भाजपा सरकार की तानाशाही नीति से देश की जनता परेशान : डॉ. राजीव
देवघर/नगर संवाददाता। जिला के विभिन्न प्रखंडो से भाजपा और कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी को छोड़ कर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने मोहनपुर प्रखंड के त्रिकूट पहाड़ के समीप रहने वाले आवेश कापरी और अखिलेश कापरी समेत कई कार्यकर्ताओं का स्वागत पार्टी का टोपी पहना कर किया। साथ ही उन्हें पार्टी के नियम और कानून की जानकारी दी। वहीं सारवां प्रखंड क्षेत्र से दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्य्ता दिलाई गई। मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने कहा की भाजपा सरकार के तानाशाही नीति से देश की जनता परेशान हो गई है। देश में अब बदलाव की मांग जोर पकड़ने लगी है। ऐसी स्थिति में आम आदमी पार्टी ही देश के सामने एक मात्र विकल्प बन कर सामने आ रही है। आम आदमी पार्टी के बढ़ते कदम देख भाजपा की नींद उड़ गई है। डंके की चोट पर कहते हैं कि हम भगत सिंह के अनुयायी है ना तो जेल की दीवारों से और ना ही फांसी के फंदे से डरने वाले है। इंकलाब ज़दिंाबाद के नारों से देश के युवाओं को एकजुट करने में जुटा हूं। झारखंड में पार्टी को मजबूत करना ही हमसबों की प्राथमिकता है।