देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जलसार रोड स्थित अपने आवास पर पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक स्वर्गीय डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि कहा कि उच्च विचार, आदर्श एवं सिद्धांत की जीती जागती प्रतिमूर्ति थे स्वर्गीय कलाम। राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर आसीन होने के बावजूद भी राष्ट्र के अनमोल रत्न स्वर्गीय कलाम का जीवन सादगी से परिपूर्ण रहा। स्वर्गीय कलाम देश के वर्तमान एवं आने वाले वैज्ञानिकों की पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। राष्ट्रपति के रूप में एवं ख्याति लब्ध वैज्ञानिक के रूप में भारतीय मिसाइल अनुसंधान के जनक स्वर्गीय डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के अमूल्य योगदान को यह देश सदैव याद रखेगा एवं आने वाली पीढ़ी कभी नहीं भूल पाएगी।