देवघर/वरीय संवाददाता। समूचे भारतवर्ष में कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया को कायस्थ जाति अपने पूर्वज भगवान चित्रगुप्त की पूजा अर्चना धूमधाम से करते हैं। कायस्थ जाति का इतिहास उतना ही पुराना है जितना किसी भी वर्ण या जाति का हो सकता है। वेद, पुराण, उपनिषद और स्मृति ग्रंथ सभी इस बात के साक्षी हैं। हम चित्रगुप्त वंशी हैं, हमारे संबंध में पद्म पुराण, मत्स्य पुराण, स्कंद पुराण एवं गरुड़ पुराण आदि में भी पर्याप्त जानकारियां मिलती हैं। खासकर ऋग्वेद, यजुर्वेद व अथर्ववेद में अनेक ऋचाएं कायस्थ जाति को प्रमाणित करती है। शिव पुराण के मुताबिक सृष्टिकर्ता भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि रचना के बाद 11000 (ग्यारह हजार) वर्ष तक समाधि लगाई थी। इस क्रम में उनके शरीर से सांवले वर्ण के भगवान चित्रगुप्त जी प्रकट हुए। जब भगवान ब्रह्मा ने आंखे खोली तो सामने अपनी दूसरी काया देखकर आश्चर्यचकित हो गए। तत्पश्चात ब्रह्मदेव ने कहा तुम मेरी काया से उत्पन्न हुए हो इसलिए तुम्हारी जो संतान होगी वह कायस्थ जाति के नाम से जाने जाएंगे। इसी लिए उन्होंने अपनी मानस काया का नामकरण चित्रगुप्त रखा। साथ ही उन्हें स्वर्ग लोक में पाप व पुण्य का लेखा-जोखा रखने का दायित्व सौंपा। इसके बाद से पृथ्वी पर मनुष्यों द्वारा किए जाने वाले पाप व पुण्य का स्पष्ट निर्धारण स्वर्ग में होने लगा। लिखने पढ़ने की वही परंपरा आज तक चली आ रही है। ब्रह्मा से उत्पन्न हुए हम कायस्थ जाति के लोग कलम पकड़कर उच्चतर बौद्धिक क्षमता वाले कार्य करने लगे। कायस्थ जाति का किसी जाति से द्वेष नहीं रहता है। हम सदैव समाज के सभी वर्गों की सेवा के प्रति प्रतिबद्ध हैं। आज की
वैज्ञानिक भाषा में हम बात करें तो हम भगवान ब्रह्मा के क्लोन से उत्पन्न हुए है। हमारे पूर्वज भगवान चित्रगुप्त धर्मराज के इतने समीप हैं की अल्पायु को दीर्घायु कर सकते हैं। भगवान चित्रगुप्त की शादी हुई है। उनकी दो पत्नी नंदिनी एवं शोभावती थी। इन दोनों से क्रमश: आठ संतान पैदा हुए। सभी के नाम क्रमश: श्रीवास्तव, सक्सेना, भटनागर, माथुर, अम्बष्ट,गौड़, निगम, कर्ण,कुलश्रेष्ठ, स्थाना, वाल्मीकि एवं सूर्यध्वज हैं।
पूजा के विधान : चित्र पूजा के दिन सुबह उठकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा नैवेद्य व धूप दीप तथा पुष्प मालाओं के साथ की जानी चाहिए। इस अवसर पर अपने इष्ट देव के समक्ष एक दिन के लिए अपनी लेखनी अर्थात कलम को सुपुर्द कर देनी चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन कायस्थ जाति के लोग लिखने पढ़ने से परहेज करते हैं। इससे पूर्व सादे कागज पर मंत्र आदि लिखकर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की जाती है। शाम में चित्रांश परिवार आरती और प्रीति भोज का भी निर्वहन करते हैं। देवघर में अनेक मुहल्लों में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर लोग अपने आराध्य की पूजा करते हैं। इसके अलावा कायस्थ जाति के प्रत्येक घरों में विधि विधान के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है।
सारठ विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी को मिली व्हाट्सएप पर जाने से मारने की धमकी
पालोजोरी/संवाददाता। सारठ विधानसभा के लिए निर्दलीय प्रत्याशी संजय पंडित को व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी मिली है। संजय पालोजोरी प्रखंड के मटियारा पंचायत के बदिया गांव के रहने वाले हैं। संजय ने पालोजोरी थाने में इसकी लिखित सूचना भी दी है। थाने को दी गई सूचना के अनुसार मोबाइल नम्बर
6295866223 और 8709408816 से उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेंजर के जरिए जाने से मारने की धमकी वाला मैसेज भेजा गया है। यह मैसेज उनके 29 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने के बाद भेजा गया है। जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद संजय काफ़ी भयाक्रांत हैं। पुलिस प्रशासन से उन्होंने जान बचाने की गुहार लगाई है।
