नवोदित बाल कलाकारों ने किया कला प्रदर्शित
पाकुड़/संवाददाता। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति रेलवे मैदान पाकुड़ की ओर से 24 वें गणपति महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या सह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी वरुण रंजन, एसपी हार्दिप पी जनार्दनन, नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा, डीएफओ रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंचासीन अतिथियों ने समिति की सराहना करते हुए कहा कि 24 वर्षों से लगातार भव्य कार्यक्रम का आयोजन करना बड़ी बात है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला और बच्चों की उपस्थिति, शहरवासियों में कमेटी पर विश्वास को दिखाती है। समिति के सभी कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं कि इस मंच के माध्यम से नवोदित बाल कलाकारों को कला प्रदर्शित करने का मौका मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता अनुग्रहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, पूजा संरक्षक संजय कुमार ओझा, वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूजा के अध्यक्ष अनिकेत गोस्वामी, हिसाबी राय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति हुई। पाकुड़, बरहरवा, साहिबगंज, मुराराई, रामपुरहाट, मालदा, जंगीपुर के 70 से अधिक प्रतिभागियों ने हुनर दिखाया। प्रदर्शन से दर्शकों में जोश भर दिया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडली के सदस्य दीपानीता बसाक, शिवाजी सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में समिति के तन्मय पोद्दार, कोषाध्यक्ष विमल तिवारी, अजीत मंडल, सानू रजक, राज चौधरी, बादल शाह, राहुल तिवारी, मनीष सिंह, बिट्टू राय, पिंटू राय, पुरुषोत्तम दुबे, संजय मंडल इत्यादि सक्रिय भूमिका निभाते देखे गये।