देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा समाहरणालय प्रांगण में सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मियों को संविधान दिवस पर संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी। जिसमें कहा गया की हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्र गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में 26 नवम्बर, 1949 को एकदनुसार इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हंै। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, अपर समाहर्ता चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर, दीपंकर चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस अनिमेष रंजन, डीआरडीए निर्देशक परमेश्वर मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विवेक मेहता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी रणबीर सिंह, जिला अपूर्णि पदाधिकारी अमित कुमार, डीसी सेल के प्रतिनियुक्त पदाधिकारी के साथ समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
संविधान को मजाक उड़ा रही है मोदी सरकार : मुन्नम
- संगोष्ठी में कांग्रेसियों ने रखी अपनी बात
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संविधान दिवस पर राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम तहत “हमारी शान-हमारा संविधान-हमारी पहचान ” संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जहां उपस्थित सभी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम संविधान रचियता डॉ. भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संविधान की प्रस्तावना पढ़ कर संविधान की रक्षा के लिए शपथ लिया। विचार गोष्ठी में भारतीय संविधान पर प्रकाश डालते हुए सबों ने अपने विचार प्रकट किया। जिला अध्यक्ष मुन्नम ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई और एक सुंदर संविधान निर्माण कर देश को सौंपा। जिसमें नागरिकों का मौलिक अधिकार, धर्म निरपेक्षता एवं समानता का अधिकार हर नागरिक को दिया गया है। भारतीय संविधान एक विस्तृत कानूनी दस्तावेज और भारत की सर्वोच्च विधि है। सभी विधियां भारतीय संविधान के अधीन होती हैं। वर्तमान में भारतीय भारतीय संविधान में विभिन्न राजनीतिक दर्शन, नागरिकों के मूल अधिकार, नागरिकों के मूल कर्तव्य के अलावा विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच शक्तियों का विभाजन इत्यादि अनेक प्रावधानों को शामिल किया गया है। इसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार के मध्य विषयों का विभाजन भी किया गया है। भारतीय संविधान एक ऐसा गुणवत्तापरक दस्तावेज है, जो अपने आप में विभिन्न विशेषताएं समेटे हुए हैं। भारतीय संविधान की विशेषताऐं यह है कि यह एक लिखित और विशाल संविधान है। कुल 416 पृष्ठ के इस संविधान में वर्तमान में इसमें कुल 395 अनुच्छेद, 25 भाग और 12 अनुसूचियां विद्यमान है। संख्यात्मक दृष्टि से अनुच्छेदों की संख्या 395 नजर आती है,लेकिन वास्तव में 450 अनुच्छेद के आसपास मौजूद है। भारतीय संविधान लचीलेपन और कठोरता तथा संघात्मकता और एकात्मकता का मिश्रण है। यह लोकतांत्रिक गणराज्य,एकल नागरिकता,संसदीय व्यवस्था और संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न राज्य का निर्माण करता है। आज वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में स्थित मोदी सरकार नित रोज संविधान के एक पन्ने को फाड़ने का काम कर रही है। देश और संविधान खतरे में है। एकता एवं धर्मनिरपेक्षता बली की वेदी पर चढ़ा चुका है। लोगों की स्वतंत्रता छीन ली गई है। आम जनों की समस्याओं को उठाने वाले का मुंह बंद कर दिया जाता है।अंग्रेजों की भांति उन्हें दबाने और प्रताड़ित करने के अलावा जेल में भी डालने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आज देश और संविधान को बचाने के लिए फिर से कांग्रेस के निर्णय के पर बापू के पदचिन्हों पर चलकर हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकल चुके हैं और हर एक कांग्रेस के सिपाही आज देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए अपना संघर्ष प्रारंभ कर चुके हैं। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र दास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, ओबीसी प्रदेश सचिव अवधेश प्रजापति, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, जियाउल हसन, कृष्ण मोहन चौबे, गणेश दास,अनुराग आनंद, प्रियांशु कुमार, अजय पाठक, गोलू सिंह, उपेंद्र कुमार यादव, प्रवीण कुमार पंडित, अयूब अंसारी आदि मौजूद थे।
