जसीडीह/संवाददाता। देवघर जिला इंटक ने बुधवार को नगर निगम देवघर अंतर्गत रोहिणी हाट परिसर में सांसद सह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिन मनाकर कर मिठाई का वितरण किया।
जिला इंटक के अध्यक्ष श्री मिश्रा ने श्री गांधी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संसद सदस्य राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि वे दीर्घायु हों ताकि उनका कुशल एवं सबल नेतृत्व तथा मार्गदर्शन पार्टी को मिलता रहे।
मौके पर इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक के उपाध्यक्ष सुखदेव दुबे एवं केदार दास, देवघर जिला इंटक के कार्यकारिणी के सदस्य सुधीर कुमार देव, प्रमिला देवी, मणिकांत यादव एवं अनुराग आनंद, जिला इंटक के सचिव सदाशिव राणा एवं अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार तथा कांग्रेस सेवा दल के नवल किशोर सिंह, राजेंद्र दास, राजू राउत, सुखदेव दास, नरेश दास, अयोध्या दास आदि मौजूद थे।
15 दिवसीय विशेष एथलेटिक्स कोचिंग कैंप में भाग लेने सुमंत लखनऊ रवाना
- संघ ने दी बधाई
देवघर/नगर संवाददाता। भारतीय एथलेटिक्स संघ व गुजरात एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 फ़रवरी तक गुजरात युनिवर्सिटी नवरंगपूरा अहमदाबाद में संपन्न हुए 19वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जुनियर एथलेटिक्स मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ द्वारा 20 जून से 5 जुलाई तक विशेष एथलेटिक्स कोचिंग कैंप हेतु जिले के खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र कुमैठा देवघर के प्रशिक्षु सुमंत राज का चयन किया गया है। ज्ञात हो कि जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वधान में भाग लेते हुए 19वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट में ट्रायथलॉन- ग्रुप सी स्पर्धा में देश भर में नौवें स्थान पर रहे थे। आज सुमंत राज लखनऊ के लिए रवाना हुए। उन्हें जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार, एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े, सचिव मनोज मिश्रा, आशीष झा, सुरेश साह, रवि केशरी, खेलो इंडिया सेंटर के प्रशिक्षक दीपक कुमार, प्रभाकर शांडिल्य, आशीष दुबे, अमित झा, अमित सोनी, आलोक बोस, सैफ, नीतीश सिंह, पंकज भलोटिया, लखेश्वर मंडल, राजन मिश्रा लाली, चंदन, रजनी जजवाड़े, सरफराज, रविकेश सिंह, प्रमोद, रंजन, राहुल आदि ने बधाई दी। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सुनील खवाड़े ने कहा कि यह देवघर जिला एथलेटिक्स संघ के लिए गर्व का विषय है। सुमंत को इस 15 दिनों के भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित कैंप में अंतराष्ट्रीय स्तर का तकनीक सीखने को मौका मिलेगा। उक्त जानकारी संघ के कोषाध्यक्ष दीपक कुमार ने दी।
दुमका व देवघर में भाजपा की समीक्षा बैठक रही बेनतीजा, अंतर्कलह चरम पर
- झारखंड के 28 एसटी आरक्षित सीटों में से भाजपा के पास सिर्फ दो सीटें
- अंतर्कलह पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व गंभीर, दोनों पक्षों को दिया मामले का पटाक्षेप करने का निर्देश
