जमुई/संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी व महिला जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनायी गयी। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि शास्त्री जी का नारा था ‘जय जवान, जय किसान’ इसलिए किसानों के अधिकार के लिए उनकी आवाज को बुलंद करने के लिए जन आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष, वार्ड कमिश्नर देवी जी, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, महासचिव निवास सिंह, जिला कांग्रेस के नेता प्रमोद, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मेन्द्र पासवान, जिला कांग्रेस के महासचिव नितेश राजा, मानव सिंह, ब्रह्मदेव राम पासवान, शेरु, मुन्ना, जिला अल्पसंख्यक सेल के पूर्व अध्यक्ष गाजी साहब, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, रामदेव राम, खैरा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सिंह, जमुई प्रखंड अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष मकेश्वर यादव सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।