देवघर/वरीय संवाददाता। देश के यशस्वी संगीत निर्देशक मदन मोहन कोहली की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन 14 जुलाई 1975 को उनकी मृत्यु हुई थी। मौके पर स्थानीय विवेकानंद शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह देव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मदन मोहन हिन्दी फ़ल्मिों के एक प्रसिद्ध संगीतकार थे। अपनी युवावस्था में वे एक सैनिक थे। बाद में संगीत के प्रति अपने झुकाव के कारण ऑल इंडिया रेडियो से जुड़ गए। तलत महमूद तथा लता मंगेशकर से उन्होंने कई यादगार गज़लें गंवाईं, जिनमें “आपकी नजरों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे” जैसे गीत शामिल हैं। मदन मोहन 1950, 1960 और 1970 के दशक में बॉलीवुड फ़ल्मि संगीत के ख्याति प्राप्त निर्देशक थे। उनका जन्म 25 जून 1924 बगदाद, इराक में हुआ था। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण मदन मोहन भी फिल्मों में काम कर बड़ा नाम करना चाहते थे लेकिन अपने पिता के कहने पर उन्होंने सेना में भर्ती होने का फैसला ले लिया और देहरादून में नौकरी शुरू कर दी। बाद में वे नौकरी छोड़ लखनऊ आ गये। लखनऊ में मदन मोहन आकाशवाणी के लिये काम करने लगे। अपने सपनों को नया रूप देने के लिये वे लखनऊ से मुंबई आ गये। मुंबई आने के बाद मदन मोहन की मुलाकात एस. डी. बर्मन, श्याम सुंदर और सी. रामचंद्र जैसे प्रसिद्ध संगीतकारों से हुई और वह उनके सहायक के तौर पर काम करने लगे। बतौर संगीतकार वर्ष 1950 में प्रदर्शित फिल्म आंखें के जरिये वे फ़ल्मि इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने में सफल हुए। वर्ष 1965 में प्रदर्शित फिल्म हकीकत में मोहम्मद रफी की आवाज में उनके संगीत से सजा यह गीत ‘कर चले हम फिदा जानों तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’…आज भी श्रोताओं में देशभक्ति के जज्बे को बुलंद कर देता है। आंखों को नम कर देने वाला ऐसा संगीत मदन मोहन ही दे सकते थे। वर्ष 1970 में प्रदर्शित फ़ल्मि दस्तक के लिये वे सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किये गये। उन्होंने अपने ढ़ाई दशक लंबे सिने कैरियर में लगभग 100 फिल्मों के लिये संगीत दिया। अपनी मधुर संगीत लहरियों से श्रोताओं के दिल में ख़ास जगह बना लेने वाले मदन मोहन 14 जुलाई 1975 को इस दुनिया से जुदा हो गए। उनकी मौत के बाद वर्ष 1975 में ही मदन मोहन की ‘मौसम’ और ‘लैला मजनू’ जैसी फ़ल्मिें प्रदर्शित हुई जिनके संगीत का जादू आज भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करता है।
संप चैंबर ने श्रावणी मेला में स्थायी व्यापार के हो रहे नुकसान पर जताई चिंता
- बैठक में लिया उपायुक्त से जल्द मिलने का निर्णय
देवघर/नगर संवाददाता। संताल परगना चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, देवघर के कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में सभी सदस्यों ने पिछले कुछ वर्षों से श्रावणी मेला में देवघर के स्थानीय और स्थायी व्यापार को लगातार हो रहे नुकसान पर गंभीर चिंता व्यक्त किया। होटल व्यवसाय श्रद्धालुओं और यात्रियों की आस जोहती रह जाती है। सदस्यों की एक राय थी कि छोटी गाड़ियों का शहर में प्रवेश निषेध होने तथा तीर्थ यात्रियों की गाड़ियों का भी शहर से काफी दूर अस्थाई स्टैंड बनाने के कारण लगातार देवघर की स्थानीय बाजार व्यवस्था कमजोर होता जा रहा है। इससे देवघर के स्थानीय दुकानदार, होटल, पेड़ा व्यवसायी, सभी छोटे और फुटकर विक्रेता सहित तीर्थ पुरोहित भी प्रभावित हो रहे हैं। मेला पूरी तरह किसी खास क्षेत्र और शहर से बाहर खिसकती जा रही है। श्रावणी मेला में स्थानीय बाजार की रौनक खत्म होती जा रही है। ऐसे में चैंबर ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि श्रावणी मेला की व्यवस्था और परिवर्तित की जा सकने वाली ट्रैफिक व्यवस्था के संबंध में विभिन्न सुझावों के साथ उपायुक्त देवघर के साथ एक बैठक किया जाए। उन्हें बेहतर और व्यापार उन्मुख सुझावों से आवश्यक परिवर्तन करने को राजी किया जाए।
इसके साथ ही एलपीसी से संबंधित कुछ समस्याओं, रेंट एग्रीमेंट के लिए भी एलपीसी मांगे जाने आदि समस्याओं पर भी उपायुक्त से बात करने का निर्णय लिया गया।
वहीं सभी प्रखंडों में एक साथ भूमि संबंधित कार्यों जैसे पंजी 2 एवं ऑनलाइन इंट्री में शुद्धिकरण, लगान रसीद, म्यूटेशन आदि के लिए 8 से 20 जुलाई तक विशेष कैंप लगाने के लिए उपायुक्त के निर्णय की सराहना की गई तथा उन्हें साधुवाद दिया। साथ ही अनुरोध किया कि भू लगान रसीद कटाने की ऑनलाइन व्यवस्था को पूरी तरह लागू किया जाए ताकि पहले की तरह ही लोग घर बैठे ऑनलाइन लगान जमा कर सके। तकनीकी कारणों से जिन मौजों का भू लगान और म्यूटेशन नहीं हो रहा है, उसे भी ठीक करने की दिशा में आवश्यक पहल किया जाय। चैंबर अध्यक्ष आलोक मल्लिक ने व्यापारी वर्ग और आम लोगों से अपील किया है कि वे कैंप में आकर अपने भूमि संबंधी कार्य अवश्य करवा लें। उन्होंने व्यापारियों से यह भी कहा कि अगर उन्हें कैंप में काम होने में कोई समस्या आ रही हो तो चैंबर कार्यकारिणी को अवगत कराएं, हमलोग स्वयं कैंप में मौजूद रहकर सहयोग करेंगे।
चैंबर अध्यक्ष आलोक मल्लिक की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की नियमित मासिक बैठक में महासचिव रितेश टिबरेवाल, उपाध्यक्ष जितेश राजपाल एवं पीयूष जायसवाल, संयुक्त सचिव पंकज सुल्तानियां, कोषाध्यक्ष प्रिंस सिंघल, पूर्व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य संजय मालवीय, संजय बंका, उमेश राजपाल, लक्ष्मण पटेल, महेश कुमार लाठ उपस्थित थे।
जाते-जाते जरमुंडी विस में विकास का डंका बजा गये पूर्व कृषि
- देवघर से सबसे अधिक 74 तालाब का हुआ निर्माण
- समर्थक व कार्यकर्ता तीसरी बार बादल को विस भेजने की तैयारी में
देवघर/नगर संवाददाता। सूबे के पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भले ही मंत्री पद से हटा दिए गए हैं। लेकिन उनका विकास और किसानों, पशुपालकों के हित में किया गया कार्य आज भी जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र को मंत्री का क्षेत्र होने का एहसास करा रहा है। झारखंड विधानसभा चुनाव में अब चंद माह ही शेष है। ऐसे में मंत्रीमंडल से बादल को बाहर किए जाने से उनके समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है। जिसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले समय में भुगतना पड़ सकता है। इस सबके बीच बादल के विकास का रफ्तार रूकने का नाम नहीं ले रहा है और उनके समर्थक व कार्यकर्ताओं का जोश हाई है और बादल को तीसरी बार विधानसभा भेजने का संकल्प ले ग्रामीणों को जोड़ने के साथ जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र का इतिहास बदलने में लगे हुए हैं। बता दें कि अब तक जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन किसी प्रत्याशी ने विजयश्री का माला नहीं पहना है। इसी सिलसिले में शनिवार को पूर्व मंत्री सह जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बादल के भागीरथी प्रयास से देवघर जिले के सारवां प्रखंड के रक्ती व दोंदिया पंचायत में किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए मछली जीरा का वितरण किया गया। साथ ही जाते जाते बादल ने अपनी कलम की धार दिखा गए। जिससे कृषि विभाग के माध्यम से क्रियान्वयन होने वाले योजना के तहत राज्य में सबसे अधिक तालाब का निर्माण की सौगात संथालपरगना के देवघर व दुमका को मिला है। देवघर जिले में सबसे अधिक 74 व दुमका को 73 तालाब निर्माण कार्य किया जाएगा। जरमुंडी विस के सारवां, सोनारायठाढ़ी व जरमुंडी में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत चार बकरी व एक बकरा, गौ पालन के लिए गाय का वितरण, मछली जीरा का वितरण, किसानों के बीच पंप सेट, ट्रैक्टर सहित सिंचाई उपकरणों का वितरण, सड़क व रोड़ निर्माण कार्य संचालित हो रहा है। बता दें कि जरमुंडी विधायक बादल के निर्देश पर किसानों को टीम बादल लाभ पहुंचा रही है। समर्थकों का कहना है कि किसानों की आय में वृद्धि को लेकर विधायक मद से कई योजना संचालित है। सारवां में पांच हजार बकरा बकरी का वितरण किया जा रहा है। मछली जीरा वितरण के मौके पर टीम बादल के सदस्य शाहबाज हुसैन, लालू यादव, मनीष कुमार मिश्रा, रज्जाउद्दीन अंसारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
लाभुकों के बीच ब्रायलर चूचा, दाना व सामग्री का वितरण : वहीं दूसरी ओर पूर्व मंत्री कृषि एवं पशुपालन सह विधायक जरमुंडी बादल पत्रलेख के निर्देशानुसार रविवार को सोनारायठाढ़ी प्रखंड के मगडीहा स्कूल मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर ब्रायलर चूचा, दाना व सामग्री का वितरण किया गया। इस योजना का लाभ पाने वाले लाभुक में सुनीता मुर्मू, राकेश सोरेन, महादेव किस्कू, मनोज कुमार मंडल, परमेश्वर हेंब्रम, मिथुन कुमार, सहाबुद्दीन अंसारी, भोला सोरेन, प्रमिला हेंब्रम, बालेश्वर सोरेन सहित अन्य लाभुक शामिल हैं। मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नजाबुल अंसारी, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, जिला परिषद सदस्या सलीमा खातुन, मुखिया शंकर राणा, डॉ बसंती कुमारी, आपूर्तिकर्ता मो असरार, नंदकिशोर यादव, मिथुन दास, राजाउद्दीन अंसारी यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें मुहर्रम : इंस्पेक्टर
- जसीडीह थाना में हुई शांति समिति की बैठक
जसीडीह/संवाददाता। मुहर्रम पर्व को लेकर जसीडीह थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक इंस्पेक्टर सह जसीडीह थाना प्रभारी रवि ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य लोग, मुहर्रम अखाड़ा समितियों के सदस्यों आदि उपस्थित थे। इंस्पेक्टर सह जसीडीह थाना प्रभारी श्री ठाकुर ने 17 जुलाई को जसीडीह थाना क्षेत्र के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मोहर्रम पर्व को लेकर आखाड़ा निकालने, समर एवं रूट आदि की जानकारी उपस्थित लोगों एवं अखाड़ा समितियों के सदस्यों से ली। साथ ही मुहर्रम अखाड़ा के दौरान पूर्व में किसी प्रकार की घटित घटना एवं दुर्घटना आदि की भी चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। जिस पर लोगों ने अवगत कराते हुए कहा कि आज तक किसी भी प्रकार की न तो घटना या दुर्घटना नहीं घटी है। साथ ही आज तक भाई-चारे के बीच मुहर्रम पर्व संपन्न होता आया है। वहीं इंस्पेक्टर सह जसीडीह थाना प्रभारी श्री ठाकुर ने लोगों से अनुरोध कर कहा कि मुहर्रम पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। अगर पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा किसी भी प्रकार की विध्न बाधा उत्पन्न करने की कोशिश करे तो जसीडीह थाना को अवगत करायें। ताकि ससमय वैसे व्यक्तियों आदि पर कार्रवाई की जा सके। साथ ही अखाड़ा समाप्त होते थाना को अवगत करायेंगे। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार तिवारी,राम बच्चन सिंह, महेंद्र बैठा, दिनेश कुमार राय, आर होनहंगा, पुलिस कर्मी गंगा कुमार, जानकी पासवान, मुखिया ललन राय, भागीरथ पंडित, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव, पूर्व मुखिया संजू मूर्मू, रीता राज, पूर्व वार्ड पार्षद राजेन्द्र दास, हरि किशोर सिंह, बाबुल सिन्हा, ललन दूबे, द्वारिका यादव, बिकेश सिंह, अर्जुन यादव, तयैब अंसारी, मो समीम, मो अख्तर, मो आजाद, महफूज अंसारी, मो मकसूद, मो शरीफ, मिस्टर अंसारी, मो शहजादा, अभिषेक कुमार सिंह, सुजीत कुमार राय, रणबीर कुमार, अलाउद्दीन मियां आदि उपस्थित थे।
मतदाता पहचान पत्र मंे गड़बड़ी की शिकायत लेकर मंत्री के पास पहुंची पूर्व पार्षद
मधुपुर/संवाददाता। शनिवार को नगर परिषद सभागार में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक समापन के बाद नगर परिषद की पूर्व वार्ड पार्षद शबाना परवीन ने मतदाता पहचान पत्र में गड़बड़ी की शिकायत लेकर मंत्री हफीजुल और उपायुक्त विशाल सागर के पास पहुंची। पूर्व पार्षद शबाना ने कहा कि मतदाता पहचान पत्र में नाम किसी और का तस्वीर किसी और की, लड़की की तस्वीर के स्थान पर लड़के का तस्वीर लगा है। कई पहचान पत्र मंे पता व जन्म तिथि दर्ज ही नहीं है। मतदाता पहचान पत्र में वोटरों के विवरणी में इस तरह की गड़बड़ी आए दिन देखने को मिल रही है। सुधार करवाने के बाद भी गड़बड़ी पाई जा रही है। इसका प्रभाव सब से ज्यादा स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। जब तक सुधार होता है तब तक आवेदन भरने की तिथि खत्म हो जाती है। बीएलओ द्वारा सही आवेदन भेजने के बाद भी पहचान पत्रों में गलती क्यों होती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री हफीजुल और उपायुक्त ने गड़बड़ी में सुधार का आश्वासन दिया।
विहिप सेवा विभाग का पहला महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ
- यह प्रशिक्षण केंद्र संताल परगना का प्रथम प्रशिक्षण केंद्र है : डॉ. राजीव पांडेय
देवघर/नगर संवाददाता। रविवार को विश्व हिन्दू परिषद् सेवा विभाग देवघर द्वारा स्थानीय बैजनाथपुर गांधीनगर मुहल्ला में महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन विहिप जिला अध्यक्ष डॉ राजीव पांडेय, उनकी धर्मपत्नी डॉ किरण पांडेय और प्रांत सह मंत्री रामनरेश सिंह द्वारा किया गया। सेवा विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण केंद्र का मुख्य उद्देश्य समाज के दलित वंचित मातृशक्ति दुर्गा शक्ति को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त कर वे स्वयं जीविकोपार्जन के लिए सक्षम हो सकती हैं। विहिप जिला अध्यक्ष ने संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण केंद्र संताल परगना का प्रथम प्रशिक्षण केंद्र है, जो देवघर जिला विश्व हिन्दू परिषद् के लिए गौरव की बात है। इस प्रशिक्षण केंद्र के बाद जिला के कुछ अन्य जरूरतमंद क्षेत्र का चयन कर प्रशिक्षण केंद्र चलाने की योजना है। विहिप जिला मंत्री ने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र में समाज की मातृशक्ति दुर्गा शक्ति बहाने नि:शुल्क प्रशिक्षण लेकर अपने को आत्मनिर्भर बनाने मे सक्षम होगी। सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का देख रेख और नियंत्रण जिला सेवा प्रमुख के द्वारा किया जायेगा। प्रशिक्षण केंद्र का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण केंद्र का देखरेख नगर दुर्गावाहनी की संयोजिका रीता दीदी के देखरेख में संचालित होगा। मौके पर विहिप जिला अध्यक्ष डॉ राजीव पाण्डेय, डा किरण पाण्डेय, जिला मंत्री बिक्रम सिंह, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, जिला समरसता प्रमुख अशोक चौधरी, जिला गौ रक्षा प्रमुख संजय देव, सहसंयोजक अंजनी गौरव सिंह, राजकुमार बरनवाल, संतोष डे, पंकज कुमार शर्मा, रीता देवी सहित अन्य मातृशक्ति दुर्गा शक्ति और संगठन से जुड़े सदस्य तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
18 जुलाई से पहले पूर्ण करें श्रावणी मेले की तैयारी : उपायुक्त
- उपायुक्त एवं एसपी ने किया रुट लाइन का निरीक्षण
देवघर/वरीय संवाददाता। राजकीय श्रावणी मेला, 2024 को लेकर चल रही विभिन्न तैयारियों के अलावा श्रद्धालुओं के सुगम व सुलभ जलार्पण को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर एवं एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने रविार को विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने जलसार पार्क से पैदल निरीक्षण करते हुए बीएड कॉलेज, तिवारी चौक, शिवराम झा चौक, बरमसिया चौक, कालीबाड़ी मोड़, नंदन पहाड़, नंदन पहाड़ सर्किल अंतर्गत चल रहे विभिन्न विभागों के कार्यों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों, कार्यपालक अभियंता व एजेंसी को चल रहे कार्यों को 18 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने रुटलाइन निरीक्षण क्रम में नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि रुटलाइन के साथ-साथ इसके आसपास भी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाय। साथ ही रुटलाइन में अतिक्रमण, साफ-सफाई के अलावा विद्युत खंभों, ट्रांसफार्मर को इंसुलेटर से ढ़कने का निर्देश संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया। आगे रुटलाइन में अवैध पार्किंग करने वालो को चिह्नित करते हुए कारवाई करने का निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिया। साथ ही रुटलाइन में शौचालय, शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा पथ में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बने शेडों को पूर्ण रूप से तय समय में दुरूस्त करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया। इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, गोपनीय प्रभारी, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी ज़ सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, संबंधित एजेंसी की टीम आदि उपस्थित थे।