संविधान दिवस पर छात्र-छात्राओं के बीच कलम व टॉफी का वितरण
देवघर/वरीय संवाददाता। संविधान दिवस पर देवीपुर प्रखंड के रामूडीह पंचायत स्थित बिढ़निया उत्क्रमित मध्य विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के बीच कलम एवं टॉफी का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम देवीपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम कांग्रेस जनों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। माल्यार्पण के पश्चात छात्र एवं छात्राओं के बीच कलम एवं टॉफी वितरण करने वालों मे झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, देवीपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश यादव, पूर्व मुखिया एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता नागेश्वर सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेता महेंद्र यादव, मणिकांत यादव, त्रिलोचन दास, बास्की पंडित,विजय कुमार दास, राजीव कुमार दास, दीपू कुमार दास, राकेश कुमार दास, पृथ्वीराज सिंह, विक्रय कुमार दास, अर्जुन दास, सौरभ कुमार दास आदि प्रमुख थे।
शासन व्यवस्था को संचालित करने का मौलिक दस्तावेज है संविधान
देवघर/वरीय संवाददाता। संथाल परगना चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने संविधान दिवस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान एक लिखित और मौखिक दस्तावेज है जिसके आधार पर किसी भी देश की शासन व्यवस्था संचालित की जाती है। संविधान उन लिखित या अलिखित नियमों तथा कानूनों का समूह है जिसके द्वारा सरकार का संगठन, सरकार की शक्तियों का विभिन्न अंगों में विवरण और इन शक्तियों के प्रयोग के सामान्य सिद्धांत निश्चित किए जाते हैं। संविधान दिवस मनाने का मूल अर्थ है संविधान के महत्व का एवं उसके विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करना।
संविधान हमारे देश की मूल आत्मा : सुबोध
देवघर/वरीय संवाददाता। संविधान हमारे देश की मूल आत्मा है जिसके माध्यम से हम भारतवासी एक स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्भीक व प्रजातांत्रिक देश के वासी कहलाते हैं। संविधान में प्रस्तावित मूल्यों के आधार पर ही हमारा देश एक विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है। संविधान जहाँ एक ओर हमें कुछ अधिकार प्रदान करती है वहीं दूसरी ओर कर्तव्यों का भी बोध कराती है। आज हम विश्व के सबसे बड़े लोकशाही के रूप में जाने जाते हैं जो हमारे महापुरुषों के द्वारा बनाये गए संविधान के कारण ही संभव हो पाया। संविधान हमें विभिन्नता में एकता के सूत्रों में बांधे रखने का कार्य करती है। उपरोक्त बातें संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय देवघर सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य सुबोध झा ने बताया। कार्यक्रम को विभिन्न छात्रों ने भी संबोधित किया जिसका विषय “संविधान निर्माण में बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर का योगदान” रखा गया था। आयुष ने कहा कि संविधान की मूल आत्मा के रचयिता बाबा साहेब थे, यह उनकी दूरदृष्टि का ही परिणाम है कि हम एक सम्पूर्ण लोकतांत्रिक राज्य के सम्मानित नागरिक कहलाते हैं। चांदनी ने बाबा साहेब की दलितों के उन्मूलन हेतु किये गए कार्यों की सराहना की ओर उनके समग्र भारतीय समाज की परिकल्पना को एक प्रभावशाली कदम बताया।
अधिकारियों व कर्मियों ने लिया भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प
देवघर/नगर संवाददाता। संविधान दिवस पर शनिवार को चहुंओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसी सिलसिले में देवघर नगर निगम कार्यालय, सदर अस्पताल, देवघर सेंट्रल स्कूल व कर्मसंभव इंटरनेशनल स्कूल सहित अन्य संस्थानों में कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय संविधान की रक्षा करने का शपथ लिया। देवघर नगर निगम सभगार में संविधान की प्रस्तावना पठान कार्यक्रम किया गया। मौके पर नगर प्रबंधक मृणाल कुमार, टाउन प्लानर विवेक हर्षिल, सुमन कुमार सीएलटीसी, प्रकाश कुमार, चुन्ना कुमार, विवेक कुमार, आदि आफिस के स्टाफ उपस्थित थे। कर्मसंभव इंटरनेशनल स्कूल देवघर एवं रोहिणी में बड़े ही हर्षोल्लास से संविधान दिवस मनाया गया। इस शुभ अवसर पर शिक्षकों द्वारा भाषण एवं विद्यार्थियों द्वारा संविधान पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य वासुदेव सिंह ने कहा कि संविधान दिवस भारत के संविधान के महत्व को