• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

नपं अध्यक्ष ने किया स्वामी विवेकानन्द शिशु उद्यान सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

November 11, 2022

मारपीट का प्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार

May 29, 2023

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर 15 सौ छात्राओं ने पढ़ी पीरियड की पाठ

May 29, 2023

वैज्ञानिक पद्धति से दें खेती को बढ़ावा : डीएम

May 29, 2023

मासिक धर्म के दौरान महिलायें स्वच्छता को अपनायें : पूनम

May 29, 2023

मुंबई पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

May 29, 2023

राष्ट्रव्यापी महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक

May 29, 2023

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

May 29, 2023

महा जनसंपर्क अभियान की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा

May 29, 2023

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, थाना में अलग-अलग केस दर्ज

May 29, 2023

चाकू से प्रहार कर युवक की निर्मम हत्या

May 29, 2023

श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ का तीसरा दिन

May 29, 2023

फुलजोरी के समीप रेल ट्रैक पर मिला शव

May 29, 2023
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 29, 2023
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News
    • All
    • National

    मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर 15 सौ छात्राओं ने पढ़ी पीरियड की पाठ

    चाकू मार कर दिनदहाड़े युवक की हत्या

    ट्रैक्टर ऑनर एसोसिएशन के सदस्यों ने की सीओ से मुलाकात

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar

    वैज्ञानिक पद्धति से दें खेती को बढ़ावा : डीएम

    मासिक धर्म के दौरान महिलायें स्वच्छता को अपनायें : पूनम

    पहले से तय कार्यक्रम की वजह से नीति आयोग की बैठक में नहीं हुआ शामिल : मुख्यमंत्री

    भाजयुमो महासंपर्क अभियान के तहत 75 लाख युवाओं को संगठन से जोड़ेगी : प्रवीण

    जनता दरबार में दो मामलों का हुआ निष्पादन

    जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष बने शर्मा और महासचिव चुने गये अमित

    आगामी पांच जून को राजद जिला मुख्यालय में करेगा धरना-प्रदर्शन

    ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से छात्र-छात्राओं को दिये गये जरूरी सुझाव

    समस्या को लेकर आरटीपीएस प्रबंधन और ठेकेदार यूनियन के बीच वार्ता

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    मारपीट का प्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार

    मुंबई पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

    राष्ट्रव्यापी महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

    महा जनसंपर्क अभियान की तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा

    दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, थाना में अलग-अलग केस दर्ज

    चाकू से प्रहार कर युवक की निर्मम हत्या

    श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ का तीसरा दिन

    फुलजोरी के समीप रेल ट्रैक पर मिला शव

  • Politics
  • Education

    अनुबंध पर बहाल टिचिंग स्टॉफ के भरोषे चल रहा विवि का सेंट्रल लाइब्रेरी

  • Sports
  • Health
  • Business
DAVP RATE CARD
Indian punch
Home Jharkhand Santhal

नपं अध्यक्ष ने किया स्वामी विवेकानन्द शिशु उद्यान सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

by admin
November 11, 2022
in Santhal
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बच्चों के लिए झूले, वाटर फाउंटेन व अन्य आकर्षक स्टेच्यू लगाए जाएंगे
जामताड़ा। संवाददाता। नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी ने गुरुवार को जामताड़ा नगर के वार्ड संख्या 15 स्थित स्वामी विवेकानंद शिशु उद्यान सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। नगर पंचायत जामताड़ा के माध्यम से टावर चौक समीप स्वामी विवेकानंद शिशु उद्यान, जिसे जामताड़ावासी चिल्ड्रन पार्क के नाम से जानते हैं, का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा कि नगर पंचायत जामताड़ा के माध्यम से जामताड़ा के हृदय स्थली टावर चौक स्थित स्वामी विवेकानंद शिशु उद्यान का सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत शिलान्यास हुआ है। यह शिशु उद्यान का बहुत जल्द सौंदर्यीकरण कर शहरवासियों के लिए खोल दिया जाएगा। इस चिल्ड्रन पार्क में बच्चों के खेल के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, वाटर फाउंटेन एवं अन्य आकर्षक स्टेच्यू एवं सामग्री लगाए जाएंगे। रीना कुमारी ने जानकारी देते हुए कहा कि जामताड़ा शहर वासियों के लिए नपं के माध्यम से आने वाले समय में अन्य आकर्षक पार्क का निर्माण किया जाएगा। रीना कुमारी ने कहा कि नगर पंचायत के अंतर्गत हर वार्ड में दर्जनों की संख्या में विकास कार्य चल रहे हैं। जामताड़ा नगर पंचायत में सभी छोटी बड़ी योजनाओं को पारदर्शी और ईमानदारी रूप से धरातल पर लाने का काम किया है। आने वाले समय में जामताड़ा नगर पंचायत की ओर से जामताड़ा शहर के भविष्य को देखते हुए बहुत जल्द कई एक बड़ी योजनाओं के कार्य का शिलान्यास होगा। मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद निलेश कुमार, वार्ड पार्षद शोभना चंद्रा, वार्ड पार्षद पवित्र महाता, मुकेश हलवाई, राजीव पाल, सुभाष यादव, प्रदीप राऊत समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

