संकल्प, जप और तप से मनोकामनाएं पूरी होगी : डॉ दुर्गेश
-शिव विवाह प्रसंग के अवसर पर निकली भव्य शिव बारात
देवघर/संवाददाता। शिव महापुराण कथा के शिव पार्वती विवाह के प्रसंग के अवसर पर डॉ दुर्गेश जी महाराज के नेतृत्व में भव्य शिव बारात कथा स्थल से निकल कर बाबा वैद्यनाथ मंदिर प्रांगण पहुंची और मंदिर के गर्भ गृह की परिक्रमण कर वापस गंगा विश्व शांति सद्भावना धाम परिसर पहुंची। शिव बारात में देवी देवताओं के साथ भूत बैताल और शहरवासी भी शामिल थे। उत्तरकाशी निवासी शिव योगी राष्ट्रीय संत डॉ दुर्गेश जी महाराज ने कहा कि संकल्प, जप और तप से मनोकामना पूरी अवश्य ही होती है। माता पार्वती ने संकल्प और तप से भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त किया। सच्ची भक्ति और अटूट लगन से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सुबह गंगा विश्व शांति सद्भावना धाम रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ। मां जगदंबा कॉलोनी स्थित गंगा विश्वशांति सद्भावनाधाम बैैद्यनाथधाम की ओर से निर्माणाधीन श्री श्री राधा कृष्ण मंदिर सह विश्रामालय में नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सह रूद्राभिषेक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उक्त कार्यक्रम में उत्तरकाशी, उत्तराखंड के त्याग तपोमूर्ति शिवयोगी राष्ट्रीय संत डॉ दुर्गेशाचार्य जी महाराज प्रतिदिन शिवमहापुराण कथा का प्रवचन कर रहे हैं। यज्ञ के 6 वें दिन दिन प्रात:कालीन मंदिर परिसर स्थित कथा स्थल पर मंत्रोच्चार के साथ रूद्राभिषेक पूजन किया गया।
मौके पर शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं के अलावा गण्यमाण्य नागरिकों के साथ संस्था के अध्यक्ष महेश प्रसाद राय, महासचिव अमरेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अजीत कुमार राय, बिहार झारखंड के प्रभारी कृष्ण कन्हैया राय, कोषाध्यक्ष रणजीत झा, उपकोषाध्यक्ष मनीष कुमार, पंकज कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रभाकर कुमार, ब्रजेश कुमार सिंह, कृष्ण नंदन सिंह, अजय राय, प्रभात कुमार राय, स्वप्निल, आरव, बेबी कुमारी, रूबी राय, संगीता राय, सुमन झा, सरिता नयन, कुणाल राय, राजाश्रय सिंह, अरविंद पंडित सहित कई अन्य सदस्य सफल संचालन में जुटे हैं। संस्था की ओर से शहर के श्रद्धालुओं व धर्मानुरागियों से अपील की गई है कि उक्त कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य का भागी बनें।