-स्टेटिक वेब्रिज का किया उद्घाटन
चित्तरंजन/संवाददाता। चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) के महाप्रबंधक सतीश कुमार कश्यप ने शुक्रवार को कारखाना स्थित इलेक्ट्रिक लोको फैब्रिकेशन शॉप का दौरा और निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कश्यप के साथ प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य पर्यवेक्षक तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे। महाप्रबंधक ने संबंधित शॉपों के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बातचीत की और उन्हें लोको फैब्रिकेशन की गुणवत्ता में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। इसके पश्चात कश्यप ने पेंट शॉप के निकट स्टेटिक वेब्रिज का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही मौजूद अधिकारियों की टीम के साथ ब्रिज के कामकाज की समीक्षा की।