• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Lifestyle
  • Tech

पैक्स निर्वाचन का मतगणना कार्य शांतिपूर्ण संपन्न

February 17, 2021

डॉ मेवालाल चौधरी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट किया

April 20, 2021

मास्क लगाओ, जिंदगी बचाओ मंत्र के साथ समाजसेवी सूर्या वत्स ने चलाया जागरूकता अभियान

April 20, 2021

मां दुर्गा मंदिर का पट खुला, श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की

April 20, 2021

60 लोगों की जांच पर 8 लोग संक्रमित, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 40

April 20, 2021

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

April 20, 2021

पुलिस की वेष में आया चोर, पिस्तौल की नोंक पर दिया घटना को अंजाम

April 20, 2021

श्रीराम कथा का आयोजन

April 20, 2021

उपायुक्त ने किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण

April 20, 2021

कोरोना की चपेट में जामताड़ा, एक दिन में 113 पॉजिटिव केस

April 20, 2021

जामुन के पेड़ से झूलता मिला महिला का शव

April 20, 2021

कोविड गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी उतरे सड़क पर

April 20, 2021

सभी सरकारी पदाधिकारी और कर्मियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य: डीसी

April 20, 2021
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 21, 2021
  • Login
Indian punch
  • Home
  • News

    Trending Tags

    • Donald Trump
    • Future of News
    • Climate Change
    • Market Stories
    • Election Results
    • Flat Earth
  • Bihar
    • All
    • Jamui
    • Muzaffarpur
    • Patna

    डॉ मेवालाल चौधरी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट किया

    मास्क लगाओ, जिंदगी बचाओ मंत्र के साथ समाजसेवी सूर्या वत्स ने चलाया जागरूकता अभियान

    मां दुर्गा मंदिर का पट खुला, श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की

    60 लोगों की जांच पर 8 लोग संक्रमित, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 40

    उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न

    गरीबों में धोती-साड़ी का किया गया वितरण

    लाभुकों ने डीलर के राशन वितरण में मनमानी करने का एसडीओ से की शिकायत

    छठ व्रतियों ने दिया डूबते सूर्य को अर्घ्य

    साईिकल यात्रा एक विचार, जमुई मंच ने पर्यावरण संरक्षण को ले जागरूकता अभियान के तहत 276वां यात्रा पूरी की

  • Jharkhand
    • All
    • Deoghar
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahibganj
    • Santhal

    पुलिस की वेष में आया चोर, पिस्तौल की नोंक पर दिया घटना को अंजाम

    श्रीराम कथा का आयोजन

    उपायुक्त ने किया कोविड अस्पताल का निरीक्षण

    कोरोना की चपेट में जामताड़ा, एक दिन में 113 पॉजिटिव केस

    जामुन के पेड़ से झूलता मिला महिला का शव

    कोविड गाइडलाइन का पालन कराने को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी उतरे सड़क पर

    सभी सरकारी पदाधिकारी और कर्मियों की मुख्यालय में उपस्थिति अनिवार्य: डीसी

    मास्क चेकिंग अभियान के दौरान पहुंचे डीसी व एसपी, दिये आवश्यक निर्देश

    सरकारी गाइड लाइन का हरहाल में करें पालन : उपायुक्त

  • Politics
  • Education

    डॉ सुधांशु शेखर को सीएसएस ने दी श्रद्धांजलि

    जागरूकता ही महिला सशक्तिकरण का मुख्य आधार: प्रो० गजेंद्र

    एएन कालेज में मनाया गया महिला दिवस

    प्रत्येक दिन को महिला दिवस के रूप में मनाएं: लेफ्टिनेंट सुमिता सिंह

    ऑफलाइन क्लास के लिये एसपी कॉलेज को किया गया सेनिटाइज

    विवि के प्रशासनिक भवन 1 निर्माण में अनियमितता

    वीसी कार्यालय के समक्ष शोध छात्रा ने दिया धरना

  • Sports
  • Health
  • Business
DAVP RATE CARD
Indian punch
No Result
View All Result
Home Bihar Jamui

