कहा : 24 घंटे के अंदर विकलांग का हो समस्या का समाधान
जामताड़ा। संवाददाता। सोमवार को जामताड़ा प्रखंड के शहरडाल गांव के पंचायत भवन परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दूर दराज से लोगों ने आकर अपनी समस्याओं का रखा। कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के कुल 17 स्टॉल लगाया गया था। सभी स्टॉल में लोगों को आवश्यक जानकारी दिया जा रहा था। साथ ही, उनकी समस्या से संबंधित आवश्यक कागजात को जमा कर उनका समस्या का निवारण भी किया जा रहा था। इसी दौरान बीडीओ मो जहीर आलम की नजर एक विकलांग पर पड़ी। उसको देखने के बाद खुद बीडीओ ने उसके पास जाकर उसकी समस्या को सुनी। समस्या सुनने के बाद बीडीओ जहीर आलम ने कहा कि बहुत ही दुख की बात है कि विकलांग को भी प्रखंड और जिला का चक्कर लगाना पर रहा है। उन्होंने संबंधित पंचायत के सचिव को जमकर फटकार लगाया। कहा कि 24 घंटे के अंदर विकलांग की हर समस्या का समाधान होना चाहिए।