समझाने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर के दिन मनाया जाता है। जिसमें लोगो को यह समझाया जाता है कि आखिर कैसे हमारा संविधान हमारे देश के तरक्की के लिए महत्वपूर्ण है। शिक्षकों ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत की संविधान सभा ने 26 जनवरी 1949 को भारत के संविधान को अपनाया और इसके प्रभावीकरण की शुरुआत 26 जनवरी 1950 से हुई। संविधान दिवस पर हमें अपने अंदर ज्ञान का दिपक प्रज्जवलित करने की आवश्यकता है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को हमारे देश के संविधान के महत्व को समझ सके। क्विज प्रतियोगिता दो ग्रुप में कांटे की टक्कर देखने को मिला। दोनों ग्रुप में से ग्रुप ‘बी’ को विजेता घोषित किया गया। जिसमें से नमन कुमार एवं मोहित कुमार ने सर्वाधिक सवालों के जवाब दिए। दर्शकों में से शास्वत रंजन ने सर्वाधिक सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों निरंजन कुमार, ज्योति पाठक, अदिति मिश्रा, अभिषेक सौरव, दिव्या कुमारी, विनीता मिश्रा, नेहा कुमारी, विवेक सिंह, पूजा भारती, कुंदन पांडे, श्रवण कुमार, प्रियरंजन कुमार, गुंजन पांडे, सोनी कुमारी, संदीप कुमार ,आदि का योगदान सराहनीय रहा। देवघर सेंट्रल पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन कर भारतीय संविधान को देश की मूल आत्मा करार दिया गया। जिसके माध्यम से हम भारतवासी एक स्वतंत्र, निष्पक्ष , निर्भीक व प्रजातांत्रिक देश के वाशी कहलाते हैं। संविधान में प्रस्तावित मूल्यों के आधार पर ही हमारा देश एक विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम को विभिन्न छात्रों ने भी संबोधित किया जिसका विषय संविधान निर्माण में बाबा साहेब भीम राव अम्बेदकर का योगदान रखा गया था। उपरोक्त बातों की जानकारी विद्यालय के वरीय शिक्षक सह मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार पांडेय ने दी। रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारत लोकतंत्र की जननी है विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्राचार्या डॉ सुचिता कुमारी सहित शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन कर तथा बाबा भीम राव अम्बेदकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ रेखा कुमारी गुप्ता के विषय परिचय के साथ हुआ। इस विषय पर व्याख्यान के लिये मुख्य वक्ता के रूप में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ किसलय सिन्हा ने संविधान दिवस की प्रसंगिकता और विकास तथा भारत लोकतंत्र की जननी है विषय पर छात्राओं को संबोधित किया। दूसरे मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ पीसी दास ने कहा कि भारत में लोकतंत्र की नीव बहुत मजबूत है। अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष ममता कुजूर ने भी संविधान दिवस की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षीय भाषण देते हुए प्राचार्या ने कहा की संविधान में दी गई अधिकार और कर्तव्य का पालन कर ही हम एक आदर्श नागरिक बन सकते है। सदर अस्पताल में डीएस डा प्रभात रंजन के नेतृत्व में संविधान शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संविधान का पूर्ण अनुपालन करने का शपथ लिया गया। जिसमें डॉ कुन्दन कुमार, डॉ रवि प्रकाश सिंह सहित मनोज कुमार मिश्र, संजीव कुमार मिश्र, अनिमेष घोष, मृत्युंजय पांडेय, प्रमोद सोरेन, रवि रंजन, विभुति कुमार, मनोज कुमार सिन्हा, रीना कुमारी, सुनिल कुमार सिंह, विकास कुमार, बबीता कुमारी, राजेश कुमार, कपिल कुमार, सुमित्रा कुमारी, रोहित कुमार, शैलेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज में मना संविधान दिवस
देवघर/वरीय संवाददाता। शनिवार को हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज में संविधान दिवस पर एनएसएस विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशा मिश्रा ने किया। सभी प्राध्यापकों छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकेतर कर्मियों द्वारा शपथ ग्रहण किया गया। उप प्राचार्य डॉ रितु रानी ने कहा किसंविधान दिवस को मनाने का उद्देश्य है संविधान के नियमों का सम्मान किया जाए तथा उसे दैनिक जीवन में हमेशा उपयोग करें। प्राध्यापिका अपर्णा झा ने इस वर्ष की थीम भारत लोकतंत्र की जननी की ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर प्राध्यापिका सुषमा सिन्हा, मौसमी मुखर्जी, मणिकांत रंजन सहित शिक्षकेतर कर्मी पंकज कुमार सिन्हा प्रमोद कुमार पांडेय कार्तिक आनंद झा इत्यादि उपस्थित थे।