देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने जयंती पर भारतीय राजनीतिज्ञ व महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्रीमती विजयलक्ष्मी पंडित को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में स्वर्गीय पंडित का योगदान स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। ब्रिटिश राज के दौरान किसी कैबिनेट पद पर रहने वाली वे प्रथम महिला थीं। देश की स्वतंत्रता के पश्चात वे राजनायिक सेवाओं की हिस्सा बनीं तथा उन्होंने विश्व के कई देशों में भारत के राजनयिक पदों पर कार्य किया तथा अपने कार्यकलापों से पदों की गरिमा बढ़ाई। वो भारत के संविधान सभा की सदस्य भी थी। स्वतंत्रता के बाद उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और संघ में महासभा की प्रथम महिला अध्यक्ष निर्वाचित की गई। उन्होंने महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया और उनकी ही मेहनत से आजादी के बाद महिलाओं को अपने पति और पिता की संपत्ति का उत्तराधिकार प्राप्त हुआ।
कालजयी व्यक्तित्व व देश प्रेम की मिसाल थे सुभाष चंद्र बोस
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार ने पुण्यतिथि पर आजाद हिंद फौज के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रभक्त तथा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र के सजग प्रहरी के रूप में जन जन तक राष्ट्रीय चेतना को फैलाने एवं भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनके कालजयी व्यक्तित्व और उनके संदेशों, आदर्शों, एवं देश प्रेम को जीवन में उतारना ही उनके प्रति हम सबों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
युवा कांग्रेस नेताओं ने निकाला कैंडल मार्च
देवघर/वरीय संवाददाता। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग आनंद, पूर्व नगर अध्यक्ष आशुतोष पासवान और सुमन यादव के नेतृत्व में आदित्य यादव व अंकित यादव के संचालन में युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के पीजी के छात्रा डॉक्टर मौमिता देबनाथ को श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर वीर कुंवर सिंह चौक से टावर चौक तक कैंडल मार्च कर इंसाफ की मांग की गयी। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित युवा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अभिषेक दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग आनंद कहते हैं कि जिस तरह से लगातार हमारी बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म जैसी घटना बढ़ती जा रही है और उसे काबू में करने के लिए सरकार द्वारा कोई उचित कदम नहीं उठाया जाता है इससे हमारी बहन बेटियों के मन में डर का माहौल बन रहा है। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। मौके पर मौजूद नगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष कुमार बाबा, नगर महासचिव पंकज भारती, युवा कांग्रेस नेता मणिकांत कुमार, सिद्धार्थ कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
राजद कार्यकर्ताओं की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : संजय
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड में विधानसभा का चुनाव सिर पर है लेकिन महागठबंधन के घटक दलों में अपने-अपने राजनीतिक हितों की रक्षा करने की तड़प दिखाई देने लगी है। मधुपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश राजद सचिव संजय भारद्वाज ने प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर राजद कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। भारद्वाज ने कहा कि विधानसभा चुनाव सिर पर है और क्षेत्र की जनता सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा कार्यकर्ताओं से मांग रही है। महागठबंधन सरकार बनने के बाद पिछले 5 वर्षों में आदिवासियों, दलित और अल्पसंख्यकों के जीवन स्तर में सुधार की अपेक्षा आम जनता सहित घटक दलों के कार्यकर्ताओं को भी रही है लेकिन जब कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जाती है तो वे विवश महसूस करते हैं। संथाल परगना क्षेत्र में राजद कार्यकर्ताओं का एक मजबूत नेटवर्क है और सांप्रदायिक शक्तियों के विरुद्ध संघर्ष करने में उनका योगदान अतुलनीय है। बिना राजद कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के महागठबंधन सरकार का गठन संभव नहीं था। कहा कि अभी भी वक्त है। राजद कार्यकर्ताओं की अनदेखी बंद हो और धरातल पर परिवर्तन दिखाई दे।
इंटक ने चलाया जनसंपर्क अभियान
