महेशपुर/संवाददाता। महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क स्थित सीलमपुर गांव के पास शनिवार को टोटो के धक्का से साइकिल सवार दो व्यक्ति जख्मी हो गये। दोनों जख्मी की पहचान बिरकिट्टी गांव निवासी मुरसलिम शेख (45) एवं पिंटू पहाड़िया (40) है। घटना के बाद महेशपुर पुलिस ने दोनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर लाया जहां डॉ. पंकज कुमार बेराजी ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी देते दोनों जख्मियों ने बताया कि वे दोनों महेशपुर साप्ताहिक हटिया से घर बिरकिट्टी जा रहा था। इसी दौरान सीलमपुर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे नशे में धुत टोटो चालक नुराई गांव निवासी नूरसलाम शेख ने साइकिल को सामने से जोरदार धक्का मार दिया। जिसके बाद दोनों साइकिल चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये। डॉ. के अनुसार दोनों को अंदरूनी चोट लगी है जिस कारण उसे रेफर कर दिया गया।