देवघर/वरीय संवाददाता। रिखिया थाना क्षेत्र के बंधा निवासी रीता सिन्हा ने रिखिया थाना में आवेदन देकर अपने जमीन एवं जान की सुरक्षा लगायी है। आवेदन में बताया गया है कि रीता सिन्हा पति मनोज कुमार सिन्हा ने 2006 में कृष्णा प्रसाद केशरी से जमीन खरीदी थी।उस जमीन पर 28 सितम्बर को नगर थाना क्षेत्र के नन्दन पहाड़ मोहल्ला निवासी दिनेश कुमार लाल एवं उसके पुत्र राजन लाल जबरन घेराबंदी करा रहा था।इसकी जानकारी उसे जब मिली तो वह जमीन पर गयी जहाँ पर दिनेश लाल,उसका पुत्र कुछ गुंडा को लेकर घेरावन्दी करा रहस्य था।सभी हथियार एवं डंडा से लैस थे। विरोध करने हथियार दिखाकर जान मारने की धमकी दी। इस घटना उसका पूरा परिवार भयभीत है। थाना प्रभारी से जमीन घेराबंदी कार्य पर रोक लगाते हुये दोषी पर कार्रवाई की मांग की गयी है।
देवघर बाजार सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति 1978 से कर रही है पूजा
देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर बाजार सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति यह समिति 1978 से स्थापित एसबी राय रोड में अपना 45वां वर्ष पूजन करने जा रही है। जिसमें पूरा मंडप को अमृत महोत्सव के तर्ज पर राष्ट्रीय तिरंगा कपड़े से सजाया जा रहा है। इसमें समिति के अध्यक्ष ताराचंद जैन सचिव आनंद साह संयोजक शंकर गुप्ता संगठन मंत्री विनय साह, उपाध्यक्ष अजय संतोषी और सदस्य गण लगे हुए हैं। समिति द्वारा सप्तमी का महाभोग खीर के रूप में लगाया जाता है। अष्टमी का महाभोग मन भोग एवं नवमी का महाभोग देवघर का प्रसिद्ध तेहरी के रूप में मां को समर्पित किया जाता है। इसी को प्रसाद के रूप में वितरण किया जाता है।