हनवारा। संवाददाता। शुरू से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रूप से भूमिका निभा रहे हमेशा गरीबों, बेसहारों का साथ देने वाले फिरोज अख्तर को महागामा प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। झारखंड सरकार के द्वारा समिति के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नव नियुक्त 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष अख्तर ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री सह जिला 20 सूत्री समिति के प्रभारी मंत्री आलमगीर आलम और खास कर महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह का दिल से आभार व्यक्त किया है। नियुक्त होने के बाद महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मुन्ना राजा, इमरान आलम, मिन्हाजुल हक, नावेद अख्तर सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।