दुमका/निज संवाददाता। भारतीय रेड क्राॅस सोसाइटी की दुमका शाखा द्वारा सोसाइटी के स्थापना दिवस पर रविवार 08 मई को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया। सोसाइटी के सचिव अमरेन्द्र यादव ने बताया कि चेयरमैन अजय कुमार झा मिक्की के अगुवायी में रविवार को सदर अस्पताल के मरीजों के बीच फल, ब्रेड और बिस्कुट का वितरण किया गया। सोसाइटी की ओर से अस्पताल में लड्डू भी बांटा गया। सामाजिक दायित्व के तहत मरीजों के चिकित्सा व्यवस्था एवं उनके तात्कालिक जरूरतों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जायेगी। सोसाइटी के ओर से मातृत्व वार्ड, महिला वार्ड, पुरूष वार्ड में फल बांटा गया। फल वितरण कार्यक्रम में रेड क्राॅस सोसाइटी के वाई चैयरमैन राज कुमार उपाध्याय, संयुक्त सचिव मनोज कुमार घोष, आजीवन सदस्य सपन कुमार पत्रलेख, अशोक कुमार सिन्हा, दीपक केवट, उत्तम कुमार गुड्डू, परवेज अली, बसंत भोलोटिया, संतोष गुप्ता, दशरथ महतो आदि शामिल थे।
More From This Category
Recent Comments
Most Commented
- सभी जिलों में ई-डिस्ट्रिक्ट योजना शुरू करें : राज्यपाल
1 comments received - तांत्रिक के चक्कर में दे डाली बेटी की बलि
1 comments received