दुमका/निज संवाददाता। जिला मुखिया संघ का गठन को लेकर मंगलवार को शिकारीपाड़ा के प्रखंड अध्यक्ष विनय सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई। अध्यक्ष पद राजबांध पंचायत के मुखिया योगेश मुर्मू मनोनीत हुए। महासचिव पद लिए रविंद्र बास्की, उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक किस्कू, रमेश महोली, आशा हेंब्रम को मनोनीत किया गया। सचिव पद के लिए शिवराम मुर्मू, ज्योतिष बास्की, जगदीश टुडू, स्नेह लता हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष पद पर निर्मला पुतुल मुर्मू एवं विनय किस्कू को मनोनीत किया गया। प्रवक्ता विनय सोरेन, दूरबीन किस्कू एवं सलाहकार पद पर गेब्रियल मरांडी, एशथेर मरांडी, चार्लेस बेसरा, माइकल हेंब्रम, राजू पुजहर, शंभू मुर्मू, सुनील मरांडी, लुखी राम मुर्मू, सुनील मुर्मू बनाये गये।
जरमुंडी थाना में हुई शांति समिति की बैठक
बासुकीनाथ/ निज संवाददाता। दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रखंड क्षेत्र की जनता से शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा मनाई जाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि पूजा के दरमियान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। शांति भंग करने वाले के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पेट्रोलिंग के साथ पूजा पंडालों में सुरक्षा के मानकों का खास ख्याल रखा जाएगा। पूजा पंडालों की सुरक्षा के लिए प्रवेश एवं विकास द्वार के साथ फायर एक्सटिंग्विशर लगाना अनिवार्य होगा। इस दौरान पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दयानंद साह ने सभी संप्रदायों से विधि व्यवस्था बनाए रखने को कहा। उत्सवी माहौल के रंग में भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक तेज प्रताप सिंह, कांस्टेबल कुंदन कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, स्वरूप कुमार सिन्हा, निशिकांत प्रसाद, पप्पू सिंह, कुंदन पत्रलेख, कुंदन झा, वीरेंद्र कुमार गन आदि मौजूद थे।