तालाब में मछली मारने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, केस
मारगोमुंडा/संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच तालाब में मछली पकड़ने को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। जिसमें एक पक्ष के जाकिर हुसैन रामपुर गांव निवासी ने अपने ही गांव के अहसान अंसारी, अब्दुल अंसारी, मो अफरोज अंसारी, नोहिद अंसारी और जियाउल अंसारी को आरोपी बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष के अहसान अंसारी रामपुर गांव निवासी ने अपने ही गांव के जाकिर हुसैन, जकावत अंसारी, जाबिर अंसारी और सफदर मियां को आरोपी बनाया है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
घौंसी चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान 52500 रुपए जब्त
चितरा/संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र के सीमा घौंसी चेकपोस्ट पर शनिवार शाम को वाहन जांच के दौरान एसएसटी टीम द्वारा एक बोलेनो कार से नगदी 52500 रुपए बरामद किया गया। वहीं वाहन चालक करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शीतलपुर गांव निवासी मोहम्मद नजरुद्दीन अंसारी द्वारा बरामद पैसे के संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण बरामद पैसे को जब्त कर थाना लाया गया। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
चोरी की 10 मोबाइल के साथ एक अंतर्राज्यीय चोर गिरफ्तार
जसीडीह/संवाददाता। पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चकाई मोड़ स्थित बस स्टैंड में बीते रात चोरी के 10 एंड्रॉयड मोबाइल के साथ एक अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर गिरोह को गिरफ्तार किया। इस संबंध में जसीडीह थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर देवनाथ उरांव ने इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी जसीडीह के नाम आवेदन देकर घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक नंवबर की रात सशस्त्र बल के साथ गश्ती में तैनात था। इसी दौरान करीब सवा बारह बजे गुप्त सूचना मिली कि जसीडीह स्थित चकाई मोड़ के समीप बस स्टैंड के पास कुछ संदिग्ध लड़के घूम रहे हैं। उक्त जानकारी वरीय पदाधिकारी को देकर जसीडीह बस स्टैंड पहुंचे और खोजबीन शुरू किया। तभी जसीडीह से तीन पहाड़ जाने वाली बस दादी मां गंगोत्री मंडल कोच के पास देखे कि एक लड़का पुलिस को देखकर अपना बैग लेकर उतरने लगा। जिस पर संदेह होने पर उसे पकड़कर उसके बैग की तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में बैग में से रिलयमी कंपनी का दो एंड्रॉयड मोबाइल,रेडमी कंपनी का दो एंड्रॉयड मोबाइल, विवो कंपनी का चार एंड्रॉयड मोबाइल और ओप्पो कंपनी का दो एंड्रॉयड मोबाइल कुल 10 मोबाइल बरामद किया गया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रोशन कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पिता दुर्गा नोनिया उर्फ दुर्गा महतो,साकिम बाबूपुर, थाना तीन पहाड़ जिला साहेबगंज बताया। जबकि बरामद उक्त दस एंड्रॉयड मोबाइल के बारे में न तो संतोषजनक जवाब दिया और नहीं कोई कागजात दिखाया। वहीं पुलिस ने बताया कि 2020 में गिरफ्तार रोशन कुमार उड़िसा के कटक जिला के मारकटना नगर थाना और 2022 में सुंदरगढ़ जिला के कुटरा थाना से जेल जा चुका है। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर देवनाथ उरांव के आवेदन पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार रोशन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
भाजपा प्रत्याशी व जनसंघ काल के नेता ने किया प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
- पीएम मोदी को मजबूत करने व झारखंड को बचाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील करें : नारायण
देवघर/नगर संवाददाता। शनिवार को भाजपा देवघर विधानसभा क्षेत्र के प्रधान चुनाव कार्यालय का उद्घाटन ओसिस गार्डन बाजला चौक के समीप हुआ। पार्टी प्रत्याशी नारायण दास एवं जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता गौरी शंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन की अनौपचारिकता पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी नारायण दास ने दूर दराज के विभिन्न बूथों से आए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनका हौसला आफजाई की और मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्याशी नहीं बल्कि कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं और जब जीत होती है तो एक-एक कार्यकर्ताओं की जीत होती है। मुझे पूरा यकीन है हमारे कार्यकर्ताओं की जीत सुनिश्चित है। कार्यकर्ता घर-घर पहुंचे और केंद्र की पीएम मोदी की गारंटी वाली योजना व विकास कार्यों की जानकारी दे और मतदाताओं से पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए व राज्य में परिवर्तन लाकर इस बार भाजपा सरकार बनाकर झारखंड को बचाने के लिए भाजपा को वोट देने की अपील करे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं व आम लोगों में जिस प्रकार का जोश दिख रह है, उससे साफ है कि देवघर विधानसभा में एक बार फिर कमल खिलेगा। तत्कालीन भाजपा सरकार के कार्यकाल में देवघर में विकास की नई गाथा लिखी गई है। यहां एयरपोर्ट, एम्स, अंतरराज्यीय बस स्टैंड, आदि का निर्माण कराया गया। कई पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण हुआ। देवघर विधानसभा क्षेत्र में एक अरब से ज्यादा की लागत से पूल पुलिया का निर्माण हुआ है। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पावर ग्रिड और आधा दर्जनों से अधिक सब स्टेशन का निर्माण कराया गया। कई सड़क पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। गांवों में पक्की सड़क का जल बिछाया गया है। साथ ही देवघर विधानसभा क्षेत्र में कई पुल पुलिया का निर्माण कराया गया है। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रवानी, जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया, संतोष उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, देवघर विधानसभा प्रभारी अशोक उपाध्याय, प्रवासी प्रभारी देवघर विधानसभा विकास प्रसाद सिंह, लोजपा के जिला अध्यक्ष कुमार सौरभ, जदयू जिलाध्यक्ष सतीश दास, आजसू के जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नवल राय, चंद्रशेखर खवाड़े, आशीष दुबे, तूफान महथा, बबलू पासवान, विजया सिंह, दशरथ दास, ममता गुप्ता, सुलोचना देवी, अलका सोनी, धनंजय खवाड़े, सचिन सुल्तानिया, अमृत मिश्रा, सरिता बरनवाल, संध्या कुमारी, रूपा केसरी, डा राजीव रंजन सिंह, दिलीप सिंह, पवन टमकोरिया, प्रदीप बाजला, संजय राय, जयप्रकाश सिंह, ईश्वर राय, निशा सिंह, प्रमोद राय, अशोक यादव, अजय सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।
कोल इंडिया ने मनाया 50वां वर्षगांठ
आसनसोल/संवाददाता। एक नंवबर को ईसीएल (मुख्यालय) में कोल इंडिया लिमिटेड और ईसीएल की स्थापना के 50 गौरवशाली वर्षों का जश्न मनाया गया। समीरन दत्ता, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्री दत्ता अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, मो. अंज़र आलम, निदेशक (वित्त/कार्मिक), नीलाद्री रॉय, निदेशक (तकनीकी) की उपस्थिति के साथ-साथ विभागाध्यक्ष, जेसीसी सदस्य, ईसीएल कल्याण बोर्ड के सदस्य और ईसीएल के कर्मचारी भी उपस्थित थे। पुष्पांजलि के बाद, सीएमडी और निदेशकों द्वारा कंपनी का झंडा फहराया गया, जिसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों के भाषण के साथ सर्व धर्म प्रार्थना की गई। अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक द्वारा कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित करने वाले विशेष भाषण के बाद, विभागाध्यक्ष, जेसीसी सदस्य, कल्याण बोर्ड सदस्य एवं अन्य कर्मचारी की उपस्थिति में कांफ्रेंस हॉल में केक काटने के साथ समारोह का समापन किया गया।
