पाकुड़िया/संवाददाता। थाना अंतर्गत एक गांव की महिला से बासेतकुंडी निवासी लड़याज सोरेन पर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता ने बीते गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना बीते 25 अक्टूबर, 2022 की है। गांव में पंचायती होने के कारण पीड़िता ने विलंब से थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पंचों के कहने पर पीड़िता ने लड़याज के विरुद्ध प्राथमिकी कराई। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि लड़याज के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
कुशासन के विरुद्ध जनाक्रोश प्रदर्शन 12 को
पाकुड़िया/संवाददाता। प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार, अत्याचार, महिला उत्पीड़न, बेरोजगार, जन विरोधी नीति, कुशासन आदि के खिलाफ आगामी 12 नवंबर को प्रखंड के सिद्धो-कान्हू चौक से प्रखंड कार्यालय तक जनाक्रोश प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, प्रदेश मंत्री मिस्त्री सोरेन, प्रभारी तमाल बनर्जी, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, भाजपा अजजा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा मरांडी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसेन बेसरा, मंडल अध्यक्ष विजय भगत, मोहन चौबे, अभिमन्यु भंडारी, उमाशंकर सिंह, गोपाल राय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गयी। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष पांडेय ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी किया।
प्रखंड सम्मेलन को लेकर किया गया प्रभारी मनोनीत
लिट्टीपाड़ा/संवाददाता। धरमपुर मोड़ में हिल एसेम्बली पहाड़िया महासभा 02 नबम्बर, 2022 को घोषित सौरिया कंट्री को अलग पहाड़िया राज्य स्थापित करने को लेकर दामिन क्षेत्र के सभी प्रखंडों में सम्मेलन के लिए प्रभारी मनोनीत किया है। वहीं सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक सलाहकार रामकुमार पहाड़िया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बताया गया कि सुन्दरपहाड़ी प्रखंड प्रभारी सरदार विजय मालतो, बोआरीजोर प्रभारी कमलेश्वर पहाड़िया प्रवक्ता, सरदार जोगेश्वर मालतो, मंडरो प्रभारी सरदार देवानंद मालतो, बोरियो प्रभारी देविड़ मालतो, सरदार मरकुस मालतो, चांदु पहाड़िया,तालझारी प्रभारी सरदार महेश मालतो,पतना प्रभारी सरदार मोतीलाल पहाड़िया, लिट्टीपाड़ा प्रभारी सलाहकार रामकुमार पहाड़िया, सरदार सीताराम मालतो, सरदार धर्मराज पहाड़िया, आमड़ापाड़ा प्रभारी शिवचरण मालतो संयोजक, सरदार जामा पहाड़िया, रमेश पहाड़िया, महेशपुर प्रभारी सरदार नारायण पहाड़िया, हिरणपुर प्रभारी सरदार कालू पहाड़िया को मनोनीत किया गया। वहीं बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तय की गयी।