दुमका/निज संवाददाता। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय को अबतक मूलभुत सुविधाएं पूरी तरह से नहीं मिल पाई है। स्थापना के 30 सालों बाद भी छात्रों के लिये शिक्षकों की कमी है। झारखंड सरकार को विश्वविद्यालय की ओर से दर्जनों को पत्र भेजकर प्राध्यापक बहाल करने का अनुरोध किया गया है। कुलपति प्रो सोना झरिया मिंज ने संताल अकादमी में पढ़ाई शुरू करवाया है। संताल अकादमी में अभी भी काफी अवसर है जिस पर विश्वविद्यालय और सरकार को मिलकर काम करना होगा। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय का केन्द्रीय पुस्तकालय का भवन बन रहा है। हजारों छात्र एक साथ बैठकर परीक्षा दे सके इतना बढ़ा परीक्षा प्रशाल बनकर तैयार हो गया है। पूर्व से विवि में एक बैंक की शाखा है और अब विश्वविद्यालय में एक और बैंक और पोस्ट ऑफिस खुलने की संभावना है। विश्वविद्यालय का परीक्षा विभाग को अपना स्थान मिलने वाला है। परीक्षा विभाग को शिफ्ट कराने के लिये प्रशासनिक भवन 2 बनकर पूर्व में तैयार हो गया है। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सोना झरिया मिंज के रहने के लिये परसिर में ही आवास बनकर तैयार हो गया है। 5 वर्ष पहले ही कुलपति आवास बना है। शैक्षणिक भवन में पीजी विभागों को शिफ्ट करने के बाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, डीएसडब्ल्यू, प्रति कुलपति का क्वार्टर आजतक खाली है। ये सभी पदाधिकारी किराया के मकान में रहते हैं। विश्वविद्यालय के पास एक भवन है जो झारखंड सरकार की ओर से बनाया जा रहा है जिसमें स्कील्ड डवलपमेंट की पढ़ाई होगी। विश्वविद्यालय के पास स्वास्थ्य केन्द्र, पुलिस पिकेट, जिम और कम्प्यूटर लैब है। विश्वविद्यालय कैंपस में अतिथिशाला है और कैंटीन भी है। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय संसाधनों से समृद्ध हो रहा है लेकिन मानव संसाधन की कमी से जूझ रहा है।