हिरणपुर/निसं। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति की ओर से शनिवार को हिरणपुर बाजार स्थित शील दुर्गा मंदिर प्रांगण में भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका देवी, जीवलाल मुर्मू, नारायण भगत, रविन्द्र भगत, खुदीराम साहा आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम से पूर्व नृत्य प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष अजय यादव, उपाध्यक्ष विकास दास, चंदन दत्ता, राजेश हेम्ब्रम, प्रदीप साहा, कोषाध्यक्ष अर्पोशील, विश्वजीत सेन, शिबू रक्षित, प्रहलाद लू, श्याम दे आदि ने अहम भूमिका निभाई।
गणेश प्रतिमा का किया गया विसर्जन
पाकुड़िया/निसं। शहर स्थित रेलवे मैदान में आयोजित गणेश पूजा का रविवार को समापन हुआ। गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा की शोभा यात्रा निकाल कर विसर्जन किया गया। वहीं पाकुड़िया में भी गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
संयोजिका और रसोईया का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
हिरणपुर/संवाददाता। प्रखंड के बरमसिया संकुल अंतर्गत 18 विद्यालयों में संयोजिका व रसोईया का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला रविवार को बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में सीआरपी समसुद्दीन शेख मौजूद थे। कार्यशाला में मध्याह्न भोजन की साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि मध्याह्न भोजन बनाते समय आसपास एवं किचेन शेड को हमेशा साफ सुथरा रखें। वहीं सभी रसोईया को पोशाक र्ंसंबंधी एप्रोन का प्रयोग खाना बनाते समय करने की सलाह दी गई। मौके पर संयोजिका रोजीना सोरेन, सुषमा देवी, शोभा दा, जोबा झा, झालो देवी आदि उपस्थित थे।
हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में किया गया बलभद्र भगवान की पूजा-अर्चना
-ब्याहुत समाज के लोग बढ़चढ़ कर लिए पूजा में भाग
हिरणपुर/पाकुड़िया/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के हाथकाठी स्थित जया विवाह भवन में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बलभद्र भगवान की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में किया गया। पुरोहित सुजय पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान बलभद्र की पूजा-अर्चना की। ब्याहुत समाज के लोग विशेष कर इस पूजा-अर्चना में शामिल हुए। यजमान शंभू भगत व उनकी धर्म पत्नी ने विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न कराया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही सामूहिक भोज की भी व्यवस्था की गई। मौके पर ब्याहुत समाज के अध्यक्ष नारायण भगत, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत, पूर्व जिप सदस्य राजेंद्र भगत, प्रदीप भगत, अंकित भगत, जय किशन भगत, रामू भगत, रविंद्र भगत, रंजीत भगत, चंदन भगत आदि मौजूद थे। पाकुड़िया प्रतिनिधि के अनुसार उषा देवी सरस्वती शिशु मंदिर स्थित ब्याहुत भवन में संघ के सौजन्य से रविवार को भगवान बलभद्र की पूजा हुई। यजमान प्रमोद भगत को पुरोहित अरुण झा ने वैदिक मंत्रोच्चार और आरती वंदना एवं शांति पाठ के साथ कराया। इस अवसर पर पूजनोपरांत समाज के कई भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया। मौके पर ब्याहुत समाज के अध्यक्ष मुखिया शिव शंकर भगत और सचिव सुनील कुमार भगत, पूर्णेन्दु कुमार विमल, शंभू भगत, विजय भगत, श्रीराम भगत, ओम प्रकाश भगत, सुबोध कुमार भगत, सहित कार्यकारिणी के प्राय: सदस्य मौजूद थे।