भाजपा की ओर से जनाक्रोश आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन
भाजपा कार्यकर्ताओं में वर्तमान झारखंड सरकार के खिलाफ रोष
जामताड़ा। संवाददाता। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार वर्तमान झारखंड सरकार के खिलाफ जन आक्रोश आंदोलन के तहत गुरुवार को भाजपाईयों ने नारायणपुर प्रखंड परिसर में एक दिवसीय महाधरना प्रदर्शन किया। भाजपा की ओर से पिछले 7 नवंबर से 13 नवंबर तक झारखंड के सभी प्रखंडों में जन आक्रोश आंदोलन के तहत एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी निमित गुरुवार को वरीय भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल की अगुवाई में हजारों की संख्या में भाजपाइयों और लोगों ने नारायणपुर प्रखंड में एकदिवसीय महाधरना प्रदर्शन किया। इस जन आक्रोश आंदोलन में शामिल आमलोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में वर्तमान झारखंड सरकार के खिलाफ काफी रोष देखने को मिला। वरीय भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल वर्तमान झारखंड सरकार के जनविरोधी रवैये और भ्रष्टाचार के खिलाफ जमकर बरसे। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि भ्रष्ट निकम्मी भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार, पूरे राज्य में भ्रष्टाचार और कालाबाजारी चरम पर है। इस सरकार में जनता त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। कोई भी सरकारी मुलाजिम जनता के जनहित कार्यों को नही सुन रहा है। जनहित के कार्यों को कराने के लिए जनता चाहे ब्लॉक हो, जिला कार्यालय हो या सचिवालय हो दर दर भटक रही है। सरकार के कोई भी मुलाजिम बिना रिश्वत के जनता का कोई काम नहीं कर रही है। राज्यभर में हाहाकार मचा हुआ है। चाहे प्रधानमंत्री आवास का बात हो, मनरेगा के तहत कुआं पोखर देने की बात, पशु शेड का बात हो या किसी भी प्रकार की मनरेगा योजना के तहत स्कीम हो बिना रिश्वत के जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। पिछले दिन जामताड़ा प्रखंड में जनाक्रोश आंदोलन हुआ था, आज नारायणपुर प्रखंड के मंडल अध्यक्ष संजय ओझा के नेतृत्व में नारायणपुर प्रखंड में जन आक्रोश आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस जन आक्रोश आंदोलन के माध्यम से तमाम जिला प्रशासन, प्रखंड के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को यह बता देना चाहता हूं कि जो बिना रिश्वत और पारदर्शी रूप से जनता का कार्य करें। इस जन आक्रोश आंदोलन के माध्यम से वर्तमान सरकार और सरकारी मुलाजिमों को कहना चाहता हूं कि स्थिति नही सुधरने पर आने वाले समय में पूरे झारखंड में चक्का जाम करने का काम करेंगे। मौके पर नारायणपुर मंडल अध्यक्ष संजय ओझा, पविया मंडल महामंत्री द्वारिका सिंह, नारायणपुर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष वरुण कुमार, पविया युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, मंडल महामंत्री राजेंद्र मंडल, प्रखंड मीडिया प्रभारी मुकेश पांडे, चेतन मरांडी, दीपक कुमार सिंह, बलदेव मंडल, कालीचरण दास, कुबेर सिंह समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शिवमहापुराण कथा को लेकर निकाला गया कलश यात्रा
जामताड़ा। संवाददाता। गुरुवार को शिवमहापुराण कथा के उपलक्ष्य में जामताड़ा शहर में आयोजित कलश यात्रा में महिलाएं अपने माथे पर कलश लेकर दुमका रोड स्थित शिव मंदिर से गांधी मैदान पहुंचे। भव्य कलश यात्रा के दौरान कथा वाचक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री इंद्र देवेर्श्वारानंद सरस्वती जी महाराज रथ में सवार होकर कथा स्थल गांधी मैदान तक पहुंचे। महापुराण कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ आयोजन हो रहा है। इस शिव महापुराण के मुख्य कथावाचक महामंडलेश्वर इंद्रदेव देवेर्श्वारानंद सरस्वती जी महाराज है। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल, अधिवक्ता मोहन बर्मन, विजय भगत, प्रभु मंडल, मोहन सिंह, त्रिलोकी सिंह, तरूण गुप्ता सहित तमाम श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

विहिप हित चिंतक कार्यक्रम के तहत राशि एकत्रीकरण अभियान जारी
जामताड़ा। संवाददाता। 6 नवंबर से 20 नवंबर तक विश्व हिंदू परिषद हित चिंतक देशव्यापी अभियान कार्यक्रम के तहत जामताड़ा जिले के विभिन्न प्रखंडों नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यकर्ता जोर शोर से हितचिंतक राशि एकत्रित करने में लगे हुए हैं। उसी निमित्त गुरूवार को जामताड़ा नगर में विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अनूप राय की अगुवाई में हित चिंतक राशि को प्राप्त करने के लिए कार्यक्रम चलाया गया। यह कार्यक्रम अभी लगातार जिले में जारी रहेगा। कार्यकर्ता काफी उत्साहित होकर कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। साथ ही, जनता भी काफी उत्साह से कार्यकताओं को सहयोग कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में राकेश पाल, विजय भगत, अनूप दास, संजय परशुरामका, बाबू मुखर्जी के साथ साथ कई कार्यकर्ता लगे थे।

एसपी ने किया एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण
नाला। संवाददाता। गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय नाला का पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने निरीक्षण किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने विकास के मद में प्राप्त बजट, यूनिफॉर्म का रखरखाव, वर्दी भत्ता तथा उसके उपयोग के बारे में भी जांच किया गया है। इस क्रम में एसडीपीओ भवन का भी एसपी ने धरातलीय जायजा लिया तथा उनके द्वारा निभाए जा रहे दायित्व, मुकदमे का पर्यवेक्षण एवं अपराध नियंत्रण संबंधी गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न पंजियों का संधारण एवं लंबित मामलों की प्रगति तथा निष्पादन के संबंध में सर्किल के थानेदारों को भी अहम निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ विभागीय निर्देशानुसार भावी कार्यक्रम के बारे में बिंदु वार चर्चा करते हुए उन्होंने आवश्यक निर्देश दिया है। कहा कि जामताड़ा जिला में नाला अनुमंडल शांति क्षेत्र है और यहां के पदाधिकारियों की कार्यशैली भी संतोषजनक है।
इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा, नाला एवं कुंडहित के पुलिस निरीक्षक क्रमश: रंजीत कुमार सिन्हा एवं देवेश भगत, नाला थाना प्रभारी महेश मुंडा, बिंदापाथर के मनोज कुमार सिंह, कुंडहित के पंकज कुमार, बागडेहरी के विकास कुमार के अलावा दयाशंकर राय समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

जीवाश्म-चट्टान के संरक्षण की दिशा में पहल तेज

January 11, 2023

लखराज जमीन की समस्या पूर्ववर्ती रघुवर सरकार की देन : सूरज

March 19, 2023

पहाड़िया महिला से दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

December 19, 2022

मारपीट का प्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार

0

स्वर्ग व नरक की थीम पर शिवलोक परिसर में बन रहा है पंडाल

0

राष्ट्र स्वयंसेविका संघ ने किया डांडिया उत्सव का आयोजन

0

मारपीट का प्राथमिकी आरोपी गिरफ्तार

May 29, 2023

मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर 15 सौ छात्राओं ने पढ़ी पीरियड की पाठ

May 29, 2023

वैज्ञानिक पद्धति से दें खेती को बढ़ावा : डीएम

May 29, 2023
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Powered by chinese tea set Designed by twinkle star store