अनुष्ठान के 19 वें दिन बोचहा की पूर्व विधायिका बेबी देवी सहित कई सपरिवार कई यजमान हुए शामिल
- प्रदीप भैया जी महाराज सानिध्य में वृंदावन से पहुंचे आचार्य संपन्न करा रहे हैं धार्मिक अनुष्ठान
देवघर/नगर संवाददाता। बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में पवित्र श्रावण मास में लगातार तीसरे वर्ष प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज के सानिध्य में मास व्यापी रूद्राभिषेक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र कविलासपुर में आयोजित मास व्यापी रूद्राभिषेक अनुष्ठान में शनिवार को बिहार के बोचहा विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायिका बेबी देवी, सुशील कुमार व विवेक कुमार सपरिवार यजमान के रूप में अनुष्ठान में शामिल हुए। मास व्यापी धार्मिक अनुष्ठान से शहर के कबिलासपुर स्थित हनुमान शिक्षा सेवा केंद्र में मासव्यापी रूद्राभिषेक कार्यक्रम के 19वें दिन कविलासपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय महौल उत्पन्न हो गया। प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक प्रदीप भैया जी महाराज के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वावलंबन को समर्पित अध्यात्म प्रेरित संस्थान सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रूद्राभिषेक के माध्यम से विश्व कल्याण, सुख-शांति व भारत को विश्व गुरु बनाने की कामना की गई। कार्यक्रम के आयोजन से हनुमान शिक्षा केंद्र जय शिव, हर हर महादेव जैसे जयकारे, हनुमान चालीसा पाठ, शिव तांडव स्त्रोत्र, महामृत्युंजय मंत्र व वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान हो गया। साथ ही इस धार्मिक अनुष्ठान व प्रदीप भैया जी महाराज की साधना का सीधा प्रसार सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा है। जिसके माध्यम से शामिल हो कर सनातन धर्म प्रेमी भक्त इस धार्मिक अनुष्ठान का आनंद घर बैठे भी उठा रहे हैं। इस वर्ष भी प्रतिदिन रुद्राभिषेक वृन्दावन से आये आचार्य राहुल कृष्णा, आचार्य विकास शर्मा, आचार्य विकास, आचार्य विनय कुमार द्वारा विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच प्रतिदिन रुद्राभिषेक कार्यक्रम पूज्य प्रदीप भैया जी महाराज के सानिध्य रुद्राभिषेक अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। रुद्राभिषेक अनुष्ठान 4 जुलाई से प्रारंभ हो कर 1अगस्त तक चलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में पटना से पहुंचे कृष्णकांत दुबे, सेवा फाउंडेशन सचिव प्रवीर कुमार, व्यस्थापक मीना दीदी, प्राचार्या शीलू दीदी, पिहू कुमारी, पूजा दीदी, खुशबू दीदी, अमिषा दीदी, उमाकांत कुमार, राहुल कुमार, कोमल दीदी, शिल्पी दीदी सहित अन्य लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में वूमेन लीडरशिप पर कॉनक्लेव
- लोक गायिका नीतू नवगीत को मिला वूमेन लीडरशिप अवार्ड
नई दिल्ली/संवाददाता। नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित वूमेन इन लीडरशिप कॉनक्लेव 2023 में बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका और पटना नगर निगम के स्वच्छता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत को वूमेन लीडरशिप अवार्ड 2023 प्रदान किया गया। सोसायटी फॉर हेल्थ एंड एंपावरमेंट ऑफ वूमेन तथा लोक कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कॉन्क्लेव में शिक्षा विभाग की पूर्व सचिव रीना रे, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया तथा संस्थान की अध्यक्ष प्रीति तिवारी एवं लोक कला परिषद् के महासचिव संजीव कुमार ने डॉ. नीतू कुमारी नवगीत तथा अन्य महिलाओं को सम्मानित किया । सम्मानित की गयी महिलाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहलवान बबीता फोगाट, माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अंशु जमसेंपा और डॉ कीर्ति काले भी शामिल रहीं।
डॉ नीतू कुमारी नवगीत के अलावा तबला वादक अनुराधा पाल और कलाकार कण्हेरी पिनहारी को कला, साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए वूमेन लीडर अवार्ड दिया गया। चिकित्सा एवं विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए एम्स की डॉ उमा कुमार, राम मनोहर लोहिया अस्पताल की डॉ मीनाक्षी पांडा तथा टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट डॉ. शैलजा वैद्य गुप्ता को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए हिंदुस्तान टाइम्स की स्मृति काका रामचंद्रन को वूमेन इन लीडरशिप 2023 अवार्ड दिया गया। सरकारी सेवा में विशिष्ट योगदान के लिए भारतीय रेल यातायात सेवा की रश्मि, भारतीय राजस्व सेवा के स्वातिका, भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी और उत्तर प्रदेश में डीजी रेणुका मिश्रा और सृष्टि भट्ट को सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में यह सम्मान संध्या धर और डॉ मनु शिवपुरी को दिया गया । स्टार्टअप के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए राखी गरेर को सम्मानित किया गया। खेलकूद के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने के लिए पहलवान बबीता फोगाट, माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली अंशु जमशेंपा और ताइक्वांडो सिस्टर्स को सम्मानित किया गया। विधि के क्षेत्र में लीडरशिप स्किल के लिए सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता मोनिका अरोरा को सम्मानित किया गया । सेल्फ हेल्प ग्रुप संवर्ग में झारखंड की संस्था पिकल वूमेंस ग्रुप को सम्मान मिला। गुरुग्राम पुलिस स्टेशन को सभी महिला पुलिसकर्मी वाले पुलिस स्टेशन संवर्ग में विशेष पुरस्कार दिया गया। ग्रास रूट लेवल पर महिलाओं की जिंदगी में बदलाव के लिए उत्तराखंड के दिव्या रावत को सम्मानित किया गया।
मोहर्रम को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
- पर्व में गड़बड़ी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा : मंत्री
मधुपुर/संवाददाता। मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को थाना परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सूबे के मंत्री हफीजुल हसन मौजूद थे। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित शहरी और ग्रामीण अंचल के मोहर्रम अखाड़ा समिति लाइसेंसधारी से समस्या और सुझाव लिया गया। अखाड़ा समिति के समस्याओं का निराकरण करने का प्रशासन ने भरोसा दिया। मौके पर सफाई, बिजली, चिकित्सा, पेयजल, आस्का लाइट, जुलूस रुट, यातायात व विधि-व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांधी चौक पर प्रबुद्ध लोगों को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया जाएगा। क्षेत्र का पूर्ण विकास किया जाएगा। किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। मोहर्रम पर्व को शांति पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। पर्व के दौरान जो बदमाशी करेगा वह सीधा जेल जाएगा। कहा कि वह मन की बात नहीं करते दिल की बात करते हैं। मौके पर एसडीओ ने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन सतर्कता बरतेगी। अखाड़ा में खेल के हथियार की सूचना प्रशासन को देना होगा। समय और निर्धारित रूट चार्ट पर ही जुलूस निकाले जायेंगे। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए कोषांग का गठन किया जाएगा। इस पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। पर्व के दौरान दंडाधिकारी और पुलिस मुस्तैद रहेंगे। असामाजिक तत्व माहौल को खराब करने का प्रयास करेगा तो प्रशासन उस सख्त से कार्रवाई करेगी। मौके पर एसडीपीओ विनोद रवानी, सीओ परमेश्वर कुशवाहा, उपाधीक्षक डाक्टर मो. शाहिद, इंस्पेक्टर इंचार्ज राम दयाल मुंडा, रेल थाना प्रभारी वृजनंदन ठाकुर, संजय यादव, अरविंद यादव, अरविंद कुमार, पूर्व प्रमुख सुबल प्रसाद सिंह, दिनेश्वर किस्कु, एनूल होदा, फैयाज कैशर, मोती सिंह, हाजी अल्ताफ, कलाम शेख, अल्ताफ हुसैन, उत्तम भैया, हाजी रकीब अंसारी, जय प्रकाश मंडल, किशोर दास, अबुतालिब अंसारी, सुनीता जयसवाल, आदिल रशीद, राजेन्द दास समेत विभिन्न आखाडा समिति के लाइसेंस प्रतिनिधि, गणमान्य व प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे ।