नगर आयुक्त के निर्देश पर पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने का शुरू
देवघर/नगर संवाददाता। दीपावली व छठ महापर्व को लेकर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल शहरवासियों को हर संभव सुविधा पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। इस सिलसिले में पथ प्रकाश व्यवस्था को और भी बेहतर करने का काम शुरु कर दिया गया है। रौशनी कि पर्व दीपावली को देखते हुए संबंधित विभाग को दिए गए निर्देश की जानकारी देते हुए सहायक विद्युत प्रभारी कुणाल खवाड़े ने बताया कि नगर आयुक्त एवं नोडल हेड के आदेशअनुसार विद्युत प्रभारी किशोर नारायण खवाड़े की देखरेख में विभिन्न जगह पर पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के लिए टीम को लगा दिया गया है। दीपावली को देखते हुए हम लोगों ने अपनी तैयारी पहले से ही प्रारंभ कर दी है। इस बार ग्रामीण क्षेत्र से पहले कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसमें आज चितोलोढिया वार्ड नंबर 34 35 एवं जसीडीह से वार्ड नंबर 1 संथाली, वार्ड नंबर 2 कजरिया कॉलोनी से प्रारंभ किया गया है। इस वर्ष दीपावली के 5 दिन पहले देवघर नगर निगम के 36 वार्ड के सभी गली मोहल्ले एवं मेन रोड पर सभी स्ट्रीट लाइट को बारीकी से जांच कर दुरुस्त कर लिया जाएगा। ताकि दीपावली के दिन दूधिया रोशनी से देवघर नगरी जगमग रहे। उन्होंने बताया कि शहर के चौक चौराहों पर लगे 49 हाई मास्ट लाइट को भी दुरुस्त करने के लिए एक टीम लगा दी गई है। जिसका कार्य 3 दिन में समाप्त कर लिया जाएगा। उसके बाद युद्ध स्तर पर सभी टीमों को स्ट्रीट लाइट को रिपेयर करने में लगा दिया जाएगा। छठ पर्व को देखते हुए इस वर्ष शिवगंगा के आसपास व माथा बांध, छत्तीसी बत्तीसी तालाब, रूपसागर, बड़का बांध, नौका बांध एवं अन्य सभी तालाब के ईद-गिर्द पथ प्रकाश की बेहतर सुविधा छठ व्रतियों को एवं श्रद्धालुओं को देवघर नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। लगभग 11 हजार स्ट्रीट लाइट, 14 हाई मास्क लाइट, 25 मिडिल मास्क लाइट एवं 26 मीडियम मास्ट लाइट से देवघर नगर निगम दूधिया रोशनी से दीपावली एवं छठ में जगमग रहेगा। जिसके लिए ईएसएल की 4 टीम एवं देवघर नगर निगम की 5 टीम मुस्तैदी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कहीं कोई शिकायत हो तो सीधे कंट्रोल रूम में शिकायत करें। जिस पर 2 टीम लगाया गया है। कंट्रोल रूम नंबर 9508112201 है। इसके बाद भी अगर समय पर समाधान ना हो तो सीधे सहायक विद्युत प्रभारी कुणाल खवाड़े के नंबर 8709938276 पर कॉल कर जानकारी दें। पथ प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए निम्नलिखित टीम बनाया गया है। जिसमें पिंटू सिंह, संजय पोद्दार, बबलू राम, कामदेव महथा, सुरेश राम, लेदो महथा, बबलू राउत, कुंदन राउत, दिनेश राउत, शंकर राम, पिंटू रामानी, विकास रामानी, कमलेश दुबे, पावन राम, घनश्याम, चंदन, रंजन मिश्रा आदि का महत्वपूर्ण योगदान है।