेश कुमार सिंह एवं अन्य कर्मचारी गण से उक्त समस्या को लेकर उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त से मिलकर समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी गण में ब्रह्मचारी अजय कुमार, अरुण यादव, अनूप झा, राजीव रंजन, प्रेम कुमार, नागेश्वर यादव, मनीषा राज, संयुक्ता कुमारी सहित कई और कर्मचारी गण उपस्थित थे।
सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है मोदी सरकार
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स सहित कई और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर न सिर्फ राजनीतिक वातावरण एवं स्वस्थ लोकतंत्र को दूषित कर रही है बल्कि एक ऐसी गलत परंपरा को बढ़ावा दे रही है जो किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। श्री कुमार ने कहा कि मोदी सरकार का उक्त प्रतिशोध पूर्ण रवैया स्वस्थ लोकतंत्र एवं राजनीति के लिए अत्यंत घातक तो है ही साथ ही संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने वाली कार्रवाई भी है जिसका खामियाजा इस देश को भविष्य में भुगतना पड़ेगा।
रेडकॉस ने की कांवरियों की खूब सेवा
देवघर/वरीय संवाददाता। पुरुषोत्तम मास की पहली सोमवारी को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य कांवरियों की सेवा में मुस्तैद दिखे। नेहरू पार्क सहित क्यू कॉम्प्लेक्स एवं नेहरू पार्क के बाहर भी सेवा जारी है। विगत दिनों में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीओ दीपांकर चौधरी, हवाई अड्डा निदेशक संजय गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने देवतुल्य श्रद्धालुओं की सेवा की। आज सेवा शिविर की समन्वयक संगीता सुलतानिया, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन जितेश राजपाल, चेयरमैन पीयूष जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, महेश कुमार, सुधांशु शेखर बरनवाल, विजय प्रताप सनातन, उमा छावछरिया, बबलू साह, संजीव झा, करण, राहुल, स्नेहा, रिया, मोहिनी सहित अन्य लोगों ने कांवरियों की सेवा की।
इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण
देवघर/वरीय संवाददाता। इनरव्हील क्लब ऑफ बाबाधाम ने नंदन पहाड़ के पास बुद्धा पार्क में पौधरोपण किया। इस बार उन्होंने अपने सदस्यों के बच्चों के जन्मदिन पर यह कार्यक्रम किया है। इससे हमारे बच्चे भी पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने की सीख ले सकें। आखिर ये दोनो ही तो हमारे भविष्य हैं। इस प्रकार एक अच्छा और प्रकृति के लिए बहुमूल्य कार्य कर बच्चों का जन्मदिन मनाया ।मौके पर इनरव्हील क्लब ऑफ बाबाधाम की अध्यक्ष नुपुर बाजला आईएस ओ आकांक्षा बाजला, कोषाध्यक्ष शालू जैन, एडिटर अमृता छावछारिया संग गूंजा अग्रवाल और जूही मोदी उपस्थित थी।