राजमहल। संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत गुनिहारी पंचायत क्षेत्र के मंडई स्थित मां पगली दुर्गा पूजा समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष सुबोध महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान समिति के सचिव संजीव कुमार दे मुख्य रूप से उपस्थित थे। पूजा के दौरान व्यापक व्यवस्था, पाठा बली के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने, पूजा के दौरान लगने वाले मेला को व्यवस्थित करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिछले वर्ष विभिन्न प्रकोष्ठ में जिन सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई थी उन्हें इस वर्ष भी बरकरार रखा जाए। कोरोना के कारण बीते 2 वर्ष पाठा बली प्रभावित हुआ था। जिसके इस वर्ष पाठा बली का कूपन पहली पूजा के अहले सुबह से ही वितरण किया जाएगा। मौके पर कोषाध्यक्ष उज्जवल घोष, कार्यकारिणी सदस्य भागीरथ मंडल, जगदेव महतो, राजदीप घोष, किशोर चौधरी, अमन सिंह, रंजीत झा, प्रधान मरांडी, अशोक घोष, मनोज घोष, बल्लू पहाड़िया सहित अन्य मौजूद थे।