- कई प्रतिभागी हुए शामिल
देवघर/नगर संवाददाता। रविवार स्थानीय केकेएन स्टेडियम में आशियारा कराटे द्वारा एकदिवसीय बेल्ट ग्रेडिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ब्राउन बेल्ट पाने वाले में शोर्य पराशर, विराट कुमार मंडल, तेजस बरनवाल, राहुल कुमार यादव, रोहन कुमार, जयशंकर, प्रिया कुमारी, ध्रुव राय एवं आनंद तथा ग्रीन बेल्ट पाने वाले में आराध्या कुमारी, डिंपल आर्य, रितम भंडारी एवं आदित्य साथ ही येलो बेल्ट पाने वाले में कृतिका कुमारी, रिपशा भंडारी, अंश कुमार मिश्रा, सौम्या किशोर, आर्या गुप्ता, साहिल सिंह, आदित्य कुमार तिवारी, यश कुमार, वेदांत बाजला, आयुष्मान अखंड प्रताप सिंह, प्रांजल कुमार, अभिषेक कुमार, शिवम देव बरनवाल और ब्लू बेल्ट पाने वाले में समीक्षा स्मरणीय लियाना, अथर्व वर्णवाल, हर्ष राज, जायस कुमार, रुद्र भारद्वाज, विवेक कुमार रजक, बंधन कुमार, आदित्य कुमार, अपरेश कुमार, अर्चित वर्णवाल, नमन चौधरी, वैभव कौशल सिंह, खुशी राय, आदित्या कुमारी, हर्षिता, ऋतुराज इन सभी खिलाड़ियों का बेल्ट ग्रेडिंग सेनसेइ एसके प्रभाकर, चंदन कुमार भार्गव, सत्यम कुमार शाह एवं शंकर मिस्त्री द्वारा लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभू शंकर, जयशंकर केसरी, विजय पांडेय, रश्मि भारद्वाज, सुदीप कुमार राय, ललन पांडेय की अहम भूमिका रही।
बसंत पंचमी को लेकर उपायुक्त ने दिये कई निर्देश
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर के निर्देशानुसार सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी के अवसर पर सम्पूर्ण देवघर व मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आमजनों/सरस्वती पूजा समिति के हित में निम्नांकित निदेश दिया है। जिसमें सभी पूजा समिति विसर्जन के दौरान गहरे नदी एवं तालाब में नहीं जायेगें। पूजा समिति/कोई भी व्यक्ति ध्वनि विस्तारक यंत्र/अन्य तरीके से किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक टिप्पणियाँ नहीं करेंगे, जिससे कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचे।पूजा एवं विसर्जन के दौरान लाउडस्पीकर पर अश्लील गाना, दसरे धर्मावलंबियों की भावनाओं को आहत करने वाला विवादस्पद गाना नहीं बजायेंगे। पूजा में ध्वनि विस्तारक यंत्र में का उपयोग रात्रि 10 बजे तक ही करेंगे जो लाउडस्पीकर एक्ट की धाराओं के अंतर्गत होगा तथा उच्च न्यायालय, झारखण्ड राँची के आदेशानुसार देवघर अनुमंडल क्षेत्रा अंतर्गत डीजे के उपयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेंगा। सभी पूजा समिति विसर्जन की तिथि और समय निर्धारित कर निश्चित समयावधि में विसर्जन करेंगे एवं जिसकी लिखित सूचना संबंधित थाना प्रभारी को देना सुनिश्चित करेंगे। सभी संबंधित थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पूजा/विसर्जन के दौरान मार्ग में इकट्ठे असामाजिक/शरारती एवं उपद्रवी तत्वों की गतिविधि पर सूक्ष्म निगरानी रखना सुनिश्चित करेंगे एवं विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे। यदि असामाजिक तत्वों एवं अन्य के द्वारा किसी भी दुकानदारों से जबरदस्ती पैसे/चंदा की मांग, मारपीट एवं प्रतिष्ठान को क्षति पहुंचाया जाता हैं, तो संबंधित थाना प्रभारी उनके विरूद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। रास्ते के आधे भाग का ही प्रयोग विसर्जन कार्यक्रम के लिए करेंगे व आधे भाग को आम जनता के आवागमन के लिए रखेंगे। विसर्जन में शामिल होने वाले लोग किसी प्रकार का घातक हथियार का प्रदर्शन नहीं होगा। उपायुक्त ने जिले के सभी अनुमंडल क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे एवं स्वयं भी सतत् निगरानी रखेंगे, ताकि किसी को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उपायुक्त ने की सेवानिवृत डीडीसी की कार्यशैली की प्रशंसा
- दी गयी विदाई