सुनील झा/देवघर। लोकसभा के चुनाव में भाजपा झारखंड में दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पायी। जबकि दावा क्लीन स्वीप का था। यहां के वरीय पदाधिकारियों को यह टास्क दिया गया था कि किसी भी हाल में 12 सीटों को बढ़ाकर 14 कर देना है। लेकिन हुआ इसका उलटा। अब पार्टी हारने वाली हर सीट की समीक्षा कर रही है। दुमका सीट हो या गोड्डा दोनों सीटों पर अंतर्कलह चरम पर है। मारपीट की नौबत आ गयी है। दुमका में सीता सोरेन खुलेआम सुनील सोरेन, लुईस मरांडी, रंधीर सिंह और बाकी वरीय पदाधिकारियों को निशाने पर ले रही हैं। मीडिया जमकर भाजपा के अंतर्कलह को सुर्खियां बना रहा है। इस बीच पार्टी की तरफ से समीक्षा का दौर जारी है। समीक्षा के दौरान जो चीजें निकल कर सामने आ रही हैं, वो चौंकाने वाली हैं। अगर विधानसभा चुनाव में पॉजिटिव रिजल्ट पार्टी को चाहिए तो एसटी सीटों पर पार्टी को युद्ध स्तर पर काम करना होगा। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि झारखंड के 28 एसटी आरक्षित सीटों में से भाजपा के पास सिर्फ दो सीटें हैं। समीक्षा में शामिल एक पुख्ता सूत्र की माने तो आने वाले विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए आसान साबित नहीं होने जा रहा है। कांग्रेस का फैलाया गया नैरेटिव इंडी गठबंधन के काफी का काम आया है। कांग्रेस ने यह लोगों को बताने का काम किया है कि अगर मोदी को 400 सीटें आ जाती है तो लोकतंत्र खतरे में आ सकता है। कांग्रेस ने लोकसभा क्षेत्रों में बिंदुवार पंपलेट बना कर उसे घर-घर पहुंचाया और बताया कि कैसे लोकतंत्र पर खतरा है। आदिवासी समुदाय में यह बात फैलायी गयी कि अगर मोदी सरकार दोबारा से आती है तो झारखंड को मिली पांचवीं और छठी अनुसूची खत्म कर दी जाएगी। बताया गया कि भाजपा संविधान में परिवर्तन कर देगी। तमाम तरह की जातियों को मिलने वाला आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। डीलिस्टिंग भाजपा की हार की बड़ी वजह बनी। इंडी गठबंधन की तरफ से बताया गया कि अगर डीलिस्टिंग कामयाब होता है तो आदिवासियों की संख्या करीब 4 फीसदी घट जाएगी। 2025 के परिसीमन में लोकसभा, विधानसभा, नगर निकाय के साथ सभी पंचायतों की संख्या में भी कमी आ जाएगी। जेबीकेएसएस को करीब 9 लाख वोट मिले, जिससे भाजपा को जबरदस्त घाटा हुआ। आदिवासी समुदाय के गांवों पारंपरिक बैठकों में भाजपा के पदाधिकारी शामिल नहीं हुए। जिससे आदिवासी बेल्ट में इंडी गठबंधन को फायदा हुआ। सबसे अहम भाजपा के कई सीटों पर उम्मीदवार को अंतर्कलह देखने को मिला। जिससे वोटों में गिरावट आयी। नतीजों के बाद अब यह अंतर्कलह खुल कर सामने आ रहा है। वहीं भाजपा की समीक्षा बैठकों में यह भी बात निकल कर सामने आ रही है कि झारखंड सरकार की तरफ से चुनाव से पहले जो ट्रांसफर और पोस्टिंग हुए वो सोच-समझ कर किए गए। पदाधिकारियों से इंडी गठबंधन को काफी फायदा हुए।
दुमका व देवघर में भाजपा के अंतर्कलह से आमजनों में नहीं जा रहा है अच्छा संदेश। संतालपरगना के तीन लोकसभा सीटों में से भाजपा को केवल गोड्डा सीट पर सफलता प्राप्त हुई। जबकि दुमका व राजमहल सीट इंडी गठबंधन के झामुमो के खाते में गई। लेकिन दुमका व गोड्डा सीट की समीक्षा बैठक में दुमका व देवघर में हुई समीक्षा बैठक में पहुंचे राज्यसभा सांसद सह भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू व प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय के समक्ष भाजपा का अंतर्कलह उभर कर सामने आया। जिसके बाद भाजपा शीर्ष नेतृत्व गंभीर हुआ और दोनों पक्षों को मामले का पटाक्षेप करने का निर्देश दिया है। दुमका में भाजपा जिला अध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाया और भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने प्रदेश नेतृत्व सहित लुईस मरांडी, सुनील सोरेन व रंधीर सिंह को आड़े हाथों लेते हुए चुनाव भीतरघात करने का आरोप लगाया है। वहीं गोड्डा सीट के लिए देवघर में आयोजित बैठक में सांसद निशिकांत दुबे व विधायक नारायण दास के समर्थक आपस में उलझ पड़े। जिसके मामला पुलिस तक जा पहुंचा है। दोनों पक्ष की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप प्रत्यारोप जारी है। जिसका संदेश आमजनों में अच्छा नहीं जा रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा अलाकमान गंभीर है और दोनों पक्षों को हालात पर काबू करने और मामले का पटाक्षेप करने को कहा है।
