दुमका/निज संवाददाता। सिदो कान्हू मुर्मू वश्विवद्यिालय के सेंट्रल लाईबेरी में कर्मियों के अभाव से पुस्तकालय की व्यवस्था प्रभावित हो रहा है। यहां आधुनिक संसाधानों से लैश लाईब्रेरी तो है, लेकिन सृजित पदों पर नियुक्ति नहीं होने के कारण सेंट्रल लाईबेरी अनुबंधकर्मियों के भरोसे चल रहा है। सेंट्रल लाईब्रेरी में लाईबेरियन, डप्टिी लाईब्रेरियन और अस्टिंट लाईब्रेरियन का एक-एक पद सृजित है। लेकिन एक भी पद पर उपरोक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति अब तक नहीं हो सकी है। पूर्व में डप्टिी लाईब्रेरियन पद पर एक नियुक्ति थी जो तबादले से खाली है। अनुबंध पर नियुक्ति टिचिंग स्टाफ के भरोसे पूरा लाईब्रेरी चल रहा है। सेंट्रल लाईब्रेरी में मात्र एक क्लर्क स्थायी रूप से है। चतुर्थ वर्गीय दो कर्मी भी अनुबंध पर नियुक्त है। अगर बात करें टीचिंग स्टाफ की तो चार सृजित पद है जिसमें से मात्र 3 टीचिंग स्टाफ ही है वह भी अनुबंध पर नियुक्त है। ये अनुबंधकर्मी ही लाईब्रेरियन, डप्टिी लाईब्रेरियन एवं अस्टिंट लाईब्रेरियन का भी काम देख रहे हैं। यहां बता दें कि एसपी कॉलेज समेत अन्य कॉलेजों का कमोबेश यही हाल है। कॉलेजों में रख-रखाव के अभाव में कई महत्वपूर्ण पुस्तकें और प्राचीन गं्रथ आदि नष्ट हो रहे है।