देवघर/वरीय संवाददाता। उपायुक्त विशाल सागर की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन परिसदन के सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने सेवानिवृत उप विकास आयुक्त नवीन कुमार को शुभकामनाओं के साथ बधाई दी। साथ अंगवस्त्र, फूलमाला पहना कर बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने सेवानिवृत डीडीसी नवीन कुमार के कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह भावुक क्षण है कि सेवानिवृत होकर हमलोग के बीच से जा रहे हैं। इनका करीब 40 वर्ष का सेवा काल रहा। इस दौरान विभिन्न विभागों में काम किया और उनका बेदाग सर्विस हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। सेवानिवृति होने के बाद अब नवीन कुमार की नयी पारी की शुरुआत होगी। परिवार-समाज व अपने रिश्तेदारों को समय दे पायेंगे। उपायुक्त ने उनके समाजिक लगाव होने के विचारों से भी अवगत कराया। जिला स्तर के विभिन्न अधिकारियों ने कहा की सेवानिवृत उप विकास आयुक्त का लंबे समय से मार्गदर्शन मिला है और आगे भी मार्गदर्शन मिलता रहे, इसकी उम्मीद करता हूं। उप विकास आयुक्त के सरल, सहज विचारों के बारे में जानकारी दी। कहा कि उप विकास आयुक्त का आमजनों, पदाधिकारी एवं अपने सहकर्मियों के बीच गहरी सहानुभूति और आत्मिक लगाव रहा है। विदाई-सह-सम्मान समारोह में निवर्तमान उप विकास आयुक्त नवीन कुमार ने कहा कि देवघर जिले में सेवाकाल के दौरान यहां के पदाधिकारी एवं कर्मियों का काफी सहयोग मिला। आमजनों का भी स्नेह मिला। सभी का प्यार और सहयोग से जिला में बेहतर कार्य करने में सफलता मिली। उन्होंने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। विभिन्न स्थानों पर सेवा का अवसर प्राप्त हुआ। सेवाकाल में कई स्थानों पर परेशानियां भी हुई। चुनौती को स्वीकार कर सभी अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर कार्य को पूर्ण किया। अभाव में भी अवसर ढूंढकर बेहतर से बेहतर परिणाम देने का प्रयास किया। साथ ही उन्होंने कनीय पदाधिकारियों को उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और बेहतर कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी कनीय पदाधिकारियों को हमेशा न्यूटल होकर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आईिडल रास्ता अपनाते हुए कार्य करने से समस्याएं नहीं होती है। तटस्थ होकर साफ-सुथरा एवं सरकार के एसओपी के अनुरूप उपायुक्त के निर्देशन व मार्गदर्शन में बेहतर कार्य करें।इस दौरान अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर, जिला स्तर के सभी वरीय अधिकारियों, पदाधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।
जयंती पर ललित नारायण मिश्र को श्रद्धांजलि
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री ललित नारायण मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे विकास पुरुष थे। संयुक्त बिहार के विकास में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। बहुत कम समय में ही केंद्रीय रेल मंत्री होने के नाते रेल के माध्यम से ललित बाबू ने संयुक्त बिहार के पिछड़ेपन को दूर कर बहुत हद तक विकास का जो मार्ग प्रशस्त किया वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
खुशवंत सिंह एवं आचार्य रामचंद्र शुक्ल को किया याद
देवघर/वरीय संवाददाता। बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के पूर्व प्रवक्ता अजय कुमार ने जयंती पर स्वर्गीय खुशवंत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय खुशवंत सिंह एक प्रतिभावान साहित्यकार, इतिहासकार व निर्भीक पत्रकार तथा टिप्पणीकार थे। एक वेवाक लेखक के रूप में उन्होंने राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ख्याति पाई। अपने खास लेखन शैली के लिए वे सदैव याद किए जाते रहेंगे। श्री कुमार ने पुण्यतिथि पर प्रसिद्ध साहित्यकार एवं निबंधकार स्वर्गीय आचार्य रामचंद्र शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे हिंदी आलोचक, निबंधकार, साहित्यकार, इतिहासकार, कोशकार, अनुवादक, कथाकार व कवि थे। मूल रूप से स्वर्गीय शुक्ल को हिंदी के प्रसिद्ध निबंधकार के रूप में जाना जाता है। इनके निबंधों में करुणा, क्रोध, रहस्यवाद आदि का अनूठा समावेश है। उनके द्वारा लिखी गई महत्वपूर्ण पुस्तक हिंदी साहित्य का इतिहास से आज भी काल निर्धारण एवं पाठ्यक्रम निर्माण में सहायता ली जाती है। निश्चित रूप से हिंदी साहित्य के क्षेत्र में स्वर्गीय शुक्ल के अमूल्य योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
आम लोगों के अनुकूल नहीं है रेल बजट
देवघर/वरीय संवाददाता। संथाल परगना चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्य अजय कुमार ने बजट को आम लोगों की आकांक्षाओं के प्रतिकूल करार देते हुए कहा कि बजट में गरीबों, युवाओं, महिलाओं, बेरोजगारों, किसानों तथा निम्न एवं मध्यम आय वर्ग की आकांक्षाओं को कुचला गया है।
