जसीडीह/संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा देवघर की शाखा जसीडीह कोयरीडीह इकाई के सौजन्य से कोयरीडीह गांव में रविवार को कायस्थों के इष्ट देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा आदि विधि विधान एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य संतोष पांडेय ने अखिलेश भारतीय कायस्थ महासभा देवघर शाखा की इकाई जसीडीह कोयरीडीह अध्यक्ष बाबुल मंदीलवार के हाथों भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि-विधान से कराया। साथ ही भगवान का प्रिय भोग अदरक और गुड़ के साथ फल-मूल अर्पित किया गया। साथ ही उपस्थित कायस्थ समाज के महिलाओं सहित पुरूषों को प्रसाद एवं भोजन कराया गया। इस दौरान अध्यक्ष बाबुल मंदीलवाल ने कायस्थ समाज की चर्चा कर समाज के सर्वांगीण विकास, शिक्षा आदि पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर लोगों को जोड़कर उच्च शिक्षा में सहयोग करने का संकल्प लेने एवं रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही। तभी हमारे समाज का सर्वांगीण विकास हो पायेगा। साथ ही कई वक्ताओं ने भी कायस्थ समाज के विकास आदि की चर्चा की।इस दौरान पूरे वर्ष का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया और आमदनी को बढ़ाने की याचना की। इस अवसर पर कोयरीडीह, सिमरा आदि गांवों सहित शहरी क्षेत्रों के कायस्थ समाज के परिवार उपस्थित थे। जबकि शाम में भगवान चित्रगुप्त की आरती की आदि गई। श्री मंदीरवाल ने बताया कि प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया जायेगा। मौके पर अर्जुन प्रसाद सिन्हा, संजीव सिन्हा, रोशन सिन्हा, राजू लाल, पिंकू लाल, विक्रम सिन्हा, गुड्डू सिन्हा, नील माधव सिन्हा, तारणी लाल, ललन लाल, छोटू सिन्हा, काली सिन्हा, अध्ययन सुमन, आयुष्मान सुमन, अंजली सिंहा, कोमल सिन्हा, प्रतिमा सिन्हा, रोशन, रित्विक आदि सहित सैकड़ों कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे।
कांग्रेस कार्यालय में हुई महागठबंधन नेताओं की बैठक
- देवघर की जनता बदलाव के मूड में : सुरेश
देवघर/वरीय संवाददाता। देवघर विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान को जीत दिलाने को लेकर कांग्रेस कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में की गई। बैठक में गठबंधन के प्रत्याशी सुरेश पासवान मुख्य रूप से शामिल हुए। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। मौके पर श्री पासवान ने कहा कि देवघर विधानसभा के सम्मानित मतदाताओं ने इस बार भारी मतों से जीत दिलाने का फैसला कर लिया है। बाबा बैद्यनाथ का आशीर्वाद हमें मिला है। हमने देवघर विधानसभा की सेवा और सर्वांगीण विकास यहां का विधायक और मंत्री रहते हुए हर क्षेत्र में किया है। चुनाव हारने के बाद भी आम जनों की समस्याओं में तथा उनके सुख-दुख में खड़ा रहा, उनके हितों की लड़ाई जारी रखी। इस बार देवघर विधानसभा चुनाव को डेढ़ लाख मतों से जीतेगें। जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय ने कहा कि इस बार देवघर विधानसभा में आरपार की लड़ाई है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हमारी गठबंधन की सरकार ने गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं के साथ आम जनों के लिए बेहतर और ऐतिहासिक काम किया है। राहुल गांधी देश में नफरत की माहौल को मिटाकर मोहब्बत और भाईचारे कायम करने की नीति पर काम कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने गठबंधन के प्रत्याशी को पूर्ण आश्वस्त करते हुए कहा कि इस चुनाव को जीतने तथा राज्य में पुन: हेमंत सोरेन की सरकार बनाने के लिए हमारे कार्यकर्ता हर बूथ स्तर पर लड़ाई लड़ेगी और बूथ जीतने के लिए हर प्रयास करेगी।
बैठक में सभी नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की राय लेकर आगे की रणनीति बनाई गई। सभी घटक दलों के साथ कांग्रेस पूरी तत्परता के साथ काम करेगी। बैठक में
प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल, अजय कुमार, अन्नत मिश्र,जिला पदाधिकारी सुधीर देव, जियाउल हसन, रवि गुप्ता, केदार दास, मकसूद आलम, मुकुंद दास, सुजीत झा, रवि केसरी, युवा अध्यक्ष कुमार राज, प्रमिला देवी, शैलेश मालवीय, रवि वर्मा, ओमप्रकाश यादव, बासुकी पंडित, डॉ अनूप, बैलालुद्दीन, मो सिराज, प्रखंड अध्यक्ष नरेश यादव, हेमंत चौधरी, राजीव रंजन उर्फ गुलाब, मीना तुरी, नाहिदा सुल्तान, चमेली देवी, नाज, गणेश दास, राघवेंद्र झा, राजेश वर्णवाल, विकास राउत, आदित्य दूबे, राजा शाहिल, आफताब आलम, अभिषेक दूबे, देवाशीष, प्रद्युम्न रवानी, शैफ दानिश, रजाउल मुस्तफा, राजन, दिवाकर, चंदन कुमार, बदरुद्दीन अंसारी, नारायण यादव, मो नसीम, विकास यादव, राजू तुरी, राजेश चौधरी, आशुतोष पासवान, मनोज मंडल, लालू भोक्ता, दिलीप यादव, सदाशिव राणा, अशोक झा, रामाकांत कुमार, मदन सिंह, इलियास अंसारी, अमरनाथ राय, दशरथ यादव, सुनील रजक, सिकंदर, संजीव कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
बीएलओ के साथ बीडीओ ने की बैठक
सारठ/संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड के सभी बीएलओ के साथ बीडीओ चंदन कुमार सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव को ले बैठक आहूत की गई। जिसमें चुनाव संबंधी जानकारियों के अलावा उन्हें चुनाव से संबंधित जवाबदेही के निर्वहन संबंधी कई टिप्स भी दिये गये। मौके पर बीएलओ संगीता राय, किरण देवी, विद्या रानी, रेणुका देवी, शीला रानी दे, गीता देवी, नीमा मुर्मू, रीना देवी, प्रतिमा सिंह चौधरी, निरज कुमारी समेत अन्य बीएलओ मौजूद थीं।
झामुमो प्रत्याशी हफीजुल ने विभिन्न गांवों का किया दौरा
मधुपुर/संवाददाता। मधुपुर एवं देवीपुर प्रखंड के करणपुरा मोड़ हेरलाटिल्हा सलगाडीह नाड़ासीमर सिरी (मुस्लिम टोला) सिरी (यादव टोला) जितूबहियर छापरीटांड़ दरंगा कमरसाली पुतरजोर घघरवा नैयाडीह जमुवा जगनाडीह बगैरयडीह कुसलीडीह पिपराटोल सुन्दरडीह समेत दर्जनो गांवों का झामुमो प्रत्याशी हफीजुल हसन ने दौरा किया। सर्व प्रथम करणपुरा मोड़ में अमर वीर शहीद सिदो कान्हो की प्रतिमा एवं बाबा भीमराव अंबेदकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों से रूबरू होकर समर्थन मांगा। मौके मंत्री ने कहा कि चुनाव में मतदाताओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना है। उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार में अनगिनत कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर उतारा है। जिसमें मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, बिजली बिल माफी योजना, किसानों के केसीसी ऋण माफी योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले योजना समेत अन्य योजनाओं से ग्रामीणों को सीधे लाभान्वित किया गया है। आने वाले दिनों में फिर से सरकार बनने पर अनेकों कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा। मौके पर तेज नारायण वर्मा, जुलेश मरांडी, विजय यादव, इदरीश अंसारी, नसीम अंसारी, मिथिलेश यादव, अरुण दास, साकिर अंसारी, दिनिस किस्कू, अशोक यादव, अनिल तुरी, सूरज तुरी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।
काली पूजा में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
मधुपुर/संवाददाता। शहर के मीना बाजार स्थित इंदिरा गांधी मैदान में रविवार को काली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एंकर कुमार राजीव एंटरटेनमेंट के तत्वावधान में बोकारो व धनबाद सहित स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। गायिका पूजा प्रियंका व सुरुचि सिंह भोजपुरिया ने राम आयेगे, मेरा भोला है भंडारी जय मां काली, भागर भोला और देव श्री गणेशा भजन गाकर पंडाल में सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। वही छठ पूजा के गीत गाते ही सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। स्थानीय कलाकार मिन्हाज राही ने भी कमेटी के दिवंगत साथियों के नाम ऐ मेरे दोस्त लौट के आजा गीत गाकर उनको श्रद्धांजलि दी। वही प्रीतम झांकी ग्रुप, कोलकाता से आये कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक झांकी प्रस्तुत किया।
विदित है कि विगत 25 वर्षों ने पूजा समिति भव्य काली पूजा का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी समिति द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कर मां काली की पूजा की है। पूजा के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष झूमा मुखर्जी, सचिव कुंज बिहारी मिश्रा, विनोद गोंड, सत्यनारायण रवानी, विकास तिवारी, राहुल जयसवाल, अनूप मिश्रा, अनीश आनंद, नवीन, बंटी हाड़ी, प्रमोद शर्मा, गोलू पासवान, आयुष शाह, रवि चंद्र दास, शुभम सिंह, बिनोद प्रसाद, दीपक मिश्रा, किशोर रजक, मर्चेन्ट, अंकित, रामू हाड़ी, सोनू, गोलू सहित अन्य सदस्य की भूमिका सराहनीय रही।
भाजयुमो की बैठक में कार्यकर्ताओं से गठबंधन सरकार की पोल खोलने की अपील
- विधानसभा प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिए चुनावी टिप्स
देवघर/नगर संवाददाता। विधानसभा चुनाव के सिलसिले में रविवार को भाजयुमो की एक बैठक बाजला चौक स्थित भाजपा के प्रधान चुनाव कार्यालय में जिला अध्यक्ष आशीष दुबे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से देवघर विधानसभा चुनाव प्रभारी सह सहरसा के विधायक आलोक रंजन झा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद हुआ। मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विस प्रभारी सह सहरसा के विधायक डॉ आलोक रंजन, भाजपा प्रत्याशी नारायण दास, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंशाक राज हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर गरजते हुए कार्यकर्ताओं से इस गठबंधन सरकार उखाड़ फेंकने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसके लिए घर घर पहुंच कर मतदाताओं को हेमंत सरकार की नाकामी व झूठे वादे को बता कर पीएम मोदी के किसान सम्मान योजना, महिला सशक्तिकरण, जन धन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देकर झारखंड को बचाने के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाता जागरण अभियान चलाए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कुछ चुनावी टिप्स दिया। बैठक में भाजपा प्रत्याशी नारायण दास, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, जिला महामंत्री अधीरचंद्र भैया, भाजयुमो जिला आशीष दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, डॉ राजीव रंजन सिंह, सौरभ कश्यप, संतोष उपाध्याय, मनीष दुबे, पूष्प राज, अंश देव, बिट्टू पांडेय, धनंजय खवाड़े सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।