विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन की मुख्य संरक्षक ने नपं के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष पर लगाई आरोप
जामताड़ा। संवाददाता। विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने जामताड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभी चंद दिनों से जामताड़ा की निर्वाचित अध्यक्षा शहर में दिख रही है। वर्तमान अध्यक्षा व उनके भाई पूर्व अध्यक्ष आज चुनाव आने पर घर घर जाकर अपना चेहरा दिखा रहे हैं। आज जब चुनाव की घोषणा होने वाली है तो ये भाई-बहन लोगों को विकास का आश्वासन दे रहे हैं लेकिन जामताड़ा की जनता इनका असली रूप देख चुकी है। 15 साल से पूर्व अध्यक्ष बीरेन्द्र मंडल नगर पंचायत में लूट और भ्रष्टाचार का साम्राज्य बना चुके हैं। हर योजना में कमीशन और घूसखोरी है। घोष तालाब, एसडीओ तालाब, जलापूर्ति योजना में भारी गड़बड़ी हुई है, जिसकी जांच और कार्यवाही होगी। इन 15 सालों में जामताड़ा का विकास तो नहीं हुआ परंतु नप के पूर्व अध्यक्ष का विकास कई गुना हुआ है। वर्तमान की अध्यक्षा को जामताड़ा वासी देखने को तरसते हैं। कई युवा तो उन्हें पहचानते भी नहीं है। 4.5 साल जामताड़ा से गायब रहने वाली पूर्व अध्यक्ष की बहन आज जामताड़ा वासियों से घूम घूम कर मिल रही। सिर्फ चुनाव लड़वाने के लिए एक प्यादे के रूप में पूर्व अध्यक्ष उन्हें इस्तेमाल करते हैं। ऐसे कठपुतलियों से जामताड़ा का विकास नहीं होगा। आज पूरा शहर त्राहिमाम कर रहा है। व्यापारियों में डर का माहौल रहता है। आने वाले समय में पूर्व अध्यक्ष और उनके कठपुतलियों को करारा जवाब देगी और इन 15 वर्षों के काल खंड का हिसाब मांगेगी।
नपं पिछले 15 सालों से जामताड़ा शहर के अंदर विकास की गंगा बहाने का किया काम : वीरेन्द्र
जामताड़ा। संवाददाता। नगर पंचायत जामताड़ा अध्यक्ष रीना कुमारी के नेतृत्व में सभी 16 वार्ड के सर्वांगीण विकास के निरंतर प्रतिदिन जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। सोमवार को नगर पंचायत जामताड़ा की ओर से वार्ड संख्या 2 अंतर्गत नामूपाड़ा स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम आम जनों की समस्या का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया तथा कुछ समस्याओं का जा 24 घंटे के अंदर समाधान करने की बात की गई। नगर पंचायत की ओर से आयोजित जन संवाद कार्यक्रम से जामताड़ा नगर वासियों की ओर से काफी सराहनीय कदम बताया जा रहा है। वार्ड संख्या 2 अंतर्गत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व नगर पंचायत वीरेंद्र मंडल ने कहा कि नगर पंचायत जामताड़ा लगातार पिछले 15 सालों से पूरे जामताड़ा शहर के अंदर विकास की गंगा बहाने का काम किया है। नपं की ओर से सभी व्यक्तिगत एवं सामूहिक जनहित योजनाओं को किया जा चुका है। इस जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से नगर पंचायत लोगों के बीच पहुंचकर, नगर वासियों के साथ विचार-विमर्श कर मॉडल वार्ड बनाने के लिए विकास की नई योजनाओं की रणनीति बनाने का काम कर रहा है। श्री मंडल ने कहा कि अब तक नगर पंचायत की ओर से जितने भी जनसंवाद कार्यक्रम किए गए हैं उनमें अधिकतर समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किए गए हैं और कुछ एक समस्याओं का ऐतिहासिक रूप से 24 घंटे के अंदर समाधान किया गया है। नगर पंचायत जामताड़ा समाज के हर तबके के लोगों के विकास कार्यों को समानांतर रूप से करने का काम किया है। वार्ड संख्या 2 अंतर्गत अधिकतर मोहल्ले अनुसूचित अनुसूचित जाति बहुल है। नपं की ओर से अनुसूचित जाति बहुल भाइयों के मोहल्ले में हजारों की संख्या में प्रधानमंत्री आवंटन करने का काम किया है। मौके पर मुख्य रूप से वार्ड पार्षद ज्योत्सना देवी, सुनील बाउरी, कालू रवानी, सपन बाउरी, लखन महतो, त्रिभुवन रावत सहित अन्य मौजूद थे।
बीडीओ ने किया सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन
नाला। संवाददाता। नाला प्रखंड के श्रीपुर पंचायत अंतर्गत कालाझरिया गांव में नवनिर्मित सामुदायिक पुस्तकालय भवन टू का सोमवार को बीडीओ कौशल कुमार ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर अंचलाधिकारी सुनीता किस्कु, जिला परिषद सदस्य बंदना देवी, विधायक प्रतिनिधि वासुदेव हांसदा, समाजसेवी ठाकुर मनी सिंह आदि ने विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित किया। वहीं बीडीओ कौशल कुमार ने वहां मौजूद पुस्तकालय संचालन समिति के पदाधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और अध्ययन अध्यापन को लेकर आवश्यक परामर्श एवं दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सामुदायिक पुस्तकालय क्षेत्र के लिए काफी कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि गरीब गुरवे छात्र या कंपटीशन की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को यहां सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होगी। साथ ही, उन्होंने सभी प्रकार की सुख सुविधाओं को उपलब्ध कराने की भी बात कही। मौके पर जिला परिषद सदस्य वंदना देवी, समाजसेवी ठाकुर मनीष सिंह, कनीय अभियंता कुंदन कुमार, पंचायत समिति सदस्य बिजली देवी, प्रखंड सचिव जयधन हांसदा, पशु चिकित्सा पदाधिकारी सहित पुस्तकालय संचालन समिति के अध्यक्ष सचिव तथा छात्र-छात्राएं आदि मौजूद थे।
मुखिया ने किसानों के बीच सरसों बीज का किया वितरण
नाला। संवाददाता। कास्ता पंचायत के मुखिया मिनिसर मुर्मू ने एक समारोह का आयोजन कर किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया। मालूम हो कि कास्ता पंचायत के कालीपाथर गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन कर मुखिया मिनिसर मुर्मू ने किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण किया। साथ ही, किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर खेती की विभिन्न तौर तरीकों के बारे में किसान मित्रों के माध्यम से जानकारी दी गई। मौके पर किसान मित्र गोपीनाथ साधु, राजेश दास, वार्ड सदस्य रूपलाल टूडु, बाबू सिंह मुर्मू, सहदेव मरांडी, जय सिंह, खेपु मुर्मू सहित अन्य किसान आदि मौजूद थे।