-मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल : मिस्फिका
पाकुड़/संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 09 वर्ष पूरे होने पर महा जनसंपर्क अभियान के तहत सदर प्रखंड के नवीन नगर मंडल के शाहबाजपुर गांव में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन पार्टी जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात, विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन ने संबोधित किया। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री मिस्फिका हसन ने कहा कि मोदी सरकार के 09 वर्ष बेमिसाल रहे। उन्होंने भारत के एक-एक नागरिक की चिंता की और उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए कई बड़ी योजनाएं लोगों के लिए लेकर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ किया है। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी ने की। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, संथालपरगना प्रभारी रिंकू शेख, युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रसन्ना मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुख्तार, जिला उपाध्यक्ष राजा, महामंत्री सफीक अंसारी, बरहरवा नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास, रॉफ, जमीरूल शेख सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हूल दिवस पर आदिवासी सांस्कृतिक मेला का आयोजन
हिरणपुर/संवाददाता। 30 जून, हूल दिवस मनाने को लेकर शनिवार को लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी ने डुमरिया में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की। निर्णय लिया गया कि डुमरिया में 30 जून को वीर शहीद सिद्धू-कान्हू आदिवासी सांस्कृतिक मेला का आयोजन किया गया। जिसमें वीर शहीदों को माल्यार्पण करने के बाद मेला प्रांगण में लांगड़े एनएच, दसाई दोन, डोम, ढोल आदि प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं दिन के 11 बजे वृहत रूप से तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता के विजेता, उपविजेता को विधायक ने पुरस्कृत किया। इसके पूर्व हूल दिवस के अवसर पर सुबह को झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ हिरणपुर से रैली निकाली जाएगी। बैठक में हूल दिवस को लेकर सभी तैयारी की गई। बैठक में विधायक ने हूल दिवस मनाने की सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इस कार्यक्रम में शामिल हों। मौके पर ग्रामप्रधान जेठा हांसदा, राजेन तुरी, वकील मुर्मू, इमान्युएल मरांडी, बाबूजी मरांडी, जोहन मरांडी, संतोष पंडित, निरंजन साहा, हीरालाल साहा आदि उपस्थित थे।
बीडीओ ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित बुलायी बैठक
महेशपुर/संवाददाता। प्रखंड कार्यालय कक्ष में शनिवार को बीडीओ उमेश मंडल ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के निमित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम तिथियों से अवगत कराया गया। अभियान में अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए सहयोग करने की बात कही गई। साथ ही सभी राजनीतिक दलों को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने की बात कही गई। बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटर अमित आर्या के द्वारा उपस्थित राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को प्रपत्र छह, सात, आठ के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से प्रपत्रों की प्रविष्टि कराने की जानकारी भी दी गई। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख, महबूब आलम, भाजपा के साधन कुमार ठाकुर, शंकर भगत, समीर मंडल सहित बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल एवं अन्य राजनीतिक दलों के प्रखंड स्तरीय प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं सदर प्रखंड सभागार कक्ष में बीडीओ शफीक आलम ने भी विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से प्रपत्र-क, किस प्रकार प्रविष्ट करना है इसकी जानकारी विस्तार से दी।
नप वर्षा पूर्व शहर की साफ-सफाई कराने को है प्रयासरत
पाकुड़/संवाददाता। वर्षा से पूर्व शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नगर परिषद की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शहर के कई मोहल्लों में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेस कुमार यादव के निर्देश पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर के महानाला समेत कई पोखर की साफ-सफाई की जा रही है। वहीं शनिवार को नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेस कुमार यादव ने शहर में चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान का जायजा लिया और मौके पर कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। यादव शहर के ठाकुरबाड़ी छठ पोखर पहुंचे। वहां पोखर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ-साथ पोखर को सही तरीके से साफ-सफाई करने का उनके द्वारा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के बाबत उन्होंने बताया कि वर्षा से पूर्व शहर की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवायी जा रही है और इसको लेकर विभिन्न मोहल्ला में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का शनिवार को निरीक्षण किया गया और कई दिशा-निर्देश भी दिए गए। फोटो : 7
कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पाकुड़/संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मौके पर जिला अध्यक्ष कुमार सरकार ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शाहिन परवेज समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को माला पहना कर और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं से अल्पसंख्यक मोर्चा ने अब तक के कार्यों का विवरण प्रदेश अध्यक्ष ने लिया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा को जिला भर में सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। मौके पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा को सशक्त बनाने को लेकर मार्गदर्शन भी दिया। मौके पर प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, बेलाल शेख आदि मौजूद थे।
महेशपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो सगा भाई की मौत हो गई। घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बताया गया कि शनिवार दोपहर में किसी बच्चे के द्वारा आम तोड़ लेने के बाद कहा सुनी हो गई। फिर देखते ही देखते लाठी, डंडे से मारपीट करने लगे। फिर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दो सगे भाई वकील मुर्मू और देवीधन मुर्मू को मौत के घाट उतार दिया। घटना की खबर मिलते ही एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम, ब्रजकिशोर सिंह और आमड़ापड़ा थाना सह पुलिस निरीक्षक गोपाल कृष्ण यादव, पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर घटना का मुआयना करते हुए शव को कब्जे में लेकर थाना ले जाया गया।