-प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का उद्घाटन
हनवारा/महागामा। प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को महागामा प्रखंड कार्यालय परिसर में महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष फिरोज अख्तर, 20 सूत्री उपाध्यक्ष बिपीन बिहारी सिंह, रंजना झा, प्रमुख अफसाना बानो, ललिता जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। विधायक दीपिका ने कहा कि अब राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में सुविधा मिलेगी। केन्द्र-राज्य सरकार की कई योजनाएं चलाई जा रही है। अब प्रखंड स्तर पर 20 सूत्री कार्यालय रहने से गरीबों को हर योजनाओं की सही तरीके से जानकारी मिल जाएगी। प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का जिम्मा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है। पार्टी के दोनों सक्रिय कार्यकर्ता संगठन में भी सक्रिय रहे हैं।
कार्यान्वयन समित की होती है महत्वपूर्ण भूमिका
विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं को संचालित करने और उस पर निगरानी रखने में 20 सूत्री कार्यान्वयन समित की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वे संबंधित पदाधिकारियों से अनुरोध करेंगे कि वे अपनी जिम्मेवारी को ईमानदारी से निभाएं। कार्यालय के उद्घाटन में एसडीपीओ शिव शंकर तिवारी, बीडीओ प्रवीण चौधरी, जिला कांग्रेस महासचिव याहया सिद्क्की, प्रवीण मिश्रा, उमेश झा, नीलेश सिंह, सीओ रंजन यादव, महागामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, मुन्ना राजा, गुड्डू साहिन एवं सभी पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
स्वागत और सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन
हनवारा। संवाददाता । महागामा के उर्जानगर स्थित स्टाफ क्लब में 20 सूत्री अध्यक्ष फिरोज अख्तर एवं पूरे 20 सूत्री कमेटी के सदस्यों के चुने जाने पर स्वागत एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, जिला महासचिव याहया सिद्क्की, प्रमुख अफसाना बानो, खुशतर हसनैन, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, रंजना झा उपस्थित थे। वहीं विधायक सहित सभी के द्वारा बीस सूत्री अध्यक्ष फिरोज अख्तर का माला पहना कर स्वागत किया गया एवं मिठाई बांटी गई और उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विधायक ने कहा कि बीस सूत्री सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी को साथ-साथ मिल कर चलने को कहा। इस अवसर पर फिरोज अख्तर ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आम जनता तक सही तरीके से पहुंचाना और जिले में हो रहे भ्रष्टाचार को मिटाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने समिति के उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह सहित प्रखंड के निर्वाचित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए एकजुट होकर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचे, इस पर साथ मिलकर काम करने का भरोसा जताया। मंच का संचालन युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मिन्हाजुल हक कर रहे थे। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता, सहित प्रवीण मिश्रा, राजेंद्र मुर्मू, मिथुनजय सिंह, ललिता जायसवाल, धर्मेंद्र पासवान, सुरेंद्र सोरेन आदि उपस्थित थे।
प्राचार्य ने विधायक को शॉल ओढ़ा और बुके देकर किया सम्मानित
-विधायक ने कहा कि कॉलेज में शिक्षा और पानी की समस्या होगी दूर
हनवारा। संवाददाता । महागामा प्रखंड अंतर्गत मिल्लत कॉलेज परसा का महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विधायक सिंह के आगमन पर फूल बरसा कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तुषारकांत से मुलाकात की। प्राचार्य के द्वारा विधायक सिंह को शॉल ओढ़ा कर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। जिसके बाद प्राचार्य ने कॉलेज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्राचार्य ने विधायक के पास कॉलेज में शिक्षक की कमी सहित शिक्षा एवं पानी सहित अन्य व्यवस्था नहीं होने की समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। इसके बाद विधायक ने उपस्थित छात्र-छात्राओं की समस्याओं से भी रू ब रू हुए। साथ ही प्राचार्य ने कॉलेज से संबंधित समस्याओं को लेकर एक विज्ञप्ति भी विधायक को सौंपा। निरीक्षण के बाद विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कॉलेज की जो शिक्षा से संबंधित समस्या है उसे गंभीरता से लिया जाएगा साथ ही पानी की भी किल्लत दूर की जाएगी। विधायक दीपिका ने कहा कि महागामा प्रखंड के सुदूरवर्ती में एकमात्र महाविद्यालय है। परंतु इसकी स्थिति काफी दयनीय है। कॉलेज की स्थिति को सुधारने के लिए प्रयास किया जाएगा। जल्द ही कॉलेज की सारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि असलम प्रवेज, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मुन्ना राजा, प्रो. जावेद, प्रो. रियाज, प्रो. अशरफ करीम, जफीरुद्दीन, नूरनबी, अब्दुल्लाह, शाहनवाज, अबुल, इफ्तेखार एवं नदीम सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।