21 मोबाइल व 32 सिम बरामद
देवघर/संवाददाता। जिले की साइबर थाना पुलिस ने अंतर जिला गिरोह के 13 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। इन सबों की गिरफ्तारी एसपी धनंजय कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना पर की गई है। प्रेसवार्ता कर साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी आमलोगों को फोन पे कस्टमर को कैश बैक का रिक्वेस्ट भेज कर अन्य ई वालेट्स जैसे पे यू मनी व फ्री रिचार्ज के माध्यम से साइबर ठगी का काम करते हैं। बताया कि साइबर अपराधी काबुल मियां साइबर थाना कांड संख्या 71/20 का आरोपी रहा है। साइबर अपराधियों के पास से 21 मोबाइल, 32 सिमकार्ड बरामद किया गया है।
ये हुए गिरफ्तार : गिरफ्तार साइबर अपराधियों में अनिल यादव, अजय कुमार यादव, संजय यादव, छोटू कुमार राय ग्राम बाबू बांक थाना मोहनपुर, महेन्द्र कुमार मंडल ग्राम जगाडीह, अलीमुद्दीन अंसारी, तसलीम अंसारी, काबुल मियां, अफजल अंसारी, ग्राम पंचरूखी थाना मारागोमुंडा, कलाम अंसारी ग्राम बदीया थाना करौं, आलम अंसारी कासीटांड़ थाना करमाटांड़ जिला जामताड़ा, सलीम अंसारी खेसवा मारगोमुंडा, मो जावेद अंसारी घाघरा मारगोमुंडा थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
टीम में थे शामिल : साइबर डीएसपी के अलावा छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी पुनि सुधीर कुमार पोद्दार, पुनि आतिश कुमार, पुनि अनुप पीटर कुजूर, पुअनि कपिलदेव प्रसाद यादव, पुअनि स्वरूप भंडारी, पुअनि पंकज कुमार निषाद शामिल थे।