देवघर/वरीय संवाददाता। गुरुवार को सिंचाई अतिथि शाला में जदयू की एक बैठक जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कार्तिक कर्म्हे की अध्यक्षता में की गयी। इस अवसर पर बताया गया कि 16 अक्टूबर को रांची में जदयू का महासम्मेलन होने जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह उपस्थित रहेंगे। इसके लिए देवघर जनता दल यू ने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को रांची जाने के लिए 15 अक्टूबर को जसीडीह स्टेशन से दुमका-देवघर इंटरसिटी एक्सप्रेस से जाने के लिए समय पर जसीडीह स्टेशन पहुंचने के लिए दिशा निर्देश जारी किया और रांची के महासम्मेलन में भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आह्वान किया। वही प्रदेश स्तर से सदस्यता अभियान के लिए दिशा-निर्देश पर विचार मंथन किया गया। 15 दिनों के अंदर सभी सक्रिय सदस्य मिलकर 10 हजार प्राथमिक सदस्य बनाने के लिए दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जयंत राम पटेल जिला उपाध्यक्ष, तुलसी पोद्दार, जिला सचिव प्रमोद गांधी, वरीय नेता सुरेश वर्मा, वरीय नेता मिथिलेश मिश्रा, परमेश्वर दास श्रीवास्तव, पुतुल देवी, बैद्यनाथ रजक, मोनिका तिर्की सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिश्वत लेकर ड्यूटी लगाने का आरोप
- उपायुक्त को आवेदन देकर होमगार्ड ने की शिकायत
देवघर/संवाददाता। होमगार्ड के जवान पथरौल थाना क्षेत्र के तंढेरी निवासी मोहनलाल भैया ने उपायुक्त को आवेदन देकर कमान इंचार्ज कंपनी कमांडर पर घूस लेकर ड्यूटी पर लगाने का आरोप में शिकायत की है। कहा है कि गृहरक्षा वाहिनी कार्यालय, देवघर में प्रतिनियुक्त कमान इंचार्ज कंपनी कमांडर महेंद्र हरिजन द्वारा कमान का चार्ज लेने पर घुस लिया जा रहा है। घूस नहीं देने पर ड्यूटी नहीं दिया जाता है। कुछ बोलने पर अपायुक्त से सेवा मुक्त करा देने का धमकी देता है। कहा है कि वह एक गरीब आदमी है। विगत पांच वर्षों से उसे ड्यूटी नहीं दिया है। इस बार कंपनी कमांडर महेंद्र हरिजन के आने से उम्मीद जगा था लेकिन ड्यूटी क्या देना, घूस की राशि को दोगुना कर दिया गया। यहां तक कि श्रावणी मेला ड्यूटी 2022 में 1,000 रुपये घूस की मांग की गयी। घूस नहीं देने पर उसे ड्यूटी से वंचित कर दिया गया। कहा है कि महेंद्र हरिजन द्वारा होमगार्ड जवान का उम्र सीमा बढ़ने के एवज में 10,000 से 50,000 तक घूस लिया जा रहा है और एक वर्ष से पांच वर्ष तक उम्र मिटाकर बढ़ा दिया जाता है क्योंकि होमगार्ड बहाली में सर्टिफिकेट जमा नहीं था। मौखिक लिखा दिया गया था। बाकी सभी पोस्ट में 5,000 से 10,000 तक घूस लिया जाता है। जिसकी वसूली (1) गृहरक्षक किशोर यादव, (2) गृहरक्षक जवाहर सिंह, (3) गृहरक्षक राज कुमार झा, (4) गृहरक्षक अभिमन्यु राव द्वारा किया जाता है। जो जवान देने में असमर्थ रहते हंै उसे ड्यूटी नहीं दिया जाता है।
इलाजरत अज्ञात महिला की मौत
देवघर/संवाददाता। सदर अस्पताल में इलाजरत 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध महिला की मौत गुरुवार को हो गई है। महिला को आठ अक्टूबर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मौत बीमारी की वजह से होने की आशंका व्यक्त की है। बहरहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है।
जलापूर्ति केन्द्र से तार चोरी करते एक चोर धराया
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र स्थित सिंघवा जलापूर्ति केन्द्र से तार की चोरी करते कार्यालय कर्मियों ने खदेड़कर एक चोर को दबोच लिया और उसे नगर पुलिस के हवाले कर दिया। नगर पुलिस पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम मनोज कुमार महथा है चंदाजोरी का रहने वाला है। इसे लेकर नगर थाना में विभाग के कनीय अभियंता अभय कुमार ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि 13 अक्टूबर को सिंघवा स्थित डब्ल्यूटीपी से तार काटकर चोर तार को जला रहे थे। वहां पदस्थपित चौकीदार आनंद कुमार यादव ने उसे देख लिया। उसके उपरांत कार्यरत अन्य कर्मियों के सहयोग खदेड़कर पकड़ लिया। उसके बाद 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। चोर पांच की संख्या में थे। चार भागने में सफल हो गया। जेल गये आरोपी ने बताया कि तार चोरी करने में उसके साथ निखिल कुमार सिंघवा, रोहित कुमार चन्दाजोरी, टेम्पो एवं दो नाबालिग है जो सिंघवा का रहने वाला है। इधर नगर पुलिस फरार अन्य चोरों की पकड़-धकड़ करने में जुट गयी है।