शिवगंगा छठ घाट हुआ साफ, पूजा के दो दिन पहले लगाया जाएगा रिबन
नगर निगम की दो टीम ने किया छठ घाटों का भ्रमण, दिए आवश्यक निर्देश
देवघर/नगर संवाददाता। आस्था का महापर्व छठ को लेकर देवघर निगम जोरशोर से श्रद्धालुओं को समुचित सुविधा उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है। इसी सिलसिले में शनिवार को नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित कुमार सिन्हा के निर्देश पर नगर निगम की दो टीम बनाकर नगर निगम क्षेत्र के छठ घाटों का भ्रमण किया गया। टीम का नेतृत्व सहायक नगर आयुक्त रंजीत कुमार सिंह व गौरव कुमार अलग अलग कर रहे थे। टीम
नगर प्रबंधक के अलावा अन्य कर्मी शामिल थे। टीम आज कुंडा छठ घाट तालाब में निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिया।
मौके पर कन्हैया राम रोड सरकार एवं वार्ड जमादार विभीषण पंडित के देखरेख में जेसीबी चालक के सहयोग से कुंडा छठ घाट तालाब का जेसीबी लगाकर सफाई कार्य किया गया। कुंडा छठ घाट तालाब में सात रोड कुली द्वारा छठ घाट के आसपास झाड़ी का कटाई किया गया। साथ ही डड़वा नदी छठ घाट, माथा बंद छठ घाट, रामपुर छठ घाट का निरीक्षण के क्रम में सहायक नगर आयुक्त ने घाट सफाई से निकले कूड़े का उठाव करवाने का निर्देश सफाई एजेंसी के कर्मी जयप्रकाश को निर्देश दिया। नगर निगम की ओर जानकारी दी गई कि शिवगंगा छठ घाट पूरी तरह से स्वच्छ एवं साफ हो गया है। पूजा से दो दिन पूर्व श्रद्धालुओं के लिए गहरे पानी में न जाए इस हेतु रिबन नगर निगम के द्वारा लगाया जाएगा।
विस चुनाव को ले कुमैठा स्टेडियम में सफाई कार्य शुरू
देवघर/नगर संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर मिले निर्देश पर देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त के निर्देशानुसार जसीडीह के सफाई प्रभारी कर्मवीर वर्मा की देखरेख में वार्ड जमादार चंदन सिंह एवं जेसीबी चालक राजेश कुमार द्वारा कुमैठा स्टेडियम में वाहन कोषांग व वाहन वितरण केंद्र का सफाई कार्य शनिवार को शुरू हो हो गया। मौके पर स्टेडियम का जेसीबी चलवा कर झाड़ियां को हटाया जाने का कार्य शुरू किया गया है। साथ ही अगले तीन से चार दिन में पूरे स्टेडियम परिसर से झाड़ी कटाई कर सफाई कार्य पूरा किया जाएगा।
टोटो बैटरी चोरी मामले में एक गिरफ्तार, गया जेल
देवघर/संवाददाता। नगर थाना पुलिस ने टोटो बैटरी एवं अन्य सामान की चोरी के मामले में गिरफ्तार कर एक व्यक्ति को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। जेल गए आरोपी का नाम सद्दाम अंसारी है जो बिहार के बांका जिला के काटोरिया थाना इलाके का रहने वाला है। बताते चलें कि इसे लेकर प्रोफेसर कॉलोनी पंचमुखी हनुमान नगर निवासी सुमित आनंद ने मामला दर्ज कराया है। मामले में कहा है कि वह अपने पिता का इलाज कराने बाहर गया था। स्थानीय लोगों ने फोन पर सूचना दिया कि दो युवक कुछ दिनों से आपके घर के पास से टोटो का सामान ले जा रहा है। जानकारी मिलते ही घर पर पहुंचे तो देखा कि 40 पीस टोटो का बैटरी और 10 पीस चार्जर गायब है। अपने स्तर से गुप्त रूप से छानबीन शुरू किया। बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी देखा तो कुछ व्यक्ति वहां से आना जाना कर रहे हैं। 31 अक्टूबर को घेरा बंदी कर करीब 9 से 10 बजे के बीच दिन में एक व्यक्ति को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।