स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों का ईलाज करते चिकित्सक
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर अनुमंडल के करौं प्रखंड क्षेत्र मे इस कड़ाके की ठंड से लोगों का जीना माहौल कर दिया है। इधर दूसरी ओर रोजाना काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। रोजाना लोग सर्दी, बुखार, खांसी आदि के मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
गुरुवार को भी काफी संख्या में करौं से सटे सारठ एवं करमाटांड़ प्रखंड के लोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। डॉक्टर राकेश कुमार सिंह द्वारा काफी संख्या में बुखार, सर्दी, खांसी से पीड़ित लोगों को इलाज किया। उन्होंने इलाज के साथ ठंड से बचने की सलाह दी।
ज्वाटभंगा और कपसा में हुआ सहायिका का चयन
पालोजोरी/संवाददाता। समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर गुरूवार को ग्राम पंचायत कुंजबोना के ज्वाटभंगा और कपसा आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयन के लिए आमसभा बुलाई गई। चयन समिति के अध्यक्ष प्रभारी सीडीपीओ अमीर हमजा, मुखिया लालकिशोर सोरेन सहित अन्य सदस्यों की आयोजित आमसभा में मौजूदगी में ज्वाटभंगा में शीला बास्की और कपसा में गुड़िया कुमारी का चयन सहायिका के रूप में हुआ। दोनों को चयन के बाद औपबंधिक चयन पत्र भी दिया गया।
बाजार जाने की बात कहकर निकली युवती रहस्यमय ढंग से लापता
मधुपुर/संवाददाता। शहर के मदीना मोहल्ला स्थित न्यू मस्जिद के समीप निवासी 21 वर्षीय आफिया परवीन विगत छह जनवरी से रहस्यमय ढंग से लापता है। लापता युवती के पिता मोहम्मद असलम ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। उसने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री विगत छह जनवरी की शाम बाजार जाने की बात कह कर घर से निकली थी लेकिन आज तक वापस नही लौटी है। काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजस्व कार्योर्ं के त्वरित निष्पादन को ले होगा शिविर का आयोजन
सारठ/संवाददाता। सारठ के अंचल अधिकारी कृष्ण चंद्र सिंह मुंडा ने अपने कार्यालय के ज्ञापांक 16 के तहत पत्र जारी कर सभी संबंधित वरीय पदाधिकारियों, राजस्व उपनिरीक्षक और संबंधित पंचायत के प्रज्ञा केन्द्र के संचालक को राजस्व से संबंधित शिविर के आयोजन को लेकर पत्र पे्रषित कर जानकारी उपलब्ध करायी है। अंचल अधिकारी श्री मुडा ने बताया कि सारठ अंचल के अंतर्गत हल्कावार कैंप/शिविर का आयोजन निमांकित पंचायतों के अलग-अलग तिथियों के अनुसार किया जाना निर्धारित है। जिसमें दाखिल खारिज/नामांतरण से संबंधित मामले, खतियानी रैयत के उत्तराधिकारियों एवं आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल खारिज, भू-लगान रसीद से सम्बन्धित व जाति/आवासीय/आय मामले का निष्पादन किया जाना ह ेै।सारठ अंचल के सभी पंचायतों के हल्कावार हल्का मुख्यालय या पंचायत भवन में आयोजित किये जायेंगे। जो क्रमश: हल्का 01 एवं हल्का 03 के हल्का राजस्व उपनिरीक्षक इंजोय होरो द्वारा हल्का मुख्यालय/पंचायत भवन पथरड्डा में 10 जनवरी 2025 एवं 15 जनवरी 2025, बोचबांध में 16 जनवरी एवं 22 जनवरी 2025 को, बसहाटांड़ में 24 जनवरी एवं 29 जनवरी 2025 को, कैरावॉक में 30 जनवरी एवं 5 फरवरी 2025 को, अलुवारा में 6 फरवरी एवं 13 फरवरी को निर्धारित है।राजस्व उपनिरीक्षक त्रिलोेचन पासवान द्वारा नवादा में 10 जनवरी एवं 15 जनवरी को, बभनगामा में 16 जनवरी एवं 22 जनवरी को, आराजोरी में 24 जनवरी एवं 29 जनवरी को, फुलचूवां में 30 जनवरी एवं 5 फरवरी को, सधरिया में 6 फरवरी एवं 13 फरवरी को डिण्डाकोली में 14 फरवरी एवं 19 फरवरी को निर्धारित है। राजस्व उपनिरीक्षक भानू शर्मा द्वारा सबैजोर में 10 जनवरी, 15 जनवरी एवं 16 जनवरी को, बगडबरा में 22 जनवरी, 24 जनवरी एवं 29 जनवरी 2025 को, झिलुवा में 30 जनवरी , 5 फरवरी , 6 फरवरी को निर्धारित है। राजस्व उपनिरीक्षक रंजीत कुमार झा द्वारा सारठ व कैचुवावॉक में 10 जनवरी, 15 जनवरी एवं 16 जनवरी को, जमुवासोल में 22 जनवरी, 24 जनवरी एवं 29 जनवरी को, डिण्डाकोली में 30 जनवरी, 5 फरवरी एवं 6 फरवरी को निर्धारित है। राजस्व उपनिरीक्षक जगदीश उरांव द्वारा बड़बाद में 10 जनवरी एवं 15 जनवरी को, शिमला में 16 जनवरी एवं 22 जनवरी को, कुकराहा में 24 जनवरी एवं 29 जनवरी को, लगवां में 30 जनवरी एवं 5 फरवरी को, दुमदुमी में 6 फरवरी एवं 13 फरवरी को, ठाढ़ी में 14 फरवरी एवं 19 फरवरी को निर्धारित है।