एसीएफ टीबी को लेकर सीएचसी में मिला ट्रेनिंग
जसीडीह/संवाददाता। सीएचसी जसीडीह के सभागार में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में एसीएफ टीबी को लेकर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा कि 26 जून से जिले भर में यक्ष्मा रोगी खोज कार्यक्रम किया जाएगा और संभावित यक्ष्मा रोगियों का स्पूटम जांच के साथ ऑनलाइन डाटा भी प्रविष्टि की जाएगी। संभावित यक्ष्मा रोगियों का जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमील में भी किया जाएगा। जिसका कार्य योजना पूर्व से तैयार कर लिया गया है। उक्त कार्यक्रम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसीडीह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। इस अवसर पर जिला से आये संतोष सिंह, एस टी एल एस, ब्रह्मचारी अजय कुमार, प्रयोगशाला प्राविधिक एवं प्रेम कुमार, एसटीएस के द्वारा संबंधित प्रशिक्षण विस्तारपूर्वक दिया गया। जिसमें सभी एमपीडब्ल्यू, सभी बीटीटी एवं सभी सहिया साथी आदि उपस्थित थे।
पर्यावरण संरक्षण को ले किया गया पौधरोपण
देवघर/नगर संवाददाता। भारत तिब्बत सहयोग मंच द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। जो 20 जून तक चलेगा। इसी के तहत महिला विभाग की प्रदेश उपाध्यक्ष ममता गुप्ता एवं जिला संयोजक संजय सिंह जी के नेतृत्व में देवघर के अटल स्मृति पार्क में वृक्षारोपण किया गया। इसमें नीम ,पीपल, गुलमोहर, मीठा नीम इत्यादि पौधों का रोपण किया गया। जिसमें जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अशोक सिन्हा, अमर कुमार सिन्हा, नीरज जी, पवन , महेश, पुष्पा सिंह, अर्चना यादव, नीतू कुमारी इत्यादि लोग मौजूद रहे। इस कार्यक्रम को बढ़ाते हुए आगे भी वृक्षारोपण किया जाएगा।
अधेड़ ने लगायी फांसी
मोहनपुर/संवाददाता। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को डुमरिया गांव निवासी स्वर्गीय बिरजू तांती के 45 वर्षीय पुत्र श्रवण तांती फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को दी। सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस घासीराम मांडी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहयोग से शव को पेड़ से नीचे उतारा गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। उधर घटना के संबंध में बताया जाता है कि घर से सुबह निकला था वापस घर नहीं आने पर काफी खोजबीन की। कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह जब मवेशी चरवाहों ने पेड़ से लटकता शव को देखकर ग्रामीणों को जानकारी दी। ग्रामीण एवं परिजन पहुंचकर शव की पहचान की। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस जांच पड़ताल कर
रही है।
मोहनपुर/संवाददाता। मोहनपुर प्रखंड के मलहरा पंचायत के आमगाछी में आजसू पार्टी के पूर्व मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता पुन: ग्रहण की। मौके पर सुभाष चौरसिया ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो के नीति और सिद्धांतों के साथ हमलोग शुरू से खड़े हैं, लेकिन पूर्व जिला अध्यक्ष से समन्वय में कमी हो जाने के वजह से तथा पार्टी में पुराने पदाधिकारी को स्थान नहीं मिलने की वजह से 2019 में पार्टी से अलग होना पड़ा लेकिन आज देवघर जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता पुन: ग्रहण कर रहा हूं। आजसू जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने सुभाष चौरसिया का पार्टी में फिर से स्वागत किया। मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनिल झा, वरीय जिला उपाध्यक्ष मुरारी केसरी, जिला प्रवक्ता नवनीत राज, सत्यनारायण मंडल, संजय कुमार दास, दुर्गेश चौरसिया, अनंत चौरसिया, मुकेश रमानी, सुधीर कुमार चौरसिया, संदीप कुमार चौरसिया, अमर चौरसिया, प्रकाश कुमार शाह, भागीरथ मोदी, पिंकू मोदी, सुमित चौरसिया, विकास कुमार दास, बबलू कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
आइसक्रीम ठेले को स्कार्पियो ने मारी ठोकर
- पांच ठेला क्षतिग्रस्त, तकरीबन एक लाख रुपए की क्षति
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल के पाथरोल बाजार स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री का ठेला को स्कार्पियो द्वार ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर देने का मामला सामने आया है। मामले में पथरडडा थाना क्षेत्र अंतर्गत नचनिया गांव निवासी आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक दिनेश मंडल ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर घटना का मामला दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि पाथरोल बाजार स्थित उनका आइसक्रीम फैक्ट्री है। फैक्ट्री के बाहर दीवार से सटे रोड किनारे उनका 8-10 आइसक्रीम का ठेला खड़ा रहता है। 16 जून की संध्या किसी आवश्यक कार्य से धनबाद गए थे । 17 जून की अहले सुबह करीब 3:00 बजे मधुपुर की ओर से आ रहा है जेएच 04 वाई 5001 स्कार्पियो ने लापरवाही से तेजी से चलते हुए रोड किनारे खड़ा ठेला को ठोकर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में पांच ठेला क्षतिग्रस्त हुआ है। जिससे करीब एक लाख नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी फैक्ट्री में कार्यरत स्टॉफ ने दी। पुलिस प्राथमिक दर्ज कर घटना की पड़ताल कर रही है। - देवघर प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल मैच का आयोजन
आरमित्रा प्लस टू ने 2-0 से जीत हासिल कर कप पर जमाया कब्जा - विजेता एवं उपजिवेता टीमों को किया गया पुरस्कृत
देवघर/नगर संवाददाता। बुधवार को स्थानीय आर मित्रा प्लस टू विद्यालय परिसर मैदान में देवघर प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच अंडर-17 बालिका वर्ग केजीबीए देवघर व मातृ मंदिर प्लस टू देवघर के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में 11 टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें अंडर-15 बालक वर्ग में दो टीम अंडर-17 बालिका वर्ग में तीन टीम व अंडर-17 बालक वर्ग में छह टीम ने भाग लिया। अंडर-15 बालक वर्ग का फाइनल मैच आर मित्रा प्लस टू विद्यालय व गोवर्द्धन साहित्य के बीच खेला गया। जिसमें आरमित्रा प्लस टू ने 2-0 से जीत हासिल कर कप पर कब्जा जमाया। वहीं 17 बालिका वर्ग का फाइनल मैच केजीबीए देवघर व संत मेरी बालिका विद्यालय देवघर के बीच खेला गया। जिसमें संत मेरी की टीम ने 3-0 से जीत हासिल किया। अंडर 17 बालक वर्ग के मैच आरके प्लस टु विद्यालय कोयरीडीह व आर एल सर्राफ विद्यालय टीम के बीच खेला गया। जिसमें आरएल सर्राफ की टीम विजय रही। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमंदा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रमेश झा, आरमित्रा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, खेल प्रभारी मो शाहिद शेख, शारीरिक शिक्षक निर्मल वर्मा, श्याम मिलन, मौर्या हररिदास कुमार, मणिभूषण ठाकुर, निर्मलेंदू गायन, संतोष कुमार पटेल, राकेश रंजन, मयूरी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।