जामताड़ा। संवाददाता। आस्था का महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर नगर पंचायत जामताड़ा अध्यक्ष रीना कुमारी के नेतृत्व में शहर स्थित विभिन्न छठ पूजा समिति सदस्यों के साथ बैठक कर नपं की ओर से साफ सफाई अभियान की रणनीति बनाई जा रही है। इस सिलसिले में गुरुवार को नगर पंचायत जामताड़ा की ओर से सहाना छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरीय भाजपा नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल उपस्थित हुए। पूर्व नप अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि जामताड़ा शहर में लोक आस्था का महापर्व छठ को धूमधाम और पवित्रता के साथ मनाया जाता है। शहर के अंतर्गत सभी छठ घाटों में नगर पंचायत की ओर से आस्था का महापर्व की पवित्रता बनाए रखने के लिए युद्धस्तर पर साफ सफाई अभियान चलाकर छठ घाटों की सफाई की जाती है। सभी घाटों में चुना, ब्लीचिंग पाउडर इत्यादि का छिड़काव किया जाता है। पूरे छठ घाटों में लाईिटंग की व्यवस्था की जाती है। छठ घाटों तक आने वाले कच्चे रास्तों को अस्थाई रूप से सड़क का निर्माण किया जाता है। शहर स्थित जिन रास्तों में श्रद्धालुओं का आगमन छठ घाटों तक होता है, उसमें जल छिड़काव और नालियों को अच्छे से साफ करके ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव किया जाता है। चूंकि आस्था का महापर्व छठ नजदीक है, 30 अक्टूबर को अस्ताचलगामी और 31 अक्टूबर को उदयगामी अर्घ्य है। नगर पंचायत पूजा समिति सदस्यों के बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किए जा रहा है और समय से पहले नगर पंचायत की ओर से छठ पूजा के अवसर पर सभी छठ घाट और शहर में साफ सफाई एवं सभी तरह की व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में नगर पंचायत के अधिकारीगण, कर्मीगण सहित वार्ड पार्षद भी उपस्थित रहे। मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद चंडी दास भंडारी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मधु चंद्रा, मनोज कुमार मालवीय, राजू मंडल, गुलाब मंडल, मंटू मंडल, शिसिर बाउरी, राजू दत्ता, बासुदेव बाउरी, प्रमोद मंडल सहित दर्जनों पूजा समिति सदस्य उपस्थित रहे।
डे नाइट फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन
बिंदापाथर। संवाददाता। सिदो कान्हू क्लब सिमलडूबी में डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन से खेल प्रेमियों में अपार उत्साह देखा गया। नाला विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता कुणाल कंचन ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मैच वीणा पाणी आदिवासी क्लब बेलडंगल एवं मुर्मू स्टार क्लब वृंदावनी के बीच खेला गया। कुनाल ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय करते हुए कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिता का क्रेज आज भी गांव में देखने को मिलता है। फुटबॉल खेल और खेल की अपेक्षा कम खर्चीला होने के साथ बहुत आकर्षक होता है, जिससे ग्रामीणों की अभिरुचि रहती है। खेल से एक दूसरे को जानने एवं समझने का मौका मिलता है। अनुभवी खिलाड़ी की तकनीक को करीब से जानने का मौका मिलता है। इस वैश्विक युग में खिलाड़ियों को हर क्षेत्र में आगे रहना होगा, तभी उन्हें सफलता मिलेगी। खेल के साथ साथ पढ़ाई भी जरूरी होती है। खेल से अपना भविष्य को भी सवांरा जा सकता है बशर्ते लगन एवं मेहनत जरूरी है।
झारखंड सरकार खिलाड़ियों को हर तरह की मदद कर रही है। खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं। जहां खेल मैदान नहीं है, वहां खेल मैदान दिया जा रहा है। मौके पर कुंदन महतो, मोहनलाल सोरेन, बलराम मोहली, आशीष मंडल, विनोद रावत, मणिशंकर यादव, सोना यादव, मनोज कुमार महतो, भागवत प्रसाद यादव सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।