भाजपाइयों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
गोड्डा। कार्यालय संवाददाता । भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा बुधवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के पाप का घड़ा फोड़ सह जनाक्रोश रैली निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव मेहता कर रहे थे। जिला मुख्यालय के हटिया चौक से निकली रैली कारगिल चौक तक गई। कारगिल चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। रैली में भाजपा कार्यकर्ता हेमन्त सोरेन हाय-हाय, हेमंत सोरेन मुदार्बाद, हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो आदि नारे लगा रहे थे। दुमका की अंकिता सिंह के हत्यारे को फांसी देने संबंधी मांग भी की जा रही थी। कारगिल चौक पर वक्ताओं ने कहा कि 28 महीने में यह सरकार एक भी कार्य और उपलब्धि नहीं हासिल कर सकी है जबसे हेमंत सोरेन की सरकार इस राज्य में आई है तब से भ्रष्टाचार, चोरी, डकैती हत्या, अपहरण, लूट निरंतर हो रही है। यह सरकार आदिवासी और महिला विरोधी है। पुलिस अधिकारी रूपा तिर्की से लेकर संध्या टोप्पो की हत्या एक उदाहरण है। इन सबको अबतक न्याय नहीं मिल पाया। अंकिता हत्याकांड एवं चतरा में एक बच्ची को तेजाब से जला देने की घटना से साफ जाहिर हो रहा है कि राज्य में विधि-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। राज्य में बेरोजगारी, पलायन और सुखाड़ जैसे मुद्दों से विमुख होकर यह सरकार होटल डिप्लोमेसी, सैर सपाटा, नौका विहार करने में लगी है। लतरातू डैम की सैर से लेकर छत्तीसगढ़ तक सत्ता पक्ष के विधायक सैर करते हुए सरकार की धनराशि का दुरुपयोग कर रहे हैं। यह सरकार विधायकों को तोड़ने का झूठा आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगा रही है जबकि सत्ताधारी दल के कैबिनेट मंत्री का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के 16 विधायक उनके संपर्क में हंै। कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे, कृष्ण कन्हैया, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजेश झा, जिला उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, लक्ष्मी चक्रवर्ती, जिला मंत्री संजीव कुमार सिंह, प्रेम झा, जिला मीडिया प्रभारी बिमंत साह, सह मीडिया प्रभारी लालबहादुर सिंह, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉली गुप्ता, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रियांशु राज, सूरज सिंह, एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रबोध सोरेन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश भगत, सह मीडिया प्रभारी पप्पू शर्मा, रोहित वर्मा, संजीव टेकरीवाल, बबलू सिंह, आशीष यादव, रीता झा, अंजना झा, रीता देवी, सरिता देवी, अभिषेक मंडल, रामनरेश यादव, नवल किशोर यादव, श्रीकांत साह, पवन साह, अनिल शाह, आरती देवी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन झा आदि उपस्थित थे।