गोड्डा। संवाददाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद सिन्हा उर्फ गप्पू सिन्हा के नेतृत्व में पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया। मौके पर जिला भाजपा कोषाध्यक्ष अनिल शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नजमुल होदा, जिला मीडिया प्रभारी राजेश भगत, नगर महामंत्री प्रेमजीत शाह, नगर मंत्री सुमित राज, गौरव भगत, सरिता दुबे, नागौरी देवी, बबीता मोदी आदि उपस्थित थे।
मदरसा में नियुक्ति के लिए साक्षात्कार नौ अक्टूबर को
हनवारा। संवाददाता । डीईओ गोड्डा के पत्रांक- 1363 के आलोक में एसपीइएमएम के तहत मदरसा बैतूल उलूम भैरोचक में तीन प्रशिक्षित शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। जानकारी के अनुसार महागामा प्रखंड मुख्यालय स्थित मदरसा बैतूल उलूम भैरोचक में पांच अक्टूबर तक शिक्षक पद के उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। मदरसा बैतूल उलूम नरैनी के प्रभारी प्रधान मौलवी खुर्शीद आलम ने बताया कि मदरसा में एक गणित, एक अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान एवं हिंदी एवं एक विज्ञान के शिक्षक की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए पांच अक्टूबर को 4 बजे तक अभ्यर्थी अपना आवेदन दे सकेंगे। उम्र सीमा के लिए केंद्र सरकार के नियमानुसार निर्धारित की गई है। आवेदन के बाद साक्षात्कार की तिथि नौ अक्टूबर को दिन के 10 बजे से लेकर एक बजे तक निर्धारित की गई है। साक्षात्कार के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। आवेदन वही अभ्यर्थी कर सकेंगे जो स्नातक या स्नाकोत्तर एवं बीएड या बीटी या डीएलएड उत्तीर्ण होंगे। इसके लिए मानदेय भी निर्धारित की जा चुकी है। बीएड उत्तीर्ण को 12 हजार रुपये तथा बीटी या डीएलएड उत्तीर्ण को छह हजार रुपए भुगतान किया जाएगा। अभ्यर्थी अपने आवेदन के साथ सभी शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति संलग्न करेंगे। साथ ही साथ आवेदन को डाक के द्वारा सचिव बैतूल उलूम भैरोचक के पते पर या मदरसा कार्यालय में जाकर हाथों हाथ जमा कर सकते है।
झामुमो ने रैली निकाल कर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
गोड्डा। संवाददाता । झारखंड सरकार द्वारा नियोजन नीति में 1932 का खतियान लागू करने एवं ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने का निर्णय लेने पर पोड़ैयाहाट प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा रैली निकाल कर खुशी का इजहार किया गया। रैली की अगुवाई झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा ने की। मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया गया। रैली में 1932 खतियान, झारखंडी पहचान, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, वीर शिबू जिंदाबाद, झामुमो जिंदाबाद आदि नारे पार्टी कार्यकर्ता लगा रहे थे। रैली पोड़ैयाहाट विवाह भवन से से शुरू होकर प्रखंड कार्यालय, स्टेट बैंक परिसर होते हुए मुख्य बाजार, बांझी रोड भ्रमण कर वापस मुख्य चौराहा पर आकर उत्सव के रूप में तब्दील हो गई। मुख्य चौराहे पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर, रंग गुलाल लगा कर, मिठाई बांट कर झारखंड सरकार एवं झामुमो के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। मौके पर सभा का भी आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए गोड्डा जिला झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल ने कहा कि हमें गर्व है मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पर, जिन्होंने जनता से किये हर वादे को एक एक कर पूरा करने का काम कर रहे हैं। अपने उल्लेखनीय कार्यों की बदौलत मुख्यमंत्री सोरेन झारखंड के इतिहास में अनेक महत्वपूर्ण पन्ना जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी मे 1932 खतियानी ही मूल झारखंडी होगा संबंधी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपने को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साकार कर सभी झारखंडी को होली, दीवाली एक साथ मनाने का अवसर प्रदान किया। मुख्यमंत्री सोरेन ने वह कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर सका। महज तीन साल के मुख्यमंत्रित्व काल में सैकडों जनोपयोगी कार्यक्रम लागू कर उन्होंने इतिहास रच दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महादेव मड़ैया, राजेन्द्र दास, श्याम हेम्ब्रम, मुन्ना भगत, प्रणय मंडल, रामदेव सोरेन, मोती राम हेम्ब्रम, श्याम मुर्मू समेत झामुमो के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे।
भाजपा की बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
गोड्डा। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव मेहता और संचालन जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे ने किया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक के कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के निमित कार्यक्रम के प्रभारी सह जिला के उपाध्यक्ष अजय साह ने कहा कि 25 सितम्बर को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनना है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जिला के सभी बूथों पर मनाया जाएगा। इसके लिए सभी मंडल अध्यक्ष सूची बना कर 25 सितंबर को कार्यक्रम के प्रभारी सह जिला के उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा को समर्पित कर दें । जिला में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तीन सदस्यीय समिति में अजय साह जिला उपाध्यक्ष, जिला कोषाध्यक्ष अनिल साह और जिला सह मीडिया प्रभारी लालबहादुर सिंह शामिल हैं। मंडल अध्यक्ष उस कार्यक्रम की सूची बनायेंगे। उसमें जिला के पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति के सदस्य, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को ध्यान में रखते हुए बनाएंगे। सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए अमृत सरोवरों का स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड के माध्यम से धन्यवाद देने के लिए और तालाब की सफाई प्रत्येक मंडल में होना है। बैठक की समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री कृष्ण कन्हैया ने किया। इस बैठक में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी चक्रवर्ती, जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह, गजाधर सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, महिला महामंत्री सरिता दुबे, ओबीसी जिला अध्यक्ष सुबोध साह, जिला कार्यसमिति सदस्य सुशील रूज, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रियांशु राज, जिला उपाध्यक्ष पवन मंडल, रोहित वर्मा, जिला मंत्री जय किशोर महतो, विनय कुमार साह, प्रमोद सुमन, कुंदन भगत, संजीव टेकरीवाल, मंडल अध्यक्ष अभिषेक मंडल, अशोक कुमार यादव, राम नरेश यादव, आशीष यादव, चमक लाल मंडल, मिथिलेश झा, श्याम जायसवाल, बसंत राय, बबीता देवी, दिनेश सिंह, गोपाल यादव, संजय झा, मुनिलाल भगत, नीतीश ओझा आदि उपस्थित थे।