पर्व स्थल पर सिंदूर लेने व प्रसाद ग्रहण करने पहुंची महिलाएं
देवघर/नगर संवाददाता। रविवार को चहुंओर आस्था व पवित्रता का महापर्व सूर्याहु धूमधाम से मनाया गया। इसी सिलसिले में नगर निगम क्षेत्र के रोहिणी हटिया चौक स्थित संतोष पत्रलेख के घर में धूमधाम पर्व से संपन्न हुआ। दूरदराज से भी काफी संख्या में लोग भगवान भास्कर की पूजा देखने व प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे थे। सुबह से ही पूजा स्थल का वातावरण काफी भक्ति में बना हुआ था। पाथरोल के जमुनी निवासी आचार्य मणिकांत झा व रोहिणी निवासी चंदन झा द्वारा यजमान नंदन झा व पत्नी डोली झा को विधि विधान से पूजा संपन्न कराया। मनोकामना पूर्ण लोगों के द्वारा डाला पाठा, धूप दीप, फल फूल, नारियल, नैवेध आदि चढाया गया। तत्पश्चात सादा पाठा का कान काटकर पुरोहित को दान दिया गया। हवन व आरती के बाद ब्राह्मण भोजन कराया गया। सभी श्रद्धालु भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया। बता दें कि हिंदू धर्म में सूर्य देव की उपासना का अत्यधिक महत्व माना गया है। पंचदेव में से सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य देव की पूजा के लिए रविवार का दिन सबसे श्रेष्ठ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार सूर्य का व्रत करने से काया निरोगी तो होती ही है अशुभ फल भी सुख में बदल जाते हैं। वैदिक युग से सूर्य की उपासना का उल्लेख मिला है। सूर्य ब्रह्मांड की केन्द्रक शक्ति है यह संपूर्ण सृष्टि का गति दाता है। जगत को प्रकाश, ज्ञान, ऊर्जा, उष्मा जीवन शक्ति प्रदान करने वाला, रोगाणु, कीटाणु का नाश करने वाला कहा गया है। इसको सफल बनाने में अभिषेक पत्रलेख पार्वती देवी, हीरा झा आदि की भूमिका सराहनीय रहा। मौके पर काफी संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे।