देवघर/नगर संवाददाता। शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मनीष गुप्ता ने बाबा मंदिर में माथा टेका और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर आगमन पर राज्य मंत्री का भव्य स्वागत अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा द्वारा किया गया। साथ ही बाबा गणिनाथ का मोमेंटो व पुष्प गुच्छ गणिनाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा भेंट किया गया। स्वागत कार्यक्रम में सभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमार गुप्ता और देवघर जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार मुख्य रूप से मौजूद थे।