दुमका/कार्यालय संवाददाता। वूमन इमपावरमेंट (वी) संस्था, एनसीसी 4 गल्र्स बटालियन एवं नगर परिषद दुमका के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अध्यक्ष श्रीमती अमिता रक्षित एवं कैप्टन श्रीमती कृष्णा दुबे के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर में स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इस अभियान में बड़ी संख्या में उपस्थित एनसीसी 4 गल्र्स बटालियन की केडेट्स, वी संस्था की महिलाएं एवं नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा नगर परिषद चैक से सिंधी चैक, मारवाड़ी चैक, नीचे बाजार एवं टीन बाजार चैक पर साफ सफाई की गयी। इस अभियान के दौरान दुकानदारों एवं आम जनता को ‘‘स्वच्छ दुमका-स्वस्थ दुमका’’ बनाये रखने हेतु शहर के सफाई हेतु जागरूक होने की अपील की गयी। अभियान के दौरान आम लोगों ने भी आगे बढ़ कर भागीदारी निभाई। नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा दुकानदारों को चेतावनी दी गयी कि दुकान का कूड़ा कचड़ा इधर-उधर न डालें बल्कि काटून में डाल कर रखें तथा नगर परिषद के ट्रेक्टर आने पर उसमे ही डाले अन्यथा जुर्माना किया जायगा। इस अभियान में वी संस्था के सदस्य श्रीमती अन्नु, सुमिता सिंह, छवि बागची, सुजाता अधिकारी, अंजू मुर्मू, डॉ. अंजना पूर्वाल, सिंहासन कुमारी एवं नगर परिषद दुमका के कर्मचारी मेघनाद चैधरी, सहायक अभियंता संजीव उराँव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वी की महिलाओं और एनसीसी कैडेट्स ने चलाया स्वच्छता अभियान
Published By Rajkumar Upadhyay On Friday, June 17th 2016. Under Latest News, झारखण्ड, दुमका, संताल परगना