सिविल सर्जन ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
लोगों को जागरूक करने के लिए रैली सहित कई कार्यक्रम के होंगे आयोजन : सिविल सर्जन
गिरिडीह। संवाददाता। जनसंख्या दिवस के मौके पर गुरुवार को गिरिडीह स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। बुधवार को सिविल सर्जन डा. शिवप्रसाद मिश्रा, डीपीएम प्रतिमा कुमारी और महिला चिकित्सक डा. रेखा झा ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी देते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या को लेकर केन्द्र सरकार सहित सभी राज्य की सरकारें चिंतित हैद्व जिसे देखते हुए परिवार नियोजन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सिविल सर्जन कहा कि जनसंख्या नियत्रंण को लेकर जनसख्ंया दिवस के मौके पर गुरुवार को जागरुकता रैली निकाली जाएगीद्व जिसके माध्यम से लोगों को अधिक बच्चों के बजाय सीमित परिवार का फार्मूला अपनाने के लिए जागरूक किया जायेगा। कहा कि जनसंख्या के मामले में झारखंड देश में तीसरे स्थान पर है, जहां प्रजनन दर सबसे अधिक है। ऐसे में भारत सरकार ने जो थीम अपनाया है, उसके अनुसार विकसित भारत की पहचान परिवार नियोजन हर दंपति और किसान के स्लोगन के साथ जन-जन तक अभियान को पहुंचाने का मकसद है। बताया कि चौताडीह मातृत्व शिशु स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जिसमें डीसी नमन प्रियेश लकड़ा सहित कई जनप्रतनिधि भी शामिल होंगे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा
मानव को अपने अधिकारों के लिए होना होगा जागरूक: इरफान
गिरिडीह। संवाददाता। राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट की बैठक बुधवार को गांडेय प्रखंड के पंचायत फुलजोरी में मुखिया मुस्तकीम अंसारी के आवासीय कार्यालय में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता महिला जिला संगठन सचिव रेहाना खातून ने किया और संचालन जिला संगठन सचिव मो मुस्तकीम ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के प्रदेश महासचिव मो. आलम, गिरिडीह जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश कुमार रवानी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि मो आलम ने कहा कि पूरे झारखंड में राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट जन जन तक पहुंचाने का काम झारखंड के सभी जिला अध्यक्षों को जिम्मेवारी दी गई है। मो आलम ने कहा कि जब तक मानव जागरूक नहीं होगा और शिक्षित नहीं होगा। अपने बच्चों को शिक्षित करना होगा, तभी हम अपना हक अधिकार ले पाएंगे। जिला अध्यक्ष इरफान अंसारी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज का जो सपना है, एक-एक मानव को हक अधिकार मिले। उसी को लेकर पूरे गिरिडीह जिला में संगठन को मजबूत किया जा रहा है और जिला में एक-एक पंचायत में कार्यक्रम के माध्यम से मानव को जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इरफान अंसारी ने कहा कि हमारा हक अधिकार छीनने का काम प्रखंड स्तर से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। जैसे की आज सरकार की ओर से हर राशन कार्डधारी को 5 किलो अनाज दिया जा रहा है लेकिन राशन डीलरो द्वारा चार किलो ही अनाज दिया जा रहा है, जो मानव का हक अधिकार छीनने का काम कर रही है। इसलिए सभी मानव को जागरूक होना होगा, तभी हम अपना हक अधिकार ले सकेंगे। कार्यक्रम में गुलेसा खातून, सीता देवी, मालती देवी, रीता देवी, गीता देवी, सरफराज अंसारी, अख्तर हुसैन आदि लोग मौजूद थे।
जीडी बगेड़िया कॉलेज में भारतीय सभ्यता व संस्कृति विषय पर सेमिनार
