• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

जिला खनन पदाधिकारी ने किया बड़ी कार्रवाई

September 29, 2022

बिकानेर से एक सप्ताह से लापता है रामगढ़ का मजदूर

March 20, 2023

डीजल डलवा कर पैसा नहीं देनवाला गिरफ्तार

March 20, 2023

लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन छाये रहे गैंग्स ऑफ वासेपुर के कलाकार

March 20, 2023

प्रखंड में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत

March 20, 2023

हिट एंड रन मामले में पीड़ित परिवार को मुआवजा का प्रावधान : मनोज

March 20, 2023

गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में दिलायी गयी गंगा शपथ

March 20, 2023

जिला सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना नेताजी क्रिकेट क्लब

March 20, 2023

दो माह से राशन नहीं मिलने को लेकर कई आक्रोशित लाभुकों ने किया सड़क जाम

March 20, 2023

ऐतिहासिक स्थल का अवलोकन करने पहुंचे पूर्व डीसी पाकुड़

March 20, 2023

अवैध चिप्स लदे चार ट्रैक्टर जब्त, चार क्रशर संचालकों का लाइसेंस हुआ सस्पेंड

March 20, 2023

जिला प्रशासन ने 43 टीबी मरीजों को लिया गोद

March 20, 2023

वृद्धापेंशन के लिए भटक रही दिव्यांग महिला

March 20, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, March 20, 2023
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    बिकानेर से एक सप्ताह से लापता है रामगढ़ का मजदूर

    डीजल डलवा कर पैसा नहीं देनवाला गिरफ्तार

    लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन छाये रहे गैंग्स ऑफ वासेपुर के कलाकार

    प्रखंड में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत

    हिट एंड रन मामले में पीड़ित परिवार को मुआवजा का प्रावधान : मनोज

    गंगा स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में दिलायी गयी गंगा शपथ

    जिला सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का चैंपियन बना नेताजी क्रिकेट क्लब

    दो माह से राशन नहीं मिलने को लेकर कई आक्रोशित लाभुकों ने किया सड़क जाम

    ऐतिहासिक स्थल का अवलोकन करने पहुंचे पूर्व डीसी पाकुड़

  • Politics
  • Education

    अनुबंध पर बहाल टिचिंग स्टॉफ के भरोषे चल रहा विवि का सेंट्रल लाइब्रेरी

  • Sports
  • Health
  • Business
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

जिला खनन पदाधिकारी ने किया बड़ी कार्रवाई

by admin
September 29, 2022
in Santhal
0
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

100 ट्रेक्टर डंप बालू व बालू लदा दो ट्रक जब्त
जामताड़ा। संवाददाता। जिले में जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने जब से अपना योगदान दिया है तब से अवैध खनन करने वाले में हड़कंप मचा हुआ है। आय ेदिन इनके द्वारा बड़ी से बड़ी कार्रवाई किया जा रहा है। इसी संबंध में उन्होंने जामताड़ा थाना क्षेत्र के भलगढ़ा गांव से एक एक बाउंडरी में डंप किया गया करीब 100 ट्रेेक्टर बालू को जब्त किया गया है। वही दो ट्रक जब्त किया गया है। जिसमें एक ट्रक पर बालु लदा हुआ है, और दूसरा ट्रक खाली है। जानकारी के अनुसार, बालु को बिहार भेजा जा रहा था। इसकी सूचना जब जिला खनन पदाधिकारी को लगी तो उन्होंने पुलिस बल के सहयोग से उक्त स्थल पर छापामारी किया। छापामारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध बालु डंप पाया गया। वही इस छापामारी में इसमें संलिप्त लोग भागने में सफल रहे। जिला खनन पदाधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि जिले में अवैध करोबार को किसी प्रकार नहीं चलने दिया जायेगा। अगर कोई अवैध कारोबार करने की सोचता है तो उसके लिए एक मात्र जगह है वो है मंडल कारा जामताड़ा। उन्होंने कहा कि अभी एनजीटी के तहत बालु उठाव पर पूरी तरह रोक लगाया गया है। उसके बाद भी ये लोग अवैध उठाव कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी बालु उठाव करते पकड़ा गया तो कार्रवाई निश्चित होगी।

आवास की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक
नाला। संवाददाता। नाला प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार ने पंचायत स्वयंसेवकों के साथ बैठक कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मालूम हो कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी कौशल कुमार ने पंचायत सेवकों के साथ बैठक कर आवास की प्रगति समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2020-21 तक के कुल 124 आवासों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही, वर्ष 2021-22 में जॉब कार्ड ईसु के कारण पंजीकरण नहीं हुए लाभुकों का नया जॉब कार्ड बनाने का भी निर्देश दिया गया। साथ ही, वर्ष 2016 -17 से 2020-21 के सभी लंबित आवासों को भौतिक स्थिति का प्रतिवेदन दो दिनों के अंदर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। वही अंबेडकर आवास की भी प्रगति समीक्षा की गई। इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी संजय कुमार, पंचायत सचिव निमाई देवांशी, उदय गण, राजेश मंडल, नरसिंह चौधरी, वरुण बाउरी, पंकज मंडल, प्रकाश मंडल, कन्हाई मंडल, प्रदीप राणा, भागवत मंडल, साधन माजी, राजकुमार माजी, सुरजीत मुर्मू, प्रभात बाउरी, बबलू टुडू, रविंद्र नाथ मुर्मू के अलावे अन्य पंचायत स्वयंसेवक मौजूद थे।

पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम वाहन तलाशी अभियान
नाला। संवाददाता। वरीय पदाधिकारी के दिए गए निर्देश के आलोक में बुधवार को नाला-आसनसोल मुख्य मार्ग पर नाला पुलिस ने पाथरघाटा मोड़ के समीप एंटी क्राइम वाहन तलाशी अभियान चलाया। मालूम हो कि नाला थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक फिलिप वारला के नेतृत्व में एंटी क्राइम वाहन तलाशी अभियान चलाई गई। इस दौरान वहां से होकर गुजरने वाली सभी छोटी -बड़ी वाहनों की डिक्की तथा आवश्यक कागजातों की जांच की गई। इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 15 टू व्हीलर तथा 8 फोर व्हीलर, कुल 23 छोटी -बड़ी वाहनों की डिक्की सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। जिसमें किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। मौके पर अन्य सशस्त्र बल मौजूद थे।

प्रखंड स्तरीय कौशल मेला सह मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन
कुंडहित। संवाददाता। बुधवार को कुंडहित प्रखंड के खाजूरी पंचायत भवन में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की ओर से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तत्वावधान में प्रखंड स्तरीय कौशल मेला सह मोबिलाइजेशन कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य वंदना खां, प्रखंड प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, मुखिया सरला मरांडी, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य वंदना खां ने कही। सरकार पढ़े लिखे बेरोजगारों को तकनीक सहित सभी क्षेत्रों में प्रशिक्षित कर स्वरोजगार निर्माण के योग्य बनाना चाहती है। इसके लिए सरकार द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ खाने-पीने एवं रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि कोई भी शिक्षित युवक-युवती बेरोजगार ना रहे। कहा कि शीघ्र रजिस्ट्रेशन करा कर प्रशिक्षण प्राप्त करना शुरू करें। वही पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ने कहा कि 18 से 35 वर्ष के युवक-युवतियों को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत तकनीकी शिक्षा जैसे कंप्यूटर की पढ़ाई एवं प्रशिक्षण के साथ सिलाई, कढ़ाई इत्यादि नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने उपस्थित युवक-युवतियों को इच्छुक ट्रेड में पंजीकरण कराने को कहा। वही मौके पर बीपीएम विशेश्वर माझी, एवं डीडीयू -वही रोजगार मेला में आए हुए प्रखंड क्षेत्र के 250 युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया। मौके पर बीपीओ सूर्य देव कुमार, एडमिन सौरभ भारत, पीआरपी कृष्णा झा, जेआरपी अब्दुल रज्जाक, रेवती सोरेन, मुक्त मंडल, मंगला राय एवं सखी मंडल दीदियां सहित काफी संख्या में युवक युवतियां उपस्थित थे।

प्रबुद्धजन और बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन
जामताड़ा। संवाददाता। जामताड़ा भाजपा जिला इकाई की ओर से सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को गांधी मैदान के समीप प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू किए गए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जिला भाजपा की ओर से प्रतिदिन सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसी निमित जामताड़ा शहर के प्रबुद्धजन एवं बुद्धिजीवी लोगों ने जामताड़ा भाजपा पदाधिकारीगण के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। शहर के प्रबुद्धजनों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी और उनके देश सेवा के 8 सालों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जामताड़ा शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन लाल वर्मन शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मोदी ने विविधता का देश अनेकता में एकता के मूलमंत्र पर भारतवर्ष को जोड़ने का काम किया हैं। इस कार्यक्रम में प्रभारी का दायित्व अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह ने निभाया और सफल मंच संचालन जिला महामंत्री प्रभास हेंब्रम ने किया। धन्यवाद ज्ञापन भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत यादव नेे किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र मंडल शामिल हुए। श्री मंडल ने अपने संबोधन में कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर विकास की राह पर अग्रसर है। मोदी ने हमारे देश को अंतराष्ट्रीय पटल पर एक अलग पहचान दिया है। आज पूरी दुनिया भारतवर्ष को विश्वगुरु के रूप में मान रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी हैं जो राजनीति से ऊपर उठकर सेवा समर्पण भाव से देश सेवा के साथ साथ नागरिकों की सेवा करने का कार्य कर रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्म दिवस पर अपने जन्म दिवस को मनाने का नहीं बल्कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम शुरू कर आम गरीब जनमानस की सेवा कर हमारे जन्म दिवस को मनाना है। ऐसा संभव सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में संभव हो सकता है। मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष राधारानी सोरेन, जिला परिषद सदस्य सुनील हांसदा, सुकुमार सरखेल, पिंटू गुप्ता, मुन्ना अंबस्ट, बासुदेव मंडल, नरेश वर्मन, सुबास यादव, शंकर भंडारी, संजू देवी, प्रदीप राउत, लखिंदर सिंह, ब्रजेश राउत, मुकेश यादव, बबिता राउत, संतोष सिंह सहित समाज के तमाम प्रबुद्धजन और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share197Tweet123Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सीएस कार्यालय का किया घेराव

September 10, 2022

हंसडीहा के रास्ते पटना के लिए भी नयी साप्ताहिक ट्रेन

September 11, 2022

पहाड़िया महिला से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

December 19, 2022

बिकानेर से एक सप्ताह से लापता है रामगढ़ का मजदूर

0

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

0

मरियम ने लोन लेकर पशुपालन से आर्थिक स्थिति की सुदृढ़

0

बिकानेर से एक सप्ताह से लापता है रामगढ़ का मजदूर

March 20, 2023

डीजल डलवा कर पैसा नहीं देनवाला गिरफ्तार

March 20, 2023

लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन छाये रहे गैंग्स ऑफ वासेपुर के कलाकार

March 20, 2023
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store