श्री कुमार ने कहा कि अन्य राज्यों को कई परियोजनाएं दी गई मगर झारखंड के साथ केंद्र ने फिर से राजनीतिक भेदभाव करते हुए सौतेला व्यवहार किया है। श्री कुमार ने कहा कि रेल बजट में रेलवे क्षेत्र के लिए कोई बड़ी या नई घोषणा नहीं की गई और न ही रेल यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और सुविधाओं के बारे में कोई घोषणा की गई।
असंगठित मजदूर संघ का स्थापना दिवस 23 को
देवघर/वरीय संवाददाता। दैनिक असंगठित मजदूर संघ की बैठक जिलाध्यक्ष हरिहर यादव की अध्यक्षता में संघ के कार्यालय में हुई। बैठक में श्री यादव ने कहा श्रम विभाग द्वारा मजदूरों को लाभ दिलाने के नाम पर वसूली की जा रही है। इसके खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। साथ ही संघ का आस्थापना दिवस पर चर्चा करते हुये 23 फरवरी को मनाने का फैसला किया गया। मौके पर संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।
डीपीएस इंटरनेशनल स्कूल में सरस्वती पूजा सम्पन्न
देवघर/वरीय संवाददाता। स्थानीय जटाहि स्थित दामोदर प्रसाद सिंह इंटरनेशनल स्कूल में सरस्वती पूजा सह सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रात: विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना की। शाम तीन बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, देवघर सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष राम सेवक सिंह ‘गुंजन’, विशिष्ट अतिथि, विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव, पुनासी पंचायत की मुखिया विनीता पासवान, देवघर सेंट्रल स्कूल के प्राचार्य सुबोध कुमार झा, मैत्रेया स्कूल के निदेशक सोमेश दत्त मिश्रा, मातृ मंदिर बालिका उच्च विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका शोभना सिंह व डीपीएस के प्राचार्य संजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। विद्यालय के बच्चों ने गणेश वंदना, एकल व ग्रुप, राजस्थानी नृत्य, कविता पाठ एवं अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरी। प्राचार्य संजीव कुमार ने विद्यालय की उपलब्धियों को बताते हुए कुछ विद्यार्थियों को मेडल प्रदान करते हुए उनका मनोबल ऊंचा किया जिन्होंने पूरे साल में विद्यालय के बाहर अपने अपने क्षेत्र में पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया।
स्थापना दिवस में शामिल होने दुमका रवाना हुए झामुमो नेता
देवघर/वरीय संवाददाता। दुमका के गांधी मैदान में दो फरवरी को आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए देवघर से काफी संख्या में झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता छोब्ी-बड़ी वाहनों से रवाना हुए। जिले से संयोजक प्रमुख संजय शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों वाहन से कार्यकर्ता दुमका रवाना हुए। पार्टी नेताओं की माने तो स्थापना दिवस में शामिल होकर एक नई ऊर्जा मिलती है। जिला प्रवक्ता सुरेश साह ने कहा हर वर्ष कि भांति आज देवघर से झामुमो स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उमंग देखा जा रहा है वह काबिले तारीफ है। मौके पर राहुल चंद्रवंशी, श्री सिंह,ज् ायनाथ मंडल, सरोज सिंह, श्यामाकांत झा, सूरज झा, संतोष सिंह, अजय नारायण मिश्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले सात साइबर आरोपी गिरफ्तार
- आठ मोबाइल और 14 सिमकार्ड बरामद
देवघर/संवाददाता। फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को काल कर अपने झांसा में लेकर ठगी करने वाले साइबर ठग गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों के पास से आठ मोबाइल फोन और 14 सिम कार्ड बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपितों में जिले के पथरौल थाना क्षेत्र के गोनैया गांव निवासी खुशवंत कुमार दास, देवीपुर थाना क्षेत्र के बेलटिकरी गांव निवासी रमेश दास, सारठ थाना क्षेत्र के चरकमारा गांव निवासी मनोज कुमार दास, पथरौल थाना क्षेत्र के सिमरातरी गांव निवासी संजीत कुमार दास, खागा थाना क्षेत्र के रघुवाडीह गांव निवासी अलीमुद्दीन अंसारी, जसीडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी अमित दास और इसी थाना क्षेत्र के जमनी गांव निवासी ओमकार सिंह