राजस्व उपनिरीक्षक सह प्र0भ0अ0नि0 अक्षय कुमार द्वारा पलमा में 10 जनवरी एवं 15 जनवरी को, चितरा में 16 जनवरी एवं 22 जनवरी को, मंझलाडीह में 24 जनवरी एवं 29 जनवरी को, कुकराहा में 30 जनवरी एवं 5 फरवरी को, आसनबनी में 6 फरवरी एवं 13 फरवरी को तथा ठाढ़ी में 14 फरवरी एवं 19 फरवरी को निर्धारित किया गया है। जिसमें सभी राजस्व उपनिरीक्षक और पंचायतों के प्रज्ञा केन्द्र के संचालक को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।
लापता दिव्यांग दोनों बहनें सकुशल लौटी, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
मधुपुर/संवाददाता। विगत 30 दिसंबर से मधुपुर थाना क्षेत्र के बडा नारायणपुर पंचायत के दुर्गापुर गांव की लापता दिव्यांग दो सगी बहनें गुरुवार को सकशुल लौट आयी। सूचना पर पुलिस ने मधुपुर रेलवे स्टेशन से दोनो बहनो को बरामद कर लिया। कागजी कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों बहनों के पिता मंसूर शेख को सौंप दिया। पुत्री के सकुशल बरामदी से परिजनों में खुशी का माहौल है। बहनों ने इशारों मंे बताया कि वह भटक कर चली गई थी।
क्या है पूरा मामला : लापता बच्चियों के पिता मंसुर शेख ने मधुपुर थाना में लिखित आवेदन देकर घटना का जानकारी दी थी। उसने पुलिस को बताया कि उनके दोनों पुत्री मूक बधिर है और नाबालिग भी है। बताया कि विगत 30 दिसंबर को दोनों बहनंे मधुपुर बाजार गई थी। हमलोग किसी काम से देवघर गए थे। शाम को घर पहुंचा तो पता चला कि उनकी बेटियां घर वापस नहंी लौटी है। काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ पता नही ंचला। पिता ने पुलिस ने बेटियों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी थी। बेटियों के वापस आ जाने पर परिजनों में खुशी है।
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिलाओं ने फातिमा शेख का मनाया जन्मदिन
मोहनपुर। संवाददाता। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष चमेली देवी की अध्यक्षता में गुरुवार को मोहनपुर प्रखंड के विवाह भवन में पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख का 124वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भाकपा माले नेत्री सह जिला परिषद सदस्य गीत मंडल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले एवं फातिमा शेख भारत की पहली महिला शिक्षिका बनी और लड़कियों के लिए विद्यालय खोली। इन्हीं दो बहनों का दिन है कि भारत में लड़कियों के लिए शैक्षणिक संस्थान खोलने के लिए कानून बनाया गया। उसके बाद देश की राष्ट्रपति महिला है। शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराया जाता है। सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को नहीं दी जाती है। मौके पर मीनू देवी, मुनी देवी चिंता देवी, देवकी देवी, मीरा देवी, रिंकू देवी, पुष्पा देवी, रांथी देवी, कविता देवी, सुनीता देवी समेत दर्जनों से अधिक महिला कार्यक्रम में शामिल थी।
विद्यालय प्रबंधन समिति चुनाव में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष व संयोजिका
चितरा/संवाददाता। राजकीयकृत मध्य विद्यालय चितरा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिग्घी में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस अवसर चितरा मध्य विद्यालय में मुखिया सुमन देवी की अध्यक्षता में चुनाव हुआ। इस मौके पर पर्यवेक्षक सत्येंद्र स्वरूप व जितेंद्र कुमार राय के देखरेख में एवं प्रभारी प्रधानाचार्य अशोक कुमार पांडेय तथा ग्रामीणों के उपस्थिति में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराया गया। इस दौरान दिलीप कुमार मेहता अध्यक्ष पद के लिए व संयोजिका सह उपाध्यक्ष पद के लिए सीता देवी निर्विरोध चुने गए। वहीं सुनील रजक, मुन्ना कुमार राय, मनोज राय, अनिल राजवंशी, राजकुमार रजक, अनीता देवी, कुमकुम देवी, अनीता देवी, पारो देवी व आशा देवी को समिति सदस्य में शामिल किया गया। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक, सहायक अध्यापक संजय कुमार, चंदन महतो, प्रकाश रजक, ग्रामीण सोनू यादव, अमित राजवंशी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर थाना क्षेत्र के दिग्घी गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिग्घी में पर्यवेक्षक शिवानंद ओझा व प्रधानाध्यापक रामदेव मंडल के देखरेख में विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से बबलू कुमार महतो को अध्यक्ष, नीतू देवी को उपाध्यक्ष एवं गुड्डी देवी को संयोजिका पद के लिए चुना गया। वहीं रीता देवी, नागेंद्र महतो, सरोज महतो, रंजू देवी, गीता देवी, उषा देवी, महादेव किस्कू, शैलेश कुमार महतो व गोखुल महतो को प्रबंधन समिति सदस्य बनाया गया। मौके दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। प्रखंड के स्थानीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में गुरूवार को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमंदा कुमारी के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि विनोद कुमार ने कहा कि पूर्व बीइइओ जब योगदान किया और जब सेवानिवृत हुए। इन समय में काफी बदलाव देखने को मिले होंगे। आज हम टेक्नोलॉजी की दुनिया में जी रहे है। सभी कार्य डिजिटल होने के साथ-साथ फास्ट हो गया है। बीडीओ नीलम कुमारी ने कहा कि नौकरी में लोगों को एक दिन सेवानिवृत होना ही पड़ता है लेकिन उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रह जाते है। वहीं सेवानिवृत बीइइओ अमंदा कुमारी ने कहा कि ये विदाई समारोह नही बल्कि उत्सव समारोह है। जो कार्य मुझे अपने कार्यकाल में करना था वह मैने बखूबी किया। अंचलाधिकारी संजय कुमार ने भी समारोह को संबोधित किया। मंच का संचालन शिक्षक शैलेश ठाकुर ने किया। मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल, सीआरपी प्रदीप कुमार राय, शिक्षक प्रदीप कुमार, नरेन्द्र झा, श्यामसुन्दर यादव, चन्द्रमा सिंह, जर्नांधन हांसदा, पंकज कुमार राय, सुषमा कुमारी, अमर कुमार आदि के अलावा दर्जनों की संख्या में शिक्षक व बीआरसी कर्मी मौजूद थे।
भाजपा ने दर्जनों गांवों में चलाया सदस्यता अभियान
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित पार्टी की सदस्यता अभियान में गति बढ़ाने हेतु प्रदेश से नियुक्त प्रभारी बलराम पोद्दार के संचालन में गुरुवार को प्रखंड के दर्जनों गांवों में सदस्यता अभियान चलाया। जिसमें दर्जनों लोगों को भारतीय जनता पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता ग्रहण कराया गया। मौके पर प्रखंड संयोजक रामनारायण राय, कामेश्वर साह, मुरली ठाकुर मौजूद थे। इस दौरान बूथ अध्यक्षों को अपने-अपने बूथों में घर-घर जाकर 200 सदस्य बनाने की अपील की गयी।
ब्रह्मोतरा ने 45 रन से खरबरिया को हराया
सोनारायठाढ़ी/संवाददाता। एनवाईसी क्लब द्वारा प्रखंड के जरका टू पंचायत बसमत्ता गांव के मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच खेला गया। जिसका उद्घाटन टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि सह जिला परिषद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद अख्तर हुसैन ने किया। उद्घाटन मैच ब्रहमोतरा बनाम खरबरिया के बीच खेला गया। ब्रहमोतरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 111 रन बनाए। वहीं जवाबी में खरबरिया ने 66 रन में ऑल आउट हो गयी। टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका रफीक व रियाज अंसारी ने निभायी। वही कमेंट्री सलमान ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि मोहम्मद अख्तर हुसैन ने कहा की कि मैदान में टूर्नामेंट हो रहा है उसी मैदान में मैं कभी खेला करता था। आज टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि होने पर बहुत गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। आगे उन्होने कहा कि हमारे यहां के लोग इसी तरह पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी रुचि लें और यहां के अभिभावक अपने बच्चों को खेल के लिए भी प्रेरित करें। मौके पर काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।
त्रिकुट पहाड़ में खोये हुए सैलानी को पुलिस ने खोज निकाला
- परिजनों से मिलते ही दिखी खुशी
मोहनपुर। संवाददाता। मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिकुट पहाड़ में गुरुवार को पश्चिम बंगाल से आया एक सैलानी खो गया था। पुलिस ने खोये हुए 45 वर्षीय बलराम विश्वास को खोजकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस बाबत में बताया जाता है कि देवघर -बासुकीनाथ पूजा करने के बाद अपने परिवार के साथ त्रिकुट पहाड़ घूमने के दौरान परिवार से बलराम विश्वास खो गया। परिवार वालों द्वारा काफी खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चला। इसकी जानकारी मोहनपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दलबल के साथ थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार त्रिकुट पहाड़ पहुंचे। वही अपने सहयोगों द्वारा खोजबीन कर बलराम विश्वास को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं बलराम परिवार से मिलकर काफी खुश हुआ और पुलिस के प्रयास की प्रशंसा की।
शिविर में गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
मधुपुर/संवाददाता। अनुमंडल के करौं स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन की गयी। शिविर मे महिलाओं का हीमोग्लोबिन, वजन, बीपी, शुगर, एचआईवी जाँच कराकर आवश्यक दवा दी गयी। ज्ञात हो कि यह कार्यक्रम माह के प्रत्येक 9 तारीख को आयोजित की जाती है। जिसमें विशेष कर चिकित्सक द्वारा सभी महिला को जांच की जानी है। पांच उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला का पहचान किया गया। जिसे समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाने हेतु सहिया को आदेश दिया गया। मौके पर गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ-साथ उचित सलाह दी गयी। समाचार लिखे जाने तक कुल 51 महिलाओं की जांच हुई थी। मौके पर डॉ राकेश सिंह, संजय पाठक, प्रखंड डाटा मैनेजर अमित कुमार, नीलम लकड़ा, प्रेमलता सोरेन, मोनिका मिंज, प्रेमिता मुर्मू, संतोसीला मरांडी, अंजू कुमारी, नमिता कुमारी, प्रीति किरण, ललिता कुमारी, मंतोष मिर्धा, मनोरंजन राय, उत्पल सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
सीएचसी में मातृत्व जांच शिविर का आयोजन
सारवां/संवाददाता। सारवां सीएचसी में पीएम मातृत्व सुरक्षा जननी कार्यक्रम के तत्वावधान में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके सिन्हा द्वारा मातृत्व जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ देवानंद तिवारी, डॉ सुबोध कुमार वर्मा, डॉ जैकी शेखर द्वारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों से सहियाओं द्वारा लाये गये गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। मौके पर उन लोगों को हर माह हेमोग्लोबीन जांच कराने, 10 ग्राम से उपर हीमोग्लोबीन रखने, प्रोटीनयुक्त पोषाहार लेने के साथ चिकित्सक के सलाह पर दवा का सेवन करने, आयरन की गोली लेने का सलाह दी गयी। प्रभारी ने कहा 110 महिलाओं ने शिविर में मातृत्व जांच कराया। इस अवसर पर मलेरिया निरीक्षक मनोज पांडे, एलटी उदयनारायण झा, कामदेव, राजू, प्रभाकर पत्रलेख, अजीत सिंह, गोपी सिंह, मुन्ना सिंह, संतोष पत्रलेख के साथ सहियाओं ने जांच में अहम योगदान दिया।