गिरिडीह। संवाददाता। बोडो स्थित जीडी बगेड़िया बीएड कॉलेज में ”क्या भारतीय सभ्यता व संस्कृति को बचाना जरूरी है?” विषय पर बुधवार को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 6 महाविद्यालय व 13 विद्यालयों के 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में जज की भूमिका में डॉ एसपी सिन्हा, कबीर आश्रम की साध्वी गीता बहन, उदय शंकर उपाध्याय और नील रत्न खेतान मौजूद थे। इसके साथ ही अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज मौजूद थे। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर अपने विचार रखे एवं भारतीय सभ्यता व संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को तर्क के साथ रखकर इसके संरक्षण में आवश्यकता पर बल दिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा रिया कुमारी व द्वितीय स्थान पर गिरिडीह महाविद्यालय की श्वेता कुमारी को प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 10 हजार रूपये एवं द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपया दिया गया। प्रतियोगिता के बाद जज के रूप में आए डॉक्टर एसपी सिंह, साध्वी गीता व नीलरत्न खेतान तथा राजकुमार राज ने भी अपने विचारों को रखा। प्रतियोगिता के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में अपने संस्कृति व सभ्यता के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा उनमें वाक क्षमता का विकास करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम कोर्डिनेटर अर्नव सामंता, अध्यापिका वंदना चौरसिया, रजनी कुमारी, वीणा झा, माधुरी कुमारी, गुलाफशन अख्तर, प्राध्यापक आर्घो चटर्जी, आनंद पांडे, अरविंद कुमार, मृत्युंजय मिश्रा, अशोक पटेल, अमित कुमार, पंकज गुच्छैत, वरुण मिश्रा इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
विद्यार्थियों को मिली साईिकल, यातायात संबंधी समस्याएं होगी दूर : बीडीओ
उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवाहार में बीडीओ ने किया 85 विद्यार्थियों के बीच साईिकल का वितरण
गिरिडीह। संवाददाता। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, जनोपयोगी जानकारियांे से आमजनों को लाभान्वित करने के उचित प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के निमित्त बेंगाबाद प्रखंड के उत्क्रमित विद्यालय नवाहार में प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेंगाबाद की ओर से 85 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी निशा कुमारी ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। विद्यार्थियों को अब विद्यालय जाने में सहूलियत होगी। साथ ही, यातायात संबंधी समस्याएं दूर होगी। साईिकल रहने से उन्हें स्कूल जाने में समय की बचत होगी। साथ ही, अतिरिक्त थकान भी नहीं होगा, इससे पढ़ाई में अधिक रुचि आएगी और परीक्षा में अच्छे परिणाम आएंगे। झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छठवीं कक्षा में अध्यनरत अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल योजना से आच्छादित किया जा रहा है। इस योजना से विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा जारी रखने में मदद मिलती है। नियमित रूप से विद्यार्थी स्कूल जा पाते हैं। यातायात में उन्हें व्यवधान नहीं होती। साथ ही, शिक्षा के लिए उनमें रुचि जागृत होती है। इसके अतिरिक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि हर जरूरतमंद को सरकारी योजनाओं व सुविधाओं से लाभान्वित करने का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त का स्पष्ट निर्देश है कि आमजनों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ ससमय मिलें तथा उनकी शिकायतों और समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण हो। इसी दिशा में प्रखंड प्रशासन कार्य कर रहा है ताकि स्थानीय ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए कहीं भटकना न पड़े। इस दौरान हरिला पंचायत समिति के सदस्य, स्थानीय मुखिया, 20 सूत्री अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।
जमीन को लेकर हुए विवाद में सगे मामा ने दो भांजों पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल
पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्ष के लोगों को खदेड़ा
गिरिडीह। संवाददाता। मुफ्फसिल थाना इलाके के डांड़ीडीह में तीन सगे मामा ने दो भांजों पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों को विवादित जमीन से खदेड़ने का काम किया। हालांकि सगे मामा के किए गए हमले में मो कलीम और मो ताहिर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना के बाद अफरोज, एकानन खान और गिलानी खान फरार होने में सफल रहे। इधर दोनों घायल ताहिर और कलीम को इलाज के लिए थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने सदर अस्पताल भेज दिया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, डांडीडीह में विवादित जमीन है जिस पर एक पक्ष अचानक काम करने पहुंच गया, वहीं दूसरे पक्ष के तीन आरोपियों ने दोनों पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों घायल हो गए।
बिरनी के दो प्रवासी युवक मजदूरों की मौत
घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, दोनों गांवों में पसरा मातम
बिरनी। संवाददाता। प्रखण्ड के मंझिलाडीह पंचायत के दो प्रवासी मजदूरों की बीते दिनों मौत हो गई। मृतक की पहचान मंझिलाडीह निवासी अनूप दास एवं डुमरूवा निवासी अर्जुन तिवारी के रूप में हुई है। बुधवार को दोनों का शव पैतृक गांव लाया गया, जिसकी सूचना पाकर बगोदर विस प्रत्याशी सह समाजसेवी डॉ सलीम अंसारी दोनों मृतक के पहुंचे तथा परिजनों को ढांढस दिया एवं अंतिम यात्रा में शामिल होकर दोनों के परिजनों को हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया। जानकारी के अनुसार, अनूप हैदराबाद तथा अर्जुन सूरत में रहकर मजदूरी करता था। घटना से दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे गांव में मातम है। मौके पर मुखिया सत्येंद्र राउत, सांसद प्रतिनिधि नारायण पाण्डेय, रंजीत तिवारी, प्रदीप तिवारी, गौतम तिवारी, रणधीर तिवारी, राजकुमार तिवारी, नंदलाल तिवारी, वीरु तिवारी, चंदन तिवारी, वीरेंद्र तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।
दस वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, गया जेल
जमुआ। संवाददाता। जमुआ पुलिस ने 10 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी महेंद्र हाजरा को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। गिरिडीह के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश ने जमुआ थाना क्षेत्र के नारोबाद निवासी अभियुक्त महेंद्र हाजरा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वह काफी प्रयास के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर था। बीते मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने घर आया है। जमुआ थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित कर तुरंत छपेमारी की गई। पुलिस देख उसने भागने की कोशिश की लेकिन उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। महेंद्र हाजरा के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। छापेमारी में एसआई रोहित कुमार सिंह, लर्नर चालक चितरंजन कुमार, आरक्षी मैनेजर सिंह, चौकीदार जुम्मन अंसारी शामिल थे।
जिप सदस्य ने किया पीसीसी निर्माण कार्य का शिलान्यास
डुमरी। संवाददाता। धगोपाली के गंजू टोला में बुधवार को 15वें वित्त जिप मद की 6 लाख 39 हजार रुपये की लागत से 450 फीट बनने वाली पीसीसी पथ का शिलान्यास जिला परिषद सदस्या सुनीता कुमारी ने नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी यह दलित बस्ती रोड से वंचित रही, जो समस्या अब दूर होगी। कहा कि समाज के लोगों को कुछ राजनीतिक दल सिर्फ वोट बैंक की तरह प्रयोग करते आ रहा है। यहां रोड, पानी, बिजली की व्यवस्था है या नहीं है उसकी चिंता उन दल के नेताओं को नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय सांसद के पंचायत को गोद लेने के बाद करीब सौ करोड़ की लागत से कई बड़ी रोड, तालाब का काम हुआ है। जिप सदस्य ने संवेदक को गुणवत्ता पूर्ण रोड निर्माण का काम करने को कहा। इस दौरान भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार, मुखिया जागेश्वर महतो, पंसस सत्यनारायण महतो, वार्ड सदस्य बनवारी भुइंया, नरेश सिंह, आजसू युवा नेता मोहन महतो, जगदीश भोक्ता, मोती भोक्ता, पप्पू भोक्ता, बोधी भोक्ता, जगदीश साव, हरी साव, टेकलाल महतो, विजय पंडित सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।