शामिल है। इनके पास से बरामद मोबाइल के पांच नंबर प्रतिबिंब पोर्टल पर दर्ज हैं। इनके उपर पहले से ठगी की शिकायत दर्ज है। इस आरोपितों को जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के घोरलास जंगल से पकड़ा गया है। पूछताछ के क्रम में इन आरोपितों ने बताया कि ये फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को काल करते थे। उन्हें उनका एटीएम बंद हो जाने की बात कहकर अपने झांसा में ले लेते थे। उसके बाद एटीएम चालू करने की बात कहकर ओटीपी हासिल कर ठगी का शिकार बनाते थे। पूछताछ करने के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।
फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या
देवघर/संवाददाता। जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा गांव में शनिवार की दे रात को एक 23 वर्षीय महिला ने अपने कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम रेखा कुमारी पति जिगनेश महथा है। किस वजह से महिला ने आत्महत्या कि इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। रिखिया पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि देर रात करीब एक ाजे महिला ने फांसी लगायी है। इसकी जानकारी स्थानीय चौकीदार को हुई तो उसने इसकी सूचना थाना प्रभारी को दिया। देर रात पुलिस वहां पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। रविवार की सुबह सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम गेट के पास परिजनों की काफी भीड़ जुट गई। महिला को तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उसका पति टोटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था।
पतंजलि परिवार के सभी इकाईयों की हुई बैठक
- 22 फरवरी को रांची में राज्य कार्यकारिणी की बैठक में अधिक से अधिक संख्या में जाएंगे सदस्य
देवघर/नगर संवाददाता। पतंजलि परिवार के सभी बिंग की जिला कार्यकारिणी की संयुक्त मासिक बैठक रविवार को बेलाबगान स्थित अंजुला मेंशन होटल में भारत स्वाभिमान के संरक्षक संजय मालवीय के मार्गदर्शन में एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला अध्यक्ष अनुज कुमार त्यागी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में पिछले माह में किए गए कार्यों की समीक्षा हुई। आगामी 22 फरवरी को रांची जिला के सोनाहातु प्रखंड के वृंदावन नवकुंज धाम में राज्य कार्यकारिणी की बैठक में देवघर से अधिक से अधिक की संख्या में जाने का निर्णय लिया गया एवं पिछले दिनों नवंबर में हरिद्वार में स्वामी रामदेव जी महाराज के सानिध्य में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण प्राप्त कर देवघर के 20 योग मुख्य योग शिक्षक को मुख्य अतिथि आरके मिशन विद्यापीठ के स्वामी ब्रह्मस्वरूप महाराज के हाथों प्रमाण पत्र वितरण किया गया। श्री महाराज ने कहा पतंजलि के योग शिक्षक के माध्यम से लोग स्वस्थ हो रहें हैं। जिला अध्यक्ष श्री त्यागी ने कहा स्वामी रामदेव जी महाराज का एक ही लक्ष्य है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक योग पहुंचे और योग से ही भारत विश्व गुरु बनेगा इसके लिए सभी प्रतिशत योग शिक्षक गांव में शिविर लगाएंगे इसके लिए प्रखंडों में प्रवास करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य समीर कुमार ने किया। कार्यक्रम में युवा प्रभारी मनोज कुमार, योग गुरु शंभू कुमार बरनवाल, समीर कुमार, प्रमोद कुमार,मोबिल, सुमित सौरव, हरेंद्र कुमार, तरुण गुप्ता, अरुण प्रसाद, गुड्डू बरनवाल, सुभाष प्रसाद, मंजू प्रसाद,सुनील बरनवाल, रोहित कुमार, महेश सिंह, सुमन रंजन, गुरु प्रसाद, नंदकुमार, सौम्य कुमार, धीरेंद्र कुमार, संजीत कुमार, किशोर कुमार राम आदि शामिल थे।
बसंत पंचमी को ले नगर आयुक्त ने लिया व्यवस्था का जायजा
देवघर/नगर संवाददाता। बसंत पंचमी के मद्देनज़र देवघर नगर के नगर आयुक्त सह प्रशासक रोहित कुमार सिन्हा ने शहर के प्रमुख स्थलों पर सफाई व्यवस्था, जल टैंकरों की उपलब्धता और चलंत शौचालयों की संख्या व स्वच्छता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने कांवरिया मार्ग, आरएल शर्राफ स्कूल, आरके मित्रा स्कूल, शिवलोक परिसर, नेहरू पार्क, संस्कृत पाठशाला सहित कई स्थानों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार और स्वच्छता निरीक्षक मनीष भारद्वाज भी मौजूद थे।