देवघर/वरीय संवाददाता। जिला इंटक के जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष प्रमिला देवी एवं मधुपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए मधुपुर विधानसभा के अंतर्गत मधुपुर प्रखंड के साप्तर पंचायत, रंगा सिरसा पंचायत, गोनैया पंचायत, मिसरना पंचायत एवं जमुनी पंचायत के चकबगजोरा, माधोपुर पीटिंगिया, मिसरना एवं संघरा गांव में आमजनों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया।
उक्त अवसर पर अनंत मिश्रा ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी जा रही है। झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा की पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और यही कारण है कि आज देश के सारे लोग फिर से एक बार खासकर युवा वर्ग कांग्रेस के प्रति आकर्षित हो रहा है।
झारखंड के शिक्षा मंत्री ने बाबा मंदिर में की पूजा
देवघर/वरीय संवाददाता। झारखंड के शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम सपरिवार बाबा नगरी पहुंचे। जिन्हें विशेष सुरक्षा व्यवस्था के साथ बाबा मंदिर लाया गया जहां तीर्थ पुरोहितों द्वारा संकल्प कराकर पूजा अर्चना कराया गया। इसके उपरांत मंत्री परिसदन पहुंचे। मंत्री ने कहा कि बाबा की पूजा कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की है। इस अवसर पर शिक्षक संघ सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपना मांग पत्र मंत्री को सौंपा। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, सुरेश साह, अजय नारायण मिश्र सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्रावणी मेला की अंतिम सोमवारी आज
- भीड़ को लेकर प्रशासन ने बनाई रणनीति
देवघर/वरीय संवाददाता। राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के अंतिम सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन ने खास रणनीति बनाई है। अंतिम सोमवारी को लेकर स्थानीय सहित आस पास झारखंड बिहार के कई जिलों के श्रद्धालु की आने की संभावना है। इसको लेकर विशेष तैयारी की गई है ताकि शिवभक्तों को आसानी से जलार्पण कराया जा सके। सभी होल्डिंग प्वाइंट पर दंडाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश उपायुक्त ने दिया है। रविवार को प्रात: में मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। भक्तो ंकी कतार बरमसिया पहुंच गई थी जो सिमटते हुए मानसरोवर पहुंच गई। जिला प्रशासन द्वारा भक्तो को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से कावरिया पथ में इंद्र वर्षा तो रूट लाइन में फब्बारा से छिड़काव कराने की व्यवस्था की गयी है।
इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रक्टि चेयरमैन पहुंची देवघर
देवघर/वरीय संवाददाता। इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर का 101 साल शुरू हुआ। क्लब की कार्य योजना को देखने और समझने के लिए क्लब के जिला 325 की जिला अध्यक्ष अलका नंदा बक्शी देवघर पहुंची हैं। देवघर पहुंचने पर अध्यक्ष अर्चना भगत, आईपीपी सारिका साह, सरिता अग्रवाल द्वारा उनका स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष ने सभी प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के बाद सभी सदस्यों के साथ शाम में बैठक की। बैठक में जिला अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को अच्छे से काम करने का तरीका बताया और इस वर्ष के थीम आई आई ब्लू थीम के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने बताया कि समाज में मानवता के प्रति अपनी जिम्मेवारियों के लिए प्रेरित होना चाहिए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। जिला अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को उत्साहित करते हुए आगामी सत्र में अधिक ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।
मौके पर अध्यक्ष अर्चना भगत, आईपीपी सारिका साह, सचिव कंचन मूर्ति, वाइस प्रेसिडेंट सीमा मुंदडा, कोषाध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, आईएओ डॉ उर्मिला, एडिटर बेबी रोमा व रश्मि रंजन झा, सरिता अग्रवाल, रंजना मुंदडा, नीलिमा सिंहा, किरण सर्राफ, रेखा सिंघानिया, रेनू खेतान, अनीता गुप्ता, श्वेता केसरी, गुंजन भगत, निम्मी दास, प्रीति जायसवाल, प्रीति अग्रवाल, रेनू सिंघानिया, रीता चौरसिया, गुंजन भगत, निधि राज, नेहा केसरी इत्यादि उपस्थित थी। मंच संचालन रश्मि रंजन झा ने किया।
होटल के कमरे में फांसी से लटका मिला धनबाद के युवक का शव
- देवघर में रहकर करता था फर्नीचर का व्यवसाय
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के बजरंगी चौक के सेठ सूरज मल रोड स्थित होटल महाराजा के एक कमरे में एक युवक का शव शनिवार कि देर रात को फांसी के फंदे से झूलता पाया गया। मृतक का नाम 22 वर्षीय विवेक शर्मा है जो धनबाद जिले के झरिया का रहने वाला है। वह पिछले चार-पांच माह से देवघर में रहकर फर्नीचर का व्यवसाय करता था। किस परिस्थिति में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की इसकी पुलिस जांच करने में जुटी है। इधर पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाई राहुल शर्मा ने कहा है कि विगत 6 माह से उसका भाई देवघर में रहकर प्लाई का काम करता था। कहा है कि 17 अगस्त की रात को वह मेहर गार्डन में शादी पार्टी में गया था। वहां से वह रात को होटल महाराजा पहुंचा और एक रूम लेकर रुक गया। उसने रात को फोन पर बताया कि वह मानसिक परेशानी में है सुबह ट्रेन पकड़ कर धनबाद आ जायेगा। कहा है कि उसके कुछ साथी पार्टी के बाद रात को होटल ठहरने के लिए पहुंचे। जब होटल का रजिस्टर देखा तो उसमे मृतक भाई के नाम से एक कमरा बुक था। उसके साथी देर रात को उसके कमरे के पास गए और दरवाजा को खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उपरांत होटल के दरवाजे को तोड़ा गया तो देखा कि उसका भाई होटल में लगे पर्दे से फांसी का फंदा लगाकर झूल रहा है। आनन-फानन में उसके साथियों द्वारा उसे फांसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां देखने के उपरांत ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। इधर सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चोरी हुए मोबाइल के सिमकार्ड से एक लाख की अवैध निकासी
देवघर/संवाददाता। उत्तर प्रदेश से बाबाधाम पूजा करने आये एक पुलिसकर्मी की मोबाइल सहित अन्य कागजात की चोरी 12 अगस्त को हो गयी थी। उन्होंने इसकी शिकायत नगर थाना मंे दी थी। उनके मोबाइल का सिम दूसरे मोबाइल में लगाकर बैंक खाता से एक लाख 4 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली गयी। पीड़ित पुलिस कर्मी उत्तरप्रदेश के देवरिया जिला के कजराही निवासी अखिलेश कुमार मल रविवार को देवघर साइबर थाना पहुंचकर इसकी शिकायत दी है। बताया कि वह अभी यूपी के लखनऊ में पोस्टेड है। वह 12 अगस्त को देवघर बाबाधाम पूजा करने पहुंचा था। उसी क्रम में शिवगंगा इलाके में बैग की चोरी हो गयी। बैग में मोबाइल, आधारकार्ड, पेनकार्ड सहित अन्य सामान था। नगर थाना में पहुंचकर उस वक्त मोबाइल चोरी होने का फार्म भर कर जमा कर दिया था। जब वह वापस लौट कर गया तो पता चला कि उनके मोाबइल का सिम दूसरे मोबाइल में डालकर बैंक खाता से एक लाख चार हजार की अवैध निकासी कर ली गयी है। बताया कि नगर थाना इलाके के हरिहरबाड़ी इलाके में उनका बैग किसी ने फेंका हुआ देखा। उपरांत उसमें मिले खाली पर्स एवं अन्य कागज था। जबकि उसमें रखा आधारकार्ड और मेाबइल सहित अन्य सामान गायब था। इसकी जानकारी उन्हें दिया तो वे रविवार को देवघर पहुंचे और साइबर थाना में लिखित शिकायत दी।
स्कूटी की चोरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना इलाके के टावर चौक स्थित ड्रोलिया मेडिकल दुकान के सामने से शनिवार की शाम को एक स्कूटी चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर नगर थाना में चंदाजोरी बेलाबगान निवासी जितेन्द्र कुमार वर्णवाल ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि वह शनिवार को शाम करीब पांच बजे स्कूटी से दवा लाने टावर चौक के पास ड्रोलिया मेडिकल गया था। दवा दुकान के सामने स्कूटी लगा कर दवा खरीदने लगा। लगभग 10 मिनट बाद जब वापस आया तो देखा की स्कूटी गायब है। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन स्कूटी नहीं मिली। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।
पत्नी पर एसिड फेंकने का आरोपी पति गया जेल
देवघर/संवाददाता। जिले के देवीपुर थाना पुलिस ने पत्नी पर एसिड फेंकने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया। जेल गये आरोपी का नाम बंकू गोस्वामी है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के तिलौना गांव का रहने वाला है। बताते चलें कि 28 जुलाई को उसकी पत्नी कल्पना देवी ने देवीपुर थाना कांड संख्या 122/24 में मामला दर्ज करायी थी।
जलार्पण के लिये कतार में खड़ी महिला बेहोश होकर गिरी
देवघर/संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र स्थित पंडित शिवराम झा चौक के पास जलार्पण के लिये कतार में खड़ी महिला श्रद्धालु बेहोश होकर गिरी पड़ी। उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सिा द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। महिला का नाम खुशबू देवी है जो बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली है। घटना की जानकारी उसके परिवार वालों को दे दी गयी है।
10वीं जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 3 से 4 सितंबर तक केकेएन स्टेडियम में
देवघर/नगर संवाददाता। 10वीं देवघर जिला जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 3 से 4 सितंबर तक स्थानीय केकेएन स्टेडियम में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता 4 आयु वर्ग में बालक एवं बालिकाओ के लिए आयोजित होगा। जिनका जन्मतिथि निम्न तारिख के बीच में होना चाहिए। जिसमें अंडर 14 के लिए जन्म तिथि 1 सितंबर 2010 व 30 नवंबर 2012 के बीच होना चाहिए। इसके अलावा अंडर 16 के लिए 1 दिसंबर 2008 व 30 नवंबर 2010, अंडर 18 के लिए 1 दिसंबर 2006 व 30 नवंबर 2008 तथा अंडर 20 के लिए जन्मतिथि 1 दिसंबर 2004 व 30 नवंबर 2006 के बीच होना चाहिए। उक्त जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स संघ देवघर के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि इच्छुक खिलाड़ी भाग लेने के लिए गूगल फॉर्म के लिंक के द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अगस्त तक है। प्रवेश शुल्क 150 रुपये प्रति खिलाड़ी रखा गया है और एक खिलाड़ी किन्ही 2 इवेंट में भाग ले सकते है। विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। साथ ही भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भागीदारी प्रमाणपत्र दिया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को 18वीं राज्य राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भेजा जाएगा। खिलाड़ियों को दोनों दिन लंच संघ के द्वारा दिया जाएगा।
महादेव कृपा के बैनर तले की गई कांवरियों की सेवा
देवघर/नगर संवाददाता। सावन में अंतिम दिन बोल बम सेवा शिविर का आयोजन महादेव कृपा बैनर तले किया गया। जिसमें कांवरियों को शीतल पेयजल, जूस, फ्रूटी का सेवा दिया गया। सावन में हर साल बोल बम का सेवा को किया किया जायेगा साथ में समाज के अन्य गतिविधियों में भी समिति अपना योगदान देती रहेगी। महादेव कृपा हमेशा उपस्थित रहेगा। महादेव कृपा के संस्थापक वीरू राज शाही ने कहा कि वह हर बार बोल बम की सेवा करेंगे और समाज में हर तरह के सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। महादेव कृपा कि सचिव खुशी देव ने कहा कि महादेव सेवा का मुख्य उद्देश्य लोगों का सेवा करना है। मौके पर ललन मिश्रा, विजय प्रताप सनातन, सुभाष यादव, परमेश्वर राव, विनय राय, प्रद्युम्न यादव, नकुल प्रजापति, रेशम बरनवाल, गौरव राज, सर्वेश राजपूत, राहुल राय, जय किशोर शाही, मिंटू सिंह, कृष्ण यादव, कुंदन पंडित, रमेश राय, नरोत्तम, सौरव, महेश, सोनम केया, प्रियंका, लक्की, स्वीटी, मानसी, अंजली, काव्य, माही प्रिया, नेहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
धूमधाम से हुई मां मनसा की पूजा
देवघर/वरीय संवाददाता। शनिवार सावन संक्रांति को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मां विषहरी मनसा की वार्षिक पूजा तांत्रिक विधि-विधान से देर रात की गई। जिसमें मां का अलौकिक श्रृंगार पूजा और अभिषेक किया गया। सभी पूजा मंडप पंडालों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही थी। वहीं कई मंडपों में मां की आराधना में भजन-कीर्तन में लीन महिलाओं ने पूजा के बाद बटुक कुमारी कन्याओं का पूजन किया। तत्पश्चात सभी लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। जानकारी हो कि देवघर शहर के धोबी टोला मंदिर में विगत 100 वर्षों से मां मनसा की पूजा की जा रही है। जहां के पुजारी सह व्यवस्थापक संजय रजक हैं। वहीं धोबी टोला में ही केशरी परिवार द्वारा पूजा हेतु पुजारिन पूजा केशरी ने पूजा अर्चना की और गीता देवी, अरुण केशरी, वरुण केशरी, कार्तिक केशरी, मनोज केशरी, गणेश केशरी, प्रकाश केशरी सहित परिवार के लोग भी सहयोग करते दिखे। इसके साथ ही देवघर विधायक नारायण दास भी उपस्थित रहे और मां की पूजा की। वहीं स्टेशन रोड के नजदीक मनसा बारी में भी धूम धाम से मां मनसा की पूजा की गई जहां रोनी घोष, संकु घोष, देवाशीष घोष सहित घोष फॅमिली के सदस्य लगे हुए थे। इसके साथ ही बजरंगी चौक, अवंतिका गली, सनबेल बाजार, श्यामगंज रोड (सब्जी मंडी), स्टेशन रोड, कास्टर टाउन, संथाली, बरियार बांधी में वीरेश वर्मा के घर पर, खोरादाह, झोंसागढ़ी, राउतनगर, बाबा मंदिर परिसर स्थित मनसा मंदिर सहित दर्जनों स्थानों पर मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई।