प्रथम चरण में 668 मतदान केंद्र पर 231300 मतदाता करेंगे वोट
साहिबगंज। संवाददाता। गांव की सरकार के लिए ज़िले के बोरियो, बरहरवा व पतना प्रखंड में आज चुनाव होगा। प्रथम चरण में 668 मतदान केंद्र पर 231300 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पतना प्रखंड में 163 मतदान केंद्रों पर 716 मतदान कर्मी जिसमें 179 पीठासीन पदाधिकारी, पी-1 179, पी-2 179, पी-3 179, 24 सेक्टर में 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। मतदान के लिए उपयोग की जाने वाली मतपेटिका की संख्या 326 है। वहीं बोरियो प्रखंड में प्रथम चरण के मतदान के लिए 193 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें कुल 1372 मतदान कर्मी जिसमें 386 पीठासीन पदाधिकारी, 343 पी-1, 343 पी-2 एवं 343 पी-3 लगाए गए है। 48 सेक्टर में 48 सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे जबकि इस प्रखंड में 2 जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेंगे। निर्वाचन कार्य में 624 बड़ी मतपेटीका का उपयोग किया जाएगा। जबकि बरहरवा प्रखंड में प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान केंद्रों की संख्या 312 है। जिसमें कुल 1372 मतदान कर्मी लगाए गए है। पीठासीन पदाधिकारी 343 पी-1, 343 पी-2, 343 पी-3 हैं। यहां भी 48 सेक्टर में 48 सेक्टर मजिस्ट्रेट को कार्य पर लगाया गया है और निर्वाचन कार्य में 624 बड़ा मतपेटी उपयोग किया जाएगा।
प्रथम चरण में बरहरवा प्रखंड से कुल 1,10,170 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। जबकि पतना प्रखंड से 52,460 मतदाता एवं बोरियो प्रखंड से 68,670 मतदाता निर्वाचन में अपनी भूमिका निभाएंगे। वहीं बरहरवा प्रखंड से वार्ड सदस्य के 312 पद, मुखिया के 25, पंचायत समिति के सदस्य के 32 एवं जिला परिषद के कुल 3 पद है। जबकि पतना प्रखंड से वार्ड सदस्य के 163, मुखिया के 13, पंचायत समिति सदस्य के 16 एवं जिला परिषद सदस्य के 2 पद है। बोरियो प्रखंड में वार्ड सदस्य के 193, मुखिया के 17, पंचायत समिति सदस्य के 20 एवं जिला परिषद सदस्य के 2 पद हैं। वहीं पदों के अनुसार जिला परिषद के लिए हल्का पीला रंग, पंचायत समिति के सदस्य के लिए हल्का हरा रंग, मुखिया के लिए गुलाबी एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद मतपत्र का उपयोग किया जाएगा।