चितरंजन। संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुर्गापुर में स्थित आई क्यू सिटी हाउसिंग सोसाइटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पालन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। संस्था की ओर से आमंत्रित शंपा मण्डल ने विभिन्न योग क्रियाओं पर आधारित व्यायाम सिखाया एवं इसके द्वारा होने वाले महत्वपूर्ण गुणकारी तत्वों पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षक के अनुसार, योग के नियमित अभ्यास के माध्यम से मानव शरीर में प्रतिरोधक क्षमता की बढ़ोतरी होती है। ज्ञात हो कि आई क्यू सिटी हाउसिंग में रहने वाले स्थानीय निवासियों ने इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया। आशा है कि इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पालन से सभी में योग के प्रति जागरूकता होगी तथा यह यथाक्रम में कार्यकार सिद्ध होगा। हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष अंजलि कुमार ने बताया कि यह दूसरी बार योग दिवस का पालन आई क्यू सिटी हाउसिंग में किया जा रहा है। आशा है इससे यहां रहने वाले निवासियों में स्वास्थ के प्रति जागरूकता में प्रगति होगी एवं सामाजिक एकता और सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा।
विभिन्न योग शिविर में शामिल हुए भाजपा नेता
जामताड़ा। संवाददाता। बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सुअवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित योग शिविर एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मुख्य योग शिविर गांधी मैदान जामताड़ा में सम्मिलित हुए। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने सभी जामताड़ा वासियों के साथ योग शिविर में भाग लेकर योग एवं व्यायाम क्रियाओं का अभ्यास किया। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि पूरा विश्व 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मना रहे हैं। पूरा विश्व तन और मन से स्वस्थ रहने के लिए हमारे देश की योग प्रणाली को अपना रहा है। जो हम सबों के लिए गौरवान्वित होने का विषय है। योगाभ्यास से केवल शरीर ही स्वस्थ नहीं होता बल्कि हमारे तन के साथ मन मस्तिष्क भी स्वस्थ हो जाता है। वर्तमान समय में शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए सबसे सरल उपाय योगाभ्यास है। जो हम सबों को प्रतिदिन नियमित रूप से अवश्य करना चाहिए।