केंद्र में तेजी से बदल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उत्तर प्रदेश के कांग्रेस सांसदों के साथ बैठक की और आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को हराने के लिए मिलकर काम करने का आह्वïान किया।
सपा प्रमुख मुलायम सिंह के खिलाफ एक विवादास्पद बयान देकर राजनीतिक बवाल मचाने वाले केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठï कांग्रेसी नेता बेनी प्रसाद वर्मा भी इस बैठक में उपस्थित थे। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में कम से कम 44 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। फिलहाल यहां कांग्रेस के पास 22 सीटें हैं।
उल्लेखनीय है कि केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार से द्रमुक के समर्थन वापस लिए जाने से केंद्र सरकार पूरी तरह सपा और बसपा के समर्थन पर टिक गई है। इसको देखते हुए केंद्र में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। हालांकि सपा और बसपा ने स्पष्टï किया है कि फिलहाल केंद्र सरकार को समर्थन जारी रखा जाएगा।
गांधी ने पार्टी सांसदों से कहा कि राज्य में संगठन को मजबूत करने के लिए वे मिलजुल कर काम करें। उन्होंने कहा, ‘सपा, बसपा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में पूरी तरह बदनाम हो गई है। ऐसे में कांग्रेस के पास अपने सदस्यों की संख्या दोगुनी करने का अच्छा मौका है। यदि हमलोग मिलकर काम करें तो ऐसा करना असंभव नहीं है।Ó
राहुल वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी संगठन विशेषकर उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में पार्टी के जमीनी स्तर को मजबूत करने में लगे हैं। इसके लिए वह प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के साथ-साथ सांसदों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। इसके पहले उन्होंने बिहार में पार्टी के पदाधिकारियों से लंबी चर्चा कर उनसे कई सवाल किए और वहां भी संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल की है।