पैक्स निर्वाचन का मतगणना कार्य शांतिपूर्ण संपन्न

by admin
February 17, 2021
in Jamui
0
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने मनाया जश्न
जमुई। पंच टीम। मंगलवार को जमुई प्रखंड में पैक्स निर्वाचन का मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। किसी भी तरह की मतगणना कार्य में बाधा कोई नहीं हुई। वहीं जमुई प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने बताया कि जमुई प्रखंड अंतर्गत कुल 5 पैक्स में चुनाव होना था जिसमें काकन पैक्स से विभा देवी निर्विरोध निर्वाचित होने के कारण चार पैक्स के ही मतगणना कार्य कराया गया। 4 पैक्स के मतगणना में अगहरा-बरूअटा पैक्स की विजेता बसन्ती देवी रही, जहां गौरव कुमार को बसंती देवी ने 44 मतांे से पछाड़ कर जीत हासिल की। जबकि दो अन्य में अनिल सिंह एवं जयंत कुमार सिंह काफी पीछे रहे। इसके साथ ही लखनपुर पैक्स से विजेता आनंदी यादव रहे, जहां उचित यादव को आनंदी यादव ने 34 मतों से पछाड़ कर अपनी जीत हासिल की। जबकि दिलीप कुमार, मसुदन यादव, सुरेन्द्र कुमार यादव इन दोनों से काफी पीछे रहे। वहीं अमरथ पैक्स के विजेता सुमन कुमार रहे। जहां लखन यादव को सुमन कुमार ने 109 मतों से पछाड़ कर जीत हासिल की। जबकि एक अन्य में संजय कुमार ने भी पीछा करने में पूरी ताकत लगायी फिर भी पीछे रह गए। ण्डो- नर्वदा पैक्स से धीरज कुमार सिंह अपने प्रतिद्वंद्वी भूषण सिंह से 108 अंको से बढ़त हासिल कर जीत हासिल की। मतगणना का कार्य शुक्रदास भवन, झाझा बस स्टैंड, जमुई में किया गया।
चकाई संवाददाता के अनुसार, पैक्स चुनाव की मतगणना मंगलवार को स्थानीय किसान भवन में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हुई। वहीं मतगणना के उपरांत निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार चांद ने सभी चारों पंचायतों के परिणाम की घोषणा की जिसमें बताया गया कि बामदह पंचायत से पैक्स अध्यक्ष अध्यक्ष प्रत्याशी ललन कुमार गुप्ता ने अपने निकटतम प्रत्याशी राजेश शर्मा को 162 वोट से पराजित किया। ललन कुमार गुप्ता को कुल 262 मत प्राप्त हुए तथा राजेन्द्र शर्मा को 100 मत मिले। वहीं कल्याणपुर पंचायत में शुकदेव यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक पंडित को 83 मतों से पराजित किया। शुकदेव यादव को 251 मत एवं अशोक पंडित को 168 मत मिले। वहीं घुटवे पंचायत के उमेश यादव ने अपने निकटतम पैक्स अध्यक्ष प्रत्याशी रुद्र प्रताप सिंह को 162 मत से पराजित किया। उमेश यादव को 250 मत मिले, वही रुद्र प्रताप सिंह को 88 मत मिला। इसके अलावे चोफला पंचायत में कांग्रेस दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुमित्रा हेम्ब्रम को 17 मतों से हराया। बताते चलें कि इस बार चार पंचायतों जैसे रामचन्द्रडीह, सरौन, बोगी एवं बरमोरिया पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य चुने जाने के कारण उपरोक्त पंचायतों में चुनाव नही कराया गया। वही बचे चार पंचायत बामदह, चोफला, घुटवे एवं कल्याणपुर में बीते सोमवार को पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य के लिए मतदान कराया गया था। वहीं पैक्स अध्यक्ष के सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने अबीर गुलाल उड़ा कर जश्न मनाया। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किया गया था। मौके पर निर्वाची पदाधिकारी के अलावे प्रेक्षक मुकेश कुमार, बीडीओ अशोक कुमार, बबुआ पासवान, शैलेश राम, रणजीत कुमार, लक्ष्मण, सूरज कुमार सुमन, राजीव कुमार सिन्हा, रामसेवक प्रसाद, कामेश्वर जी, चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार, चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे।
चंद्रमंडी संवाददाता के अनुसार, प्रखंड के चार पंचायतों में निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष पद पर विजई उम्मीदवारों को भी मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। इस दौरान विशेष पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त मुकेश कुमार बीडीओ सह निर्वाचित पदाधिकारी सुनील कुमार चांद ने निर्विरोध पैक्स अध्यक्ष पद पर निर्वाचित रामचंद्रडीह पंचायत से सातो राय, सरोन पंचायत से उदय यादव, बरमोरिया पंचायत से बहादुर अंसारी एवं बोगी पंचायत से निर्विरोध निर्वाचित पवन सिंह को जीत का प्रमाण पत्र दिया। इसके साथ ही चारों पैक्स में प्रबंध समिति के पद पर निर्वाचित सदस्यों को भी जीत का प्रमाण पत्र पदाधिकारियों ने दिया। रामचंद्रडीह पंचायत से विजयी सातो राय एवं सरोन पंचायत से विजयी उदय यादव ने कहा कि पंचायत में टैक्स द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को शत-प्रतिशत लागू करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर दिलीप राय, शिवनारायण यादव सहित बड़ी संख्या में उनके समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद थे।

मिर्जागंज से अजय कुमार व पुरसंडा से कृष्णनंदन महतो ने पैक्स अध्यक्ष पद पर दोबारा जमाया कब्जा
अलीगंज संवाददाता के अनुसार, अलीगंज प्रखंड के दो पंचायत में पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के लिए के 15 फरवरी को मतदान कराया था। जिसमें मंगलवार को अलीगंज प्रखंड के किसान भवन में काफी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतों की गिनती प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी मो शमशीर के देखरेख में कराया गया। मतगणना में प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेन्द्र पूर्वे, बीसीओ कौशल किशोर रंजन आदि लोग मौजूद थे। जिसमें मिर्जागंज पैक्स से अजय कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे सुदर्शन महतो को एक मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वहीं पुरसंडा पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष कृष्णनंदन महतो उर्फ कन्हैया महतो ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय महतो को 117 मतों से पराजित किया। बता दें कि दोनों जगह से दोनों पैक्स अध्यक्ष पद पर लगातार दुसरी बार जीत दर्ज की है। जीत की घोषणा होने के बाद मतगणना केन्द्र से बाहर निकलते ही दोनों विजेता अध्यक्ष के समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया और अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
झाझा संवाददाता के अनुसार, झाझा प्रखंड क्षेत्र के 9 पंचायतों के लिये पैक्स चुनाव का परिणाम घोषित हुआ। प्रखंड क्षेत्र अतगर्त 9 पंचायतों के लिये हुए पैक्स चुनाव का मतगणना मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रखंड के सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र मे शुरू किया गया। प्रखंड क्षेत्र के हथिया, बैजला, महापुर, बोड़वा, करहरा, करमा, बाराजोर, बाराकोला तथा बलियाडीह का परिणाम आ चुका है। वही मतगणना केंद्र पर पुलिस बल भी पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न घट सके। आपको बता दें कि कहीं मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ तो कहीं थोड़ा बहुत वाद विवाद का भी माहौल बना रहा। इधर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी बीडीओ दीपेश कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 9 पंचायतो में हुए पैक्स चुनाव का परिणाम शान्तिपूर्वक घोषित किया जा चुका है। मतगणना केंद्रों में लगातार जिला अनुमंडलाधिकारी प्रतिभा रानी शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मतदान केंद्रों पर निरीक्षण करती नजर आयीं। फिलहाल 9 पंचायतों में से बाराजोर के विजय कुमार, बलियाडीह के अरबिंद यादव, बैजला के हरि यादव, करहारा के राजेश यादव, बाराकोला के जीरियां देवी, करमा से बच्चू यादव, बोड़वा से मुकेश कुमार वर्णवाल, महापुर से प्रेमनाथ यादव, हथिया पंचायत से शंकर यादव ने अपने पैक्स क्षेत्र से जीत हासिल की है।

Share198Tweet124Share49
admin

admin

  • Trending
  • Comments
  • Latest

दुमका में हाईकोर्ट बेंच को स्वीकृति देने पर अधिवक्ताओं व आम लोगों में उत्साह

February 17, 2021

श्रमदान कर गंगा स्वच्छता पखवाड़ा की हुई शुरुआत

March 17, 2021

कृषक मित्र ने सत्ताधारी विधायक के आवास पर दिया धरना

February 24, 2021

डॉ मेवालाल चौधरी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट किया

0

श्रद्धालुओ की श्रद्धा को नमन: उपायुक्त

0

सेवा भाव से करें श्रद्धालुओं का स्वागत : उपायुक्त

0

डॉ मेवालाल चौधरी के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट किया

April 20, 2021

मास्क लगाओ, जिंदगी बचाओ मंत्र के साथ समाजसेवी सूर्या वत्स ने चलाया जागरूकता अभियान

April 20, 2021

मां दुर्गा मंदिर का पट खुला, श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की

April 20, 2021
Indian punch

Copyright © 2020 Indian punch